Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Local Samachar
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
      • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
    • छत्तीसगढ़
      • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • करियर
      • लाइफ स्टाइल
    Local Samachar
    Home»देश»SC में आज फैसलों का दिन, केजरीवाल के अरेस्ट समेत 19 मामलों पर जजमेंट; NEET पर भी सुनवाई…
    देश

    SC में आज फैसलों का दिन, केजरीवाल के अरेस्ट समेत 19 मामलों पर जजमेंट; NEET पर भी सुनवाई…

    By July 8, 2024No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    SC में आज फैसलों का दिन, केजरीवाल के अरेस्ट समेत 19 मामलों पर जजमेंट; NEET पर भी सुनवाई…
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    गर्मियों की छुट्टी के बाद आज से सुप्रीम कोर्ट में कामकाज फिर से शुरू हो रहा है। पहले ही दिन सुप्रीम कोर्ट 19 बड़े मामलों पर फैसला देने वाला है।

    इसके अलावा इस पूरे सप्ताह ही कई अहम मामलों पर अदालत फैसला देने वाली है। इनमें से एक केस अरविंद केजरीवाल का भी है, जिसमें उन्होंने ईडी की ओर से खुद को गिरफ्तारी करने को चुनौती दी है।

    इसके अलावा पश्चिम बंगाल सरकार की अर्जी पर भी फैसला आना है, जिसमें उसने सीबीआई के बेजा इस्तेमाल का आरोप लगाया था।

    बाबा रामदेव और पतंजलि आयुर्वेद के खिलाफ अदालत की अवमानना का केस भी चल रहा है। इस पर भी अदालत अहम फैसला सुनाएगी। अकेले सोमवार को ही अदालत 19 फैसले देगी। 

    इन सभी मामलों में अदालत ने गर्मियों की छुट्टी से पहले ही सुनवाई पूरी कर ली थी और फैसलों को रिजर्व रख लिया था। अदालत की छुट्टियां 17 मई को शुरू हुई थीं।

    इस सप्ताह संवैधानिक बेंचों की ओर से सुने गए कुछ मामलों में भी फैसले आने हैं। 5,7 और 9 जजों की संवैधानिक बेंचों ने भी कई मामलों की सुनवाई पूरी कर ली थी।

    अब इन पर फैसलों का इंतजार है। बता दें कि बीते 50 दिनों की छुट्टियों में अदालत ने उन फैसलों को विस्तार से लिखा है, जिन पर सुनवाई पूरी हो चुकी है। इसलिए अब बेंच बैठेगी और सीधे फैसले ही सुनाएंगी।

    इसी वजह से ज्यादा समय नहीं लगना है और आज एक ही दिन में डेढ़ दर्जन से ज्यादा मामलों में फैसला आएगा।

    अवैध बांग्लादेशियों के नागरिक अधिकारों, अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी के अल्पसंख्यक दर्जे, एससी-एसटी कोटे में भी वर्गीकरण जैसे मामलों पर भी फैसले आने हैं।

    बता दें कि सुप्रीम कोर्ट में गर्मियों की छुट्टियों के दौरान भी मामले सुने जाते रहे। अदालत की 20 बेंचों में कुल 1,170 मामलों का निपटारा इस दौरान हुआ।

    सुप्रीम कोर्ट के मामलों के जानकारों का कहना है कि इस साल यह रिकॉर्ड रहा है। बीते साल तो गर्मियों की छुट्टियों के दौरान 751 मामलों का ही निपटारा हुआ था।

    The post SC में आज फैसलों का दिन, केजरीवाल के अरेस्ट समेत 19 मामलों पर जजमेंट; NEET पर भी सुनवाई… appeared first on .

    Related Posts

    ओडिशा के कंधमाल में सुरक्षा बलों के साथ मुठभेड़, दो माओवादी मारे गए, मृतकों में रश्मि शामिल

    February 23, 2026

    शरद पवार परिवार में खुशखबरी: सुप्रिया सुले की बेटी रेवती की सारंग संग सगाई, नागपुर से जुड़ा रिश्ता

    February 11, 2026

    विध्वंस के 1000 साल बाद सोमनाथ में भव्य महाशिवरात्रि, 5 लाख श्रद्धालुओं की उमड़ी भीड़

    February 11, 2026

    गौमूत्र पर विश्वास: नवजोत कौर सिद्धू का कहना – स्नान व सेवन से मिली ताकत, कैंसर से निबटने में मदद

    February 2, 2026

    1️जनवरी में यूपीआई ने बनाया नया रिकॉर्ड, 28.33 लाख करोड़ रुपये का हुआ लेन-देन

    February 2, 2026

    नवी मुंबई अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे से 24 घंटे उड़ानें शुरू

    February 2, 2026
    विज्ञापन
    विज्ञापन
    हमसे जुड़ें
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    अन्य ख़बरें

    बिलासा ताल में बना आकर्षक वुडन ब्रिज, पर्यटन सुविधाओं को मिला नया आयाम, वन मंत्री केदार कश्यप ने किया 24.38 लाख रूपए की लागत से तैयार वुडन ब्रिज का लोकार्पण….

    August 19, 2026

    स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने किया दृश्य संवाद 2026 का शुभारंभ, तस्वीरों में उतरा छत्तीसगढ़, फोटो जर्नलिस्टों का हुआ सम्मान….

    August 19, 2026

    छत्तीसगढ़ राज्य भूवैज्ञानिक प्रोग्रामिंग बोर्ड (SGPB) की 26वीं बैठक संपन्न, 45 अन्वेषण परियोजनाओं को दिया गया अंतिम रूप…..

    August 19, 2026

    मुख्य सचिव की अध्यक्षता में शहरी गैस वितरण नीति के तहत राज्य स्तरीय निगरानी समिति की बैठक सम्पन्न…..

    August 19, 2026
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्यायक्षेत्र रायपुर होगा

    हमसे सम्पर्क करें
    संपादक - Roshni Rajput
    मोबाइल - 9399298630
    ईमेल - [email protected]
    छत्तीसगढ़ कार्यालय - Amrit Niwas,Gandhi Nagar Gudhiyari Raipur
    मध्यप्रदेश कार्यालय - S-215 Om Complex Near Bima Kunj Kolar Road Bhopal
    August 2026
    M T W T F S S
     12
    3456789
    10111213141516
    17181920212223
    24252627282930
    31  
    « Jul    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.