Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Local Samachar
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
      • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
    • छत्तीसगढ़
      • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • करियर
      • लाइफ स्टाइल
    Local Samachar
    Home»राजनीती»मंत्री पद नहीं मिलने से नाराज भाजपा सांसद अपनी ही पार्टी को बता रहे दलित विरोधी 
    राजनीती

    मंत्री पद नहीं मिलने से नाराज भाजपा सांसद अपनी ही पार्टी को बता रहे दलित विरोधी 

    By July 10, 2024No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    मंत्री पद नहीं मिलने से नाराज भाजपा सांसद अपनी ही पार्टी को बता रहे दलित विरोधी 
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    बेंगलुरु। भाजपा के एक सांसद इस वक्त अपनी ही पार्टी से खफा हैं। नाराजगी इतनी ज्यादा है कि उन्होंने भाजपा को दलित विरोधी पार्टी बता दिया। उनकी नाराजगी इस इसलिए है कि वे केंद्र में मंत्री बनना चाहते थे,लेकिन उनका नंबर नहीं लगा तो वे खफा हो गए। पार्टी के वरिष्ठ दलित नेता रमेश जिगाजीनेगी ने भाजपा को दलित विरोधी बताया है। साथ ही कहा है कि कई लोगों ने उन्हें भाजपा के साथ नहीं जाने के लिए कहा था। खास बात है कि जिगाजीनेगी 1998 से लेकर अब तक सभी लोकसभा चुनावों में विजयी रहे हैं। इसके अलावा वह 2016 से 2019 के बीच केंद्रीय राज्य मंत्री भी रहे। 
    मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, मंगलवार को विजयपुरा से सांसद जिगाजीनेगी ने कहा, मुझे केंद्रीय मंत्री का पद मांगने की कोई जरूरत नहीं है। उन्होंने कहा, लोगों का समर्थन मेरे लिए जरूरी है। लेकिन जब मैं वापस आया, तो लोगों ने मुझे बुरी तरह डांटा। कई दलितों ने मुझे बताया है कि भाजपा कैसे दलित विरोधी है और मुझे इसके बारे में पार्टी में शामिल होने से पहले पता होना चाहिए था। उन्होंने कहा, मेरे जैसा दलित एकमात्र व्यक्ति है, जिसने दक्षिण भारत में सात चुनाव जीते हैं। सभी सवर्णों को कैबिनेट पद दिए गए हैं। क्या दलितों ने भाजपा का समर्थन नहीं किया था। इस बात ने मुझे काफी दुख पहुंचाया है। जून में संपन्न हुए 543 सीटों पर लोकसभा चुनाव में भाजपा ने 240 सीटों पर जीत हासिल की थी। हालांकि, पार्टी 272 के बहुमत के आंकड़े से चूक गई थी, लेकिन केंद्र में लगातार तीसरी बार एनडीए सरकार बनी। कर्नाटक की 28 में से भाजपा 17 सीटों पर विजयी रही थी। पार्टी ने जनता दल सेक्युलर के साथ मिलकर चुनाव लड़ा था। जेडीएस के खाते में 2 सीटें आईं। 

    Related Posts

    पीएम मोदी वायु प्रदूषण को राष्ट्रीय स्वास्थ्य आपातकाल घोषित करें

    February 1, 2026

    नवजोत कौर सिद्धू ने दिया कांग्रेस से इस्तीफा, अमरिंदर सिंह पर लगाए आरोप

    February 1, 2026

    …जब लोकसभा में अखिलेश ने कहा- अगर यह बात गलत है तो मैं दे दूंगा इस्तीफा

    February 4, 2025

    आचार संहिता के उल्लंघन का मुझ पर केस दर्ज पर बिधूड़ी पर एक्शन ही नहीं: आतिशी 

    February 4, 2025

    कुंभ का पानी सबसे दूषित वाले बयान को लेकर जया बच्चन को गिरफ्तार करने की मांग

    February 4, 2025

    संसद में महाकुंभ पर रार…

    February 4, 2025
    विज्ञापन
    विज्ञापन
    हमसे जुड़ें
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    अन्य ख़बरें

    शासकीय उचित मूल्य दुकान विक्रेता सरकार की मजबूत कड़ी, योजनाओं के क्रियान्वयन में निभाते हैं अहम भूमिका : उप मुख्यमंत्री अरुण साव…..

    May 1, 2026

    पारिस्थितिकी बहाली का छत्तीसगढ़ मॉडल – ‘बारनवापारा में काले हिरणों की वापसी’…

    May 1, 2026

    बाल हितैषी पंचायत में कछिया ने प्रदेश में बनाया कीर्तिमान, मुख्यमंत्री साय ने दी बधाई…

    May 1, 2026

    सुशासन तिहार में मिला उज्ज्वला गैस कनेक्शन, खत्म हुआ लकड़ी के चूल्हे का संघर्ष….

    May 1, 2026
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्यायक्षेत्र रायपुर होगा

    हमसे सम्पर्क करें
    संपादक - Roshni Rajput
    मोबाइल - 9399298630
    ईमेल - [email protected]
    छत्तीसगढ़ कार्यालय - Amrit Niwas,Gandhi Nagar Gudhiyari Raipur
    मध्यप्रदेश कार्यालय - S-215 Om Complex Near Bima Kunj Kolar Road Bhopal
    May 2026
    M T W T F S S
     123
    45678910
    11121314151617
    18192021222324
    25262728293031
    « Apr    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.