Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Local Samachar
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
      • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
    • छत्तीसगढ़
      • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • करियर
      • लाइफ स्टाइल
    Local Samachar
    Home»राज्य»ऑस्ट्रेलिया की डीकिन यूनिवर्सिटी के वाइस और कॉन्सुलेट जनरल ने गुजरात के मुख्यमंत्री से भेंट की
    राज्य

    ऑस्ट्रेलिया की डीकिन यूनिवर्सिटी के वाइस और कॉन्सुलेट जनरल ने गुजरात के मुख्यमंत्री से भेंट की

    By July 12, 2024No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    ऑस्ट्रेलिया की डीकिन यूनिवर्सिटी के वाइस और कॉन्सुलेट जनरल ने गुजरात के मुख्यमंत्री से भेंट की
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    गांधीनगर | ऑस्ट्रेलिया की डीकिन यूनिवर्सिटी के वाइस चांसलर प्रो. इयान मार्टिन ने भारत स्थित ऑस्ट्रेलिया के कॉन्सुलेट जनरल पोल मर्फी और डीकिन यूनिवर्सिटी की वाइस प्रेसिडेंट (ग्लोबल अलायंस) तथा सीईओ (साउथ एशिया) सुश्री रवनीत पाहवा के साथ गुरुवार को गांधीनगर में मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल से भेंट की। इस अवसर पर मार्टिन ने कहा कि राज्य सरकार के सक्रिय सहयोग एवं प्रो-एक्टिव दृष्टिकोण के कारण डीकिन यूनिवर्सिटी गिफ्ट सिटी में यूनिवर्सिटी शुरू करने की प्रारंभिक प्रक्रिया से लेकर यूनिवर्सिटी परिसर का निर्माण एवं पाठ्यक्रम शुरू करने तक की समग्र प्रक्रिया केवल 18 माह की अल्पावधि में पूर्ण कर सकी। उन्होंने इसके लिए मुख्यमंत्री का आभार व्यक्त किया। 
    मुख्यमंत्री भूपेन्द्र पटेल ने इस बात पर आनंद व्यक्त किया कि इस प्रतिष्ठित यूनिवर्सिटी ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा क्रियान्वित की गई राष्ट्रीय शिक्षा नीति के अनुरूप शिक्षा सुविधाओं एवं पाठ्यक्रमों की पहल की है।
    मुख्यमंत्री ने कहा कि गिफ्ट सिटी को फिनटेक हब बनाने के साथ हायर एजुकेशन फैसेलिटीज का भी हब बनाने की दिशा में राज्य सरकार आगे बढ़ना चाहती है। इसके लिए उन्होंने डीकिन यूनिवर्सिटी को आवश्यक सहयोग के लिए तत्परता व्यक्त की। इस संदर्भ में डीकिन यूनिवर्सिटी द्वारा गिफ्ट सिटी में एजुकेशन, स्किलिंग एंड अप स्कीलिंग, स्किल डेवलपमेंट, टीचर्स एजुकेशन, रिसर्च एंड डेवलपमेंट, स्कूल एजुकेशन बहुधा विषयों को शामिल करने वाले पाठ्यक्रम शुरू किया जाना विचाराधीन है। मुख्यमंत्री ने विश्वास व्यक्त किया कि इससे गुजरात में एजुकेशन सेक्टर में एक नई ही प्रतिभा विकसित करने वाला इकोसिस्टम बनेगा। भूपेंद्र पटेल ने इस बैठक में चर्चा के दौरान आगामी ओलंपिक 2036 के आयोजन के लिए गुजरात की तैयारियों का विवरण देते हुए जोड़ा कि ऑस्ट्रेलिया के पास मेलबर्न व सिडनी में ओलंपिक आयोजन एवं उसके लिए जरूरी इन्फ्रास्ट्रक्चर व उसके दीर्घावधि उपयोग का जो अनुभव व ज्ञान है, उसका लाभ ऑस्ट्रेलिया गुजरात को भी दे।
    प्रो. मार्टिन ने भी इस पर सकारात्मक प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि उनकी यूनिवर्सिटी फिनटेक सेंटर के तथा आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) में एनहैंसमेंट एक्टीविटीज के पाठ्यक्रम गिफ्ट सिटी के यूनिर्सिटी कैम्पस में शुरू करने वाली है। उन्होंने कहा कि देशभर के राज्यों के विद्यार्थी यहाँ उच्चाभ्यासार्थ प्रवेश ले रहे हैं। ऑस्ट्रेलिया के विद्यार्थी इस यूनिवर्सिटी परिसर में शिक्षा के लिए आएँ तथा गिफ्ट सिटी कैम्पस के छात्र ऑस्ट्रेलिया जाएँ; इसके लिए स्टूडेंट एक्सचेंज एंड कनेक्ट प्रोग्राम भी शुरू करने की उनकी उत्सुकता है।
    मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल ने ऑस्ट्रेलियाई कॉन्सुलेट जनरल पॉल मर्फी के साथ बातचीत में रिन्यूएबलन एनर्जी; विशेषकर ग्रीन एनर्जी, ग्रीन हाइड्रोजन, विंड एनर्जी आदि क्षेत्रों में ऑस्ट्रेलिया के साथ मिल कर कार्य करने की संभावना की दिशा में भी परामर्श किया। मुख्यमंत्री ने मर्फी को कच्छ में निर्माणाधीन सबसे बड़े हाइब्रिड रिन्यूएबल एनर्जी पार्क का विवरण भी दिया। इतना ही नहीं; इस बैठक में गुजरात तथा न्यू साउथ वेल्स के बीच हुए सिस्टर स्टेट एग्रीमेंट को आगे बढ़ाने के लिए एसओपी तैयार करने पर भी विचार-विमर्श हुआ।

    Related Posts

    नेत्रदान को बढ़ावा देने के लिए अम्बेडकर अस्पताल में राज्य स्तरीय कार्यशाला आयोजित…..

    August 22, 2026

    उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने विभागीय कार्यों की समीक्षा की, स्वीकृत सड़कों का निर्माण समय-सीमा में पूरा करने और हर घर जल का लक्ष्य सुनिश्चित करने के दिए निर्देश….

    August 22, 2026

    मानव-हाथी द्वंद्व कम करने में हाथी मित्र दल की भूमिका महत्वपूर्ण- वन मंत्री केदार कश्यप….

    August 22, 2026

    मुख्य न्यायाधिपति रमेश सिन्हा ने दुर्ग में नवीन न्यायालय भवन के निर्माण हेतु किया भूमिपूजन…..

    August 22, 2026

    शिक्षा समाज के विकास का मूल मंत्र, भावी पीढ़ी को शिक्षित करना हम सभी की जिम्मेदारी : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय….

    August 22, 2026

    करमा उत्सव में झलकी छत्तीसगढ़ की समृद्ध जनजातीय संस्कृति, पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री राजेश अग्रवाल ने दी बधाई….

    August 22, 2026
    विज्ञापन
    विज्ञापन
    हमसे जुड़ें
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    अन्य ख़बरें

    नेत्रदान को बढ़ावा देने के लिए अम्बेडकर अस्पताल में राज्य स्तरीय कार्यशाला आयोजित…..

    August 22, 2026

    उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने विभागीय कार्यों की समीक्षा की, स्वीकृत सड़कों का निर्माण समय-सीमा में पूरा करने और हर घर जल का लक्ष्य सुनिश्चित करने के दिए निर्देश….

    August 22, 2026

    मानव-हाथी द्वंद्व कम करने में हाथी मित्र दल की भूमिका महत्वपूर्ण- वन मंत्री केदार कश्यप….

    August 22, 2026

    मुख्य न्यायाधिपति रमेश सिन्हा ने दुर्ग में नवीन न्यायालय भवन के निर्माण हेतु किया भूमिपूजन…..

    August 22, 2026
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्यायक्षेत्र रायपुर होगा

    हमसे सम्पर्क करें
    संपादक - Roshni Rajput
    मोबाइल - 9399298630
    ईमेल - [email protected]
    छत्तीसगढ़ कार्यालय - Amrit Niwas,Gandhi Nagar Gudhiyari Raipur
    मध्यप्रदेश कार्यालय - S-215 Om Complex Near Bima Kunj Kolar Road Bhopal
    August 2026
    M T W T F S S
     12
    3456789
    10111213141516
    17181920212223
    24252627282930
    31  
    « Jul    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.