Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Local Samachar
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
      • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
    • छत्तीसगढ़
      • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • करियर
      • लाइफ स्टाइल
    Local Samachar
    Home»राज्य»भाजपा के साथ दिल्ली कांग्रेस भी जुटी विधानसभा चुनाव की तैयारी में
    राज्य

    भाजपा के साथ दिल्ली कांग्रेस भी जुटी विधानसभा चुनाव की तैयारी में

    By July 8, 2024No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    भाजपा के साथ दिल्ली कांग्रेस भी जुटी विधानसभा चुनाव की तैयारी में
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    नई दिल्ली । लोकसभा चुनाव संपन्न होते ही प्रदेश कांग्रेस आगामी विधानसभा चुनाव की तैयारी में जुट गई है। पार्टी संगठन को मजबूत करने के लिए जिलास्तर पर कार्यकर्ता सम्मेलन करने लग गई है। इतना ही नहीं, प्रतिमाह जिला और ब्लॉक स्तर पर बैठक करने की भी शुरुआत की है। लोकसभा चुनाव में कांग्रेस को दिल्ली में भले ही सफलता नहीं मिली, मगर देशभर में अपने बेहतर प्रदर्शन व भाजपा के बहुमत से वंचित होने पर वह अति उत्साहित है। इस कड़ी में उसने अगले साल की शुरुआत में होने वाले दिल्ली विधानसभा चुनाव की तैयारी जोर शोर से कर दी है। वह अपने प्रत्येक जिले में कार्यकर्ता सम्मेलन करने लग गई है। इन सम्मेलनों में प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष देवेंद्र यादव खुद भाग ले रहे है। इस दौरान वह पार्टी नेताओं व कार्यकर्ताओं को विधानसभा चुनाव तक चैन से न बैठने का फरमान दे रहे है। आमतौर पर राजनीतिक दल एमसीडी, विधानसभा व लोकसभा चुनाव के समय इस तरह के सम्मेलन करते है, मगर दिल्ली में सियासी हाशिये पर चल रही कांग्रेस ने चुनाव से काफी पहले कार्यकर्ता सम्मेलनों के माध्यम से कमर कसनी शुरू कर दी है। प्रदेश कांग्रेस ने संगठन को मजबूत करने व पार्टी नेताओं व कार्यकर्ताओं को निरंतर सक्रिय रखने के लिए प्रत्येक माह जिला व ब्लाॅक स्तर बैठक करने का भी निर्णय लिया है। यह बैठक करने के पीछे जनता व संबंधित इलाके के मामलों का पता लगाकर उनको आगे करके केंद्र, दिल्ली व एमसीडी की सरकारों को घेरने की मंशा है। खास बात यह है कि कांग्रेस के इतिहास में इस तरह पहले कभी बैठक नहीं होती थी। उसने एक नई परंपरा शुरू की है। पहले प्रदेश व जिला स्तर पर किसी खास मामले के संबंध में बैठकें होती थी। दूसरी ओर इंडिया गठबंधन की साथी आम आदमी पार्टी की ओर से विधानसभा चुनाव अकेले लड़ने की घोषणा करने के बाद कांग्रेस ने उसे घेरने व अपनी उपस्थिति दर्ज कराने की शुरू कर दी है। इस कड़ी में वह आप शासित दिल्ली सरकार व एमसीडी की खामियां उजागर करने के साथ-साथ जनता को परेशान करने वाले मुद्दों को उठाने लग गई है।

    Related Posts

    नेत्रदान को बढ़ावा देने के लिए अम्बेडकर अस्पताल में राज्य स्तरीय कार्यशाला आयोजित…..

    August 22, 2026

    उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने विभागीय कार्यों की समीक्षा की, स्वीकृत सड़कों का निर्माण समय-सीमा में पूरा करने और हर घर जल का लक्ष्य सुनिश्चित करने के दिए निर्देश….

    August 22, 2026

    मानव-हाथी द्वंद्व कम करने में हाथी मित्र दल की भूमिका महत्वपूर्ण- वन मंत्री केदार कश्यप….

    August 22, 2026

    मुख्य न्यायाधिपति रमेश सिन्हा ने दुर्ग में नवीन न्यायालय भवन के निर्माण हेतु किया भूमिपूजन…..

    August 22, 2026

    शिक्षा समाज के विकास का मूल मंत्र, भावी पीढ़ी को शिक्षित करना हम सभी की जिम्मेदारी : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय….

    August 22, 2026

    करमा उत्सव में झलकी छत्तीसगढ़ की समृद्ध जनजातीय संस्कृति, पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री राजेश अग्रवाल ने दी बधाई….

    August 22, 2026
    विज्ञापन
    विज्ञापन
    हमसे जुड़ें
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    अन्य ख़बरें

    नेत्रदान को बढ़ावा देने के लिए अम्बेडकर अस्पताल में राज्य स्तरीय कार्यशाला आयोजित…..

    August 22, 2026

    उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने विभागीय कार्यों की समीक्षा की, स्वीकृत सड़कों का निर्माण समय-सीमा में पूरा करने और हर घर जल का लक्ष्य सुनिश्चित करने के दिए निर्देश….

    August 22, 2026

    मानव-हाथी द्वंद्व कम करने में हाथी मित्र दल की भूमिका महत्वपूर्ण- वन मंत्री केदार कश्यप….

    August 22, 2026

    मुख्य न्यायाधिपति रमेश सिन्हा ने दुर्ग में नवीन न्यायालय भवन के निर्माण हेतु किया भूमिपूजन…..

    August 22, 2026
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्यायक्षेत्र रायपुर होगा

    हमसे सम्पर्क करें
    संपादक - Roshni Rajput
    मोबाइल - 9399298630
    ईमेल - [email protected]
    छत्तीसगढ़ कार्यालय - Amrit Niwas,Gandhi Nagar Gudhiyari Raipur
    मध्यप्रदेश कार्यालय - S-215 Om Complex Near Bima Kunj Kolar Road Bhopal
    August 2026
    M T W T F S S
     12
    3456789
    10111213141516
    17181920212223
    24252627282930
    31  
    « Jul    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.