Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Local Samachar
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
      • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
    • छत्तीसगढ़
      • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • करियर
      • लाइफ स्टाइल
    Local Samachar
    Home»देश»आतंकी कैसे कर रहे सटीक हमले? ऐप बना नया हथियार, साफ दिखा देता है चप्पे-चप्पे की तस्वीर
    देश

    आतंकी कैसे कर रहे सटीक हमले? ऐप बना नया हथियार, साफ दिखा देता है चप्पे-चप्पे की तस्वीर

    By July 10, 2024No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    आतंकी कैसे कर रहे सटीक हमले? ऐप बना नया हथियार, साफ दिखा देता है चप्पे-चप्पे की तस्वीर
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    कठुआ। अत्याधुनिक तकनीकी का उपयोग आतंकी भी करने लगे हैं। पाकिस्तान इसकी ट्रेनिंग दे रहा है। जम्मू के कठुआ में भारतीय सेना के ट्रक पर हुए 
    हमले की जांच में जुटी एजेंसियों ने खुलासा किया है कि आतंकियों ने इस हमले की जगह ढूढ़ने के लिए अल्पाइन क्वेस्ट लोकेशन एप्लीकेशन का इस्तेमाल किया था। जांच एजेंसी के मुताबिक, जम्मू में पिछले डेढ़ साल में जितने भी आतंकी हमले हुए हैं, उसमें इसी एप्लीकेशन का इस्तेमाल किया गया है। खुफिया एजेंसी सूत्रों के मुताबिक, पाकिस्तान की सरपरस्ती में भारतीय सीमा के अंदर घुसपैठ करने वाले इन आतंकियों को इस ऐप्लीकेशन के जरिये घने जंगलों के सारे नदी-नालों और पहाड़ी गुफाओं की बिल्कुल क्लियर लोकेशन मिल जाती है। पाकिस्तान में इन आतंकियों को इस ऐप की ट्रेनिंग दी जाती है। बता दें कि जम्मू-कश्मीर के कठुआ में आतंकियों ने सोमवार को बड़ा हमला किया था, जिसमें भारतीय सेना के एक जूनियर कमीशन अधिकारी (जेसीओ) समेत 5 जवान शहीद हो गए और पांच अन्य घायल हुए हैं। इस हमले के बाद ये सभी आतंकी पास के जंगल में भाग गए। सुरक्षाबल उनकी तलाश में जुटे हैं।
    कठुआ में सोमवार को हुए आतंकी हमले की जिम्मेदारी पाकिस्तान से चल रहे आतंकी संगठन जैश ए मुहम्मद ने ली है। इससे पहले हुए तीन दूसरे आतंकी हमले को लश्कर ने अंजाम था। अभी तक की तफ्तीश में ये बात सामने आई है कि इन सभी हमलों में आतंकियों को इसी एल्पाइन क्वेस्ट एप्लिकेशन से ही गाइडेंस मिली थी। सेना से जुड़े सूत्रों के मुताबिक, मौजूदा समय में जम्मू में दो अलग-अलग ग्रुप ऐक्टिव हैं। एक जो डेढ़ साल से जम्मू के जंगलों में मौजूद है, जबकि दूसरे माड्यूल ने 4 महीने पहले ही घुसपैठ की है। आतंकियों का मुख्य औजार बने इस एल्पाइन क्वेस्ट ऐप के जरिये जम्मू के जंगली इलाकों में डीटेल्ड प्लॉटिंग की जाती है। खुफिया एजेंसियों के मुताबिक, भारत में घुसपैठ कर चुके दोनों माड्यूल ने कई छोटे-छोटे ग्रुप बनाए हैं, जिनके जिम्मे एल्पाइन क्वेस्ट द्वारा चिह्नित किए गए जम्मू के जंगलों के इलाके को प्लॉट में बांटा गया है। आतंकियों के ग्रुप का मूवमेंट इसी प्लॉट के मुताबिक होता है।

    Related Posts

    ओडिशा के कंधमाल में सुरक्षा बलों के साथ मुठभेड़, दो माओवादी मारे गए, मृतकों में रश्मि शामिल

    February 23, 2026

    शरद पवार परिवार में खुशखबरी: सुप्रिया सुले की बेटी रेवती की सारंग संग सगाई, नागपुर से जुड़ा रिश्ता

    February 11, 2026

    विध्वंस के 1000 साल बाद सोमनाथ में भव्य महाशिवरात्रि, 5 लाख श्रद्धालुओं की उमड़ी भीड़

    February 11, 2026

    गौमूत्र पर विश्वास: नवजोत कौर सिद्धू का कहना – स्नान व सेवन से मिली ताकत, कैंसर से निबटने में मदद

    February 2, 2026

    1️जनवरी में यूपीआई ने बनाया नया रिकॉर्ड, 28.33 लाख करोड़ रुपये का हुआ लेन-देन

    February 2, 2026

    नवी मुंबई अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे से 24 घंटे उड़ानें शुरू

    February 2, 2026
    विज्ञापन
    विज्ञापन
    हमसे जुड़ें
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    अन्य ख़बरें

    नेत्रदान को बढ़ावा देने के लिए अम्बेडकर अस्पताल में राज्य स्तरीय कार्यशाला आयोजित…..

    August 22, 2026

    उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने विभागीय कार्यों की समीक्षा की, स्वीकृत सड़कों का निर्माण समय-सीमा में पूरा करने और हर घर जल का लक्ष्य सुनिश्चित करने के दिए निर्देश….

    August 22, 2026

    मानव-हाथी द्वंद्व कम करने में हाथी मित्र दल की भूमिका महत्वपूर्ण- वन मंत्री केदार कश्यप….

    August 22, 2026

    मुख्य न्यायाधिपति रमेश सिन्हा ने दुर्ग में नवीन न्यायालय भवन के निर्माण हेतु किया भूमिपूजन…..

    August 22, 2026
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्यायक्षेत्र रायपुर होगा

    हमसे सम्पर्क करें
    संपादक - Roshni Rajput
    मोबाइल - 9399298630
    ईमेल - [email protected]
    छत्तीसगढ़ कार्यालय - Amrit Niwas,Gandhi Nagar Gudhiyari Raipur
    मध्यप्रदेश कार्यालय - S-215 Om Complex Near Bima Kunj Kolar Road Bhopal
    August 2026
    M T W T F S S
     12
    3456789
    10111213141516
    17181920212223
    24252627282930
    31  
    « Jul    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.