Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Local Samachar
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
      • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
    • छत्तीसगढ़
      • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • करियर
      • लाइफ स्टाइल
    Local Samachar
    Home»राज्य»छत्तीसगढ़»प्रमाणित धान बीज उत्पादन के लिए बनाई गई योजना
    छत्तीसगढ़

    प्रमाणित धान बीज उत्पादन के लिए बनाई गई योजना

    By July 13, 2024No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    कोरबा

    धान बीज उत्पादन के लिए जिले को आत्मनिर्भर बनाने के लिए बीज प्रक्रिया केंद्र और जिला कृषि विभाग के संयुक्त तत्वावधान में किसानाें को प्रेरित किया जा रहा है। सामान्य तौर पर किसान अपने खेताें में तैयार धान को समर्थन मूल्य में 3100 रुपये में बिक्री करते हैं। प्रमाणित बीज की खेती करने वाले किसानों से प्रति क्विंटल धान 3700 रुपये प्रति क्विंटल दर से बीज प्रक्रिया केंद्र खरीदी करेगा। प्रति क्विंटल धान में किसानों को सरकारी दर से 600 रुपये अधिक मिलेगा। बीज उत्पादन कार्यक्रम के तहत इस बार जिले में 752 हेक्टेयर में मानक बीज तैयार करने का लक्ष्य रखा गया है।

    बीते वर्ष 500 हेक्टेयर में बोआई का लक्ष्य रखा गया था। इस बार लक्ष्य में 252 हेक्टेयर की वृद्धि की गई है। ताकि अधिक से अधिक किसान योजना का लाभ ले सकें। जिला कृषि विभाग के अधिकारियों केे अनुसार हेक्टेयर में बोआई के लिए 100 से भी अधिक किसानों ने पंजीयन करा लिया है, प्रमाणित बीज की खेती के लिए किसान अपने गांव के कृषि विस्तार अधिकारी से पंजीयन करा सकते हैंं। पंजीयन कराने वाले किसानों को रियायत दर में बीज उपलब्ध कराने का भी प्रविधान है। बीज प्रक्रिया केंद्र में मानक बीज का मूल्य 4500 रुपये क्विंटल है।

    किसानों को प्रमाणित बीज उपलब्ध कराया जाएगा
    पंजीयन करने वाले किसानाें को 4000 रुपये क्विंटल बीज प्रदान किया जाएगा। विभागीय अधिकारी की माने तो सामान्य धान और प्रमाणित बीज की खेती में कोई अंतर नहीं है। किसान मोटा व पतला दोनों तरह के प्रमाणित बीज की खेती कर सकते हैं। प्रमाणित आधार बीज की खरीदी बीज प्रक्रिया केंद्र लखनपुर के अलावा किसान करतला के महामाया समिति, कृषि विज्ञान केंद्र के अलावा जिला कृषि महाविद्यालय से प्राप्त कर सकते हैं। विभागीय अधिकारी की माने तो प्रति एकड़ खेती में 25,000 रुपये खर्च आता है।

    किसानों को प्रशिक्षण
    खेती की मिट्टी परीक्षण से लेकर, खेती के दौरान पौधों में आने वाली बीमारी का निराकरण, खाद की मात्रा आदि की जानकारी विशेषज्ञों के द्वारा दी जाएगी। खास बात यह है कि एक बार बीज उत्पादन की प्रक्रिया से अवगत होने के बाद अगले वर्ष किसानों को प्रशिक्षण की जरूरत नहीं होगी। किसानों की आयातित बीज से निर्भरता कम होगी। वर्तमान में अधिकांश किसान मानक बीज की खरीदी के लिए बीज प्रक्रिया केंद्र रायपुर पर निर्भर है।

    बीज का उत्पादन
    जिले में धान बीज का उत्पादन होने से दीगर जिले के बीज की निर्भरता कम होगी। स्थानीय स्तर पर बीज तैयार होने से किसानों को आसानी से मानक बीज उपलब्ध होगा। इसके अलावा, सुगंधित धान की खेती के लिए भी कर रहे प्रोत्साहितकिसानों को सुगंधित धान की खेती के लिए किसानों को प्रोत्साहित किया जा रहा है।

    Related Posts

    योग से स्वस्थ जीवन और सशक्त समाज का निर्माण संभव : मंत्री श्रीमती लक्ष्मी राजवाड़े….

    June 21, 2026

    योग से शारीरिक व मानसिक विकास होता है, इसे जीवन में अपनाएं – मंत्री लखनलाल देवांगन…..

    June 21, 2026

    कोरिया में 12वां अंतरराष्ट्रीय योग दिवस: मंत्री रामविचार नेताम की मौजूदगी में हुआ भव्य योगाभ्यास….

    June 21, 2026

    गन्ना किसानों को जून में ही शत-प्रतिशत भुगतान, देश में सबसे तेज भुगतान कर भोरमदेव शक्कर कारखाने ने रचा इतिहास….

    June 21, 2026

    सुहेला क्षेत्र गढ़ रहा प्रगति के नए आयाम, हर समस्या का प्राथमिकता से होगा समाधान: मंत्री टंक राम वर्मा…..

    June 21, 2026

    हीरानार छात्रावास पहुंचे मंत्री केदार कश्यप, विद्यार्थियों का बढ़ाया हौसला, अपनी संस्कृति से जुड़े रहने और बड़े लक्ष्य तय करने की दी सीख…..

    June 21, 2026
    विज्ञापन
    विज्ञापन
    हमसे जुड़ें
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    अन्य ख़बरें

    योग से स्वस्थ जीवन और सशक्त समाज का निर्माण संभव : मंत्री श्रीमती लक्ष्मी राजवाड़े….

    June 21, 2026

    योग से शारीरिक व मानसिक विकास होता है, इसे जीवन में अपनाएं – मंत्री लखनलाल देवांगन…..

    June 21, 2026

    कोरिया में 12वां अंतरराष्ट्रीय योग दिवस: मंत्री रामविचार नेताम की मौजूदगी में हुआ भव्य योगाभ्यास….

    June 21, 2026

    गन्ना किसानों को जून में ही शत-प्रतिशत भुगतान, देश में सबसे तेज भुगतान कर भोरमदेव शक्कर कारखाने ने रचा इतिहास….

    June 21, 2026
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्यायक्षेत्र रायपुर होगा

    हमसे सम्पर्क करें
    संपादक - Roshni Rajput
    मोबाइल - 9399298630
    ईमेल - [email protected]
    छत्तीसगढ़ कार्यालय - Amrit Niwas,Gandhi Nagar Gudhiyari Raipur
    मध्यप्रदेश कार्यालय - S-215 Om Complex Near Bima Kunj Kolar Road Bhopal
    June 2026
    M T W T F S S
    1234567
    891011121314
    15161718192021
    22232425262728
    2930  
    « May    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.