Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Local Samachar
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
      • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
    • छत्तीसगढ़
      • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • करियर
      • लाइफ स्टाइल
    Local Samachar
    Home»विदेश»एक्जिट पोल के नतीजे आने पर फ्रांस में मचा उत्पात, पुलिस ने छोड़े आंसू गैस के गोले; वीडियो वायरल…
    विदेश

    एक्जिट पोल के नतीजे आने पर फ्रांस में मचा उत्पात, पुलिस ने छोड़े आंसू गैस के गोले; वीडियो वायरल…

    By July 8, 2024No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    एक्जिट पोल के नतीजे आने पर फ्रांस में मचा उत्पात, पुलिस ने छोड़े आंसू गैस के गोले; वीडियो वायरल…
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    फ्रांस की राजधानी पेरिस में लोगों के प्रदर्शन करते हुए वीडियो सामने आ रहे हैं।

    दरअसल, फ्रांस में हाल ही में चुनाव हुए हैं, जिसके बाद आए एग्जिट पोल के नतीजों में किसी भी पार्टी या गठबंधन को बहुमत का आंकड़ा छूते हुए नहीं दिखाया है।

    इनमें नए बने फार लेफ्टिस्ट गठबंधन, राष्ट्रपति मैक्रों के गठबंधन को पीछे छोड़ता हुआ नजर आ रहा है। किसी को भी बहुमत न मिलने से देश एक बार फिर से अनिश्चितता के दौर में चला गया है।

    इस के कारण अर्थव्यवस्था पर बुरा प्रभाव पड़ सकता है। ऐसे में लेफ्ट पार्टियों को बहुमत मिलते देख पेरिस में कई लोग सड़कों पर आकर प्रदर्शन करने लगे तो वहीं लियान शहर में कई लोगों ने इसका जश्न भी मनाया।

     एग्जिट पोल के नतीजे आने के बाद सोशल मीडिया पर कई सारे प्रदर्शन के वीडियो वायरल हो रहे हैं। रविवार को पहले चरण की वोटिंग होने से पहले ही पुलिस ने प्रदर्शन और दूसरे चरण के पार्लियामेंट की वोटिंग के लिए तैयारियां कर ली थी। वोटिंग के लिए कई बड़े शहरों में पोल स्टेशन सुबह 8 बजे से शाम के 6 और कई शहरों में 8 बजे तक भी खुले रहे।

    फ्रांस में चल रहे प्रदर्शन की इन वीडियो में दिखाई दे रहा है कि पेरिस की कई सारी महत्वपूर्ण जगहों पर लोग नारेबाजी कर रहे हैं, पुलिस द्वारा उन्हें लकड़ी के बोर्डों से रोका जा रहा है।

    फ्रेंच मिनिस्टरी ने आगे प्रदर्शन की संभावना को देखते हुए, हर शहर में भारी मात्रा में पुलिसबल तैनात करने का फैसला ले लिया है।

    दरअसल, फ्रांस के राष्ट्रपति मैंक्रों ने समय से पहले ही चुनाव कराने की घोषणा कर दी थी, इस चुनाव में हार जीत से मैंक्रों की राष्ट्रपति की कुर्सी पर कोई फर्क नहीं पड़ेगा, लेकिन हार से उन्हें अपने किसी भी मनपसंद बिल को पास कराने में मुश्किल होगी। 

    फ्रांस में लोगों के लिए एग्जिट पोल के नतीजे चौंकाने वाले हैं, इसके कारण लोग सड़कों पर आ गए। लेफ्ट के समर्थन में कहीं पर जीत का जश्न हो रहा है तो, राइट और सेन्टर की हार के बाद लोग गुस्से का इजहार करने के लिए सड़कों पर आकर नारे बाजी कर रहे हैं।

    सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर भी लोग इन नतीजों के बाद बंटे हुए नजर आए। कई ने इसे लोकतंत्र की जीत बताया तो कई ने इसे फ्रांस में अवैध प्रवासियों के बढ़ने के कारण हुई हार बताया।

    लेफ्ट पार्टी के नेता ने एग्जिट पोल में हुई अपनी जीत पर कहा कि हम सबसे पहले फिलिस्तीन को एक देश के रूप में मान्यता देंगे।

    Chaos erupt in Lyon, France, as celebrations continue with fireworks amid leftist victory in French elections.

    pic.twitter.com/a3jxpB0Cbt

    — AZ Intel (@AZ_Intel_) July 7, 2024

    The post एक्जिट पोल के नतीजे आने पर फ्रांस में मचा उत्पात, पुलिस ने छोड़े आंसू गैस के गोले; वीडियो वायरल… appeared first on .

    Related Posts

    एपस्टीन फाइल्स से फिर मचा हड़कंप, नई लिस्ट में इवांका ट्रंप और एलन मस्क

    February 2, 2026

    राजनयिक संकट गहराया: दक्षिण अफ्रीका और इजरायल आमने-सामने, दोनों ने अपनाया सख्त रुख

    February 2, 2026

    पाकिस्तान के खैबर प्रांत में सैन्य काफिले पर आत्मघाती हमला, 13 सैनिकों की मौत, 29 घायल

    June 28, 2025

    टैरिफ पर ट्रंप ने लिया यू-टर्न, स्मार्टफोन और लैपटॉप को टैरिफ से दी छूट

    April 13, 2025

    पूर्व पीएम किशिदा पर हमला करने वाले आरोपी ने हत्या के आरोप से किया इनकार

    February 4, 2025

    अमेरिका से 205 भारतीयों को मिलिट्री विमान से वापस भेजा गया, ट्रंप सरकार ने की सख्त कार्रवाई

    February 4, 2025
    विज्ञापन
    विज्ञापन
    हमसे जुड़ें
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    अन्य ख़बरें

    विधायक किरण देव ने मोबाइल ऐप से स्वयं की अपने परिवार की जनगणना…..

    April 27, 2026

    जल जीवन मिशन ने बदली गांव की तस्वीर, पानी की किल्लत झेलने वाले गांव में अब हर घर नल कनेक्शन….

    April 27, 2026

    सशक्त नारी, विकसित प्रदेशः ‘बिहान’ से आत्मनिर्भरता की नई मिसाल बनीं सकीना….

    April 27, 2026

    आधारभूत सुविधाओं के विस्तार से बदलेगा लखनपुर नगर पंचायत का स्वरूप….

    April 27, 2026
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्यायक्षेत्र रायपुर होगा

    हमसे सम्पर्क करें
    संपादक - Roshni Rajput
    मोबाइल - 9399298630
    ईमेल - [email protected]
    छत्तीसगढ़ कार्यालय - Amrit Niwas,Gandhi Nagar Gudhiyari Raipur
    मध्यप्रदेश कार्यालय - S-215 Om Complex Near Bima Kunj Kolar Road Bhopal
    April 2026
    M T W T F S S
     12345
    6789101112
    13141516171819
    20212223242526
    27282930  
    « Mar    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.