Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Local Samachar
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
      • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
    • छत्तीसगढ़
      • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • करियर
      • लाइफ स्टाइल
    Local Samachar
    Home»विदेश»पाबंदियां और अमेरिका-यूक्रेन का पूरा जोर, फिर भी कमाल कर गए पुतिन; कैसे किया यह चमत्कार…
    विदेश

    पाबंदियां और अमेरिका-यूक्रेन का पूरा जोर, फिर भी कमाल कर गए पुतिन; कैसे किया यह चमत्कार…

    By July 8, 2024No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    पाबंदियां और अमेरिका-यूक्रेन का पूरा जोर, फिर भी कमाल कर गए पुतिन; कैसे किया यह चमत्कार…
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    यूक्रेन के साथ रूस की जंग 24 फरवरी 2022 से ही शुरू है।

    युद्ध का बिगुल बजते ही अमेरिका और नाटो से संबंधित कई देश रूस के खिलाफ हो गए। इस युद्ध से विश्व की अर्थव्यवस्था प्रभावित हुई।

    कई लोगों की जान जाने के अलावा, कई बाधाएं भी आई हैं जैसे कि रोजाना की आवश्यकताओं वाली वस्तुओं की कीमतों में वृद्धि, व्यापार बाधाएं आदि।

    यूक्रेन पर युद्ध की घोषणा के बाद पश्चिमी दुनिया ने रूस की तीखी आलोचना की। यहां तक कि संयुक्त राष्ट्र ने भी युद्ध की निंदा की और कई प्रतिबंध लगा दिए। दुनियाभर की पाबंदियों के बावजूद रूस की अर्थव्यवस्था ने चमत्कार कर दिखाया है।

    उच्च आय वाले देशों में शामिल रूस
    जी हां, युद्ध के बाद से रूस का व्यापार बहुत छोटा हो गया था। रूस को युद्ध का अलग से खर्च भी उठाना पड़ा। ऐसे में माना जा रहा था कि रूस को आर्थिक नुकसान होगा लेकिन असफलताओं के बावजूद, पुतिन ने हाल ही में वापसी की है।

    इकोनॉमिक्स टाइम्स की रिपोर्ट के मुताबिक, विश्व बैंक की सूची में रूस उच्च आय वाले देश के रूप में उभरा है। अब तक रूस उस सूची में ऊपरी-मध्यम आय के रूप में था। हाल ही में पुतिन के देश ने एक कदम सुधार किया है, जिसे देखकर लोग हैरान हैं।

    विश्व बैंक हर साल किसी देश के नागरिकों की आय के आधार पर एक सूची तैयार करता है। इस सूची को तैयार करते समय किसी व्यक्ति की औसत वार्षिक आय देखी जाती है।

    विश्व बैंक की इस सूची के लिए, दुनिया के सभी देशों को मूल रूप से चार श्रेणियों में विभाजित किया गया है – उच्च आय वाले देश, उच्च-मध्यम-आय वाले देश, निम्न-मध्यम-आय वाले देश और निम्न-आय वाले देश।

    विश्व बैंक की सूची में क्या है भारत की स्थिति
    विश्व बैंक की इस सूची में भारत फिलहाल निम्न-मध्यम आय वाला देश है। 2006 के बाद से, भारत विश्व बैंक रैंकिंग में एक पायदान ऊपर आ गया है।

    हालांकि, भारत अभी भी अगले चरण यानी उच्च-मध्यम आय वाले देशों की सूची तक नहीं पहुंच पाया है। कुल मिलाकर देश की अर्थव्यवस्था में सुधार हुआ है लेकिन आम लोगों की आमदनी उस तरह नहीं बढ़ी।

    रूस इस स्थिति में कैसे आया? 
    अच्च आय वाले देशों की सूची में आखिर रूस कैसे आया? विशेषज्ञ इसके लिए पुतिन सरकार की नीतियों को श्रेय देते हैं। उनके मुताबिक पुतिन ने युद्ध के माहौल में भी देश को समझदारी से चलाया है।

    विशेषज्ञों के एक समूह के अनुसार, इतने लंबे समय तक रूसी ग्रामीण इलाकों में कई बेरोजगार या कम आय वाले लोग थे। यूक्रेन में युद्ध शुरू होने के बाद उनका जीवन बदल गया।

    पुतिन की सरकार ने देश के अलग-अलग हिस्सों से गरीबों या बेरोजगारों की पहचान की है। उनमें से जो सक्षम होते हैं उन्हें युद्ध में भर्ती किया जाता है।

    रूस सेना पर काफी खर्च करता है। सैन्य क्षेत्र पर इस सरकारी खर्च ने रूस को काफी आर्थिक विकास दिया है। क्योंकि, इससे आम नागरिकों की आय में वृद्धि हुई है।

    The post पाबंदियां और अमेरिका-यूक्रेन का पूरा जोर, फिर भी कमाल कर गए पुतिन; कैसे किया यह चमत्कार… appeared first on .

    Related Posts

    एपस्टीन फाइल्स से फिर मचा हड़कंप, नई लिस्ट में इवांका ट्रंप और एलन मस्क

    February 2, 2026

    राजनयिक संकट गहराया: दक्षिण अफ्रीका और इजरायल आमने-सामने, दोनों ने अपनाया सख्त रुख

    February 2, 2026

    पाकिस्तान के खैबर प्रांत में सैन्य काफिले पर आत्मघाती हमला, 13 सैनिकों की मौत, 29 घायल

    June 28, 2025

    टैरिफ पर ट्रंप ने लिया यू-टर्न, स्मार्टफोन और लैपटॉप को टैरिफ से दी छूट

    April 13, 2025

    पूर्व पीएम किशिदा पर हमला करने वाले आरोपी ने हत्या के आरोप से किया इनकार

    February 4, 2025

    अमेरिका से 205 भारतीयों को मिलिट्री विमान से वापस भेजा गया, ट्रंप सरकार ने की सख्त कार्रवाई

    February 4, 2025
    विज्ञापन
    विज्ञापन
    हमसे जुड़ें
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    अन्य ख़बरें

    एक जनवरी से राज्य के सभी अस्पतालों को डिजिटल करने का लक्ष्य लेकर करें काम: स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल…..

    August 19, 2026

    परियोजना निर्माण एवं क्रियान्वयन समिति की बैठक सम्पन्न, नवा रायपुर में ई-बसों के संचालन, कार्यालय भवन निर्माण सहित सड़क परियोजनाओं के प्रस्तावों पर हुआ विचार-विमर्श…..

    August 19, 2026

    फर्जी दिव्यांगता सर्टिफिकेट मामले की सुनवाई के लिए बनेगा विशेष मेडिकल बोर्ड, त्वरित जांच कर दी जाएगी रिपोर्ट,समाज कल्याण मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े एवं स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने ली संयुक्त बैठक….

    August 19, 2026

    श्रमिक परिवारों को मिले शासन की विभिन्न योजनाओं का लाभ : श्रम मंत्री लखन लाल देवांगन…..

    August 19, 2026
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्यायक्षेत्र रायपुर होगा

    हमसे सम्पर्क करें
    संपादक - Roshni Rajput
    मोबाइल - 9399298630
    ईमेल - [email protected]
    छत्तीसगढ़ कार्यालय - Amrit Niwas,Gandhi Nagar Gudhiyari Raipur
    मध्यप्रदेश कार्यालय - S-215 Om Complex Near Bima Kunj Kolar Road Bhopal
    August 2026
    M T W T F S S
     12
    3456789
    10111213141516
    17181920212223
    24252627282930
    31  
    « Jul    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.