Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Local Samachar
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
      • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
    • छत्तीसगढ़
      • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • करियर
      • लाइफ स्टाइल
    Local Samachar
    Home»धर्म»जैन धर्मावलंबियों के लिए खुशखबरी, जयपुर में इस बार 9 जगहों पर होगा चातुर्मास, ये संत होंगे शामिल
    धर्म

    जैन धर्मावलंबियों के लिए खुशखबरी, जयपुर में इस बार 9 जगहों पर होगा चातुर्मास, ये संत होंगे शामिल

    By July 7, 2024No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    जैन धर्मावलंबियों के लिए खुशखबरी, जयपुर में इस बार 9 जगहों पर होगा चातुर्मास, ये संत होंगे शामिल
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    जैन धर्म के लोगों के लिए अच्छी खबर है. जयपुर शहर और ग्रामीण क्षेत्र में 9 स्थानों पर दिगम्बर जैन संतों के चातुर्मास होंगे. जयपुर के मीरा मार्ग दिगम्बर जैन मंदिर में भी 6 संतों का इस वर्ष चातुर्मास होगा. इन चातुर्मास में जैन संत जीव हिंसा से बचने के लिए चार माह तक एक स्थान पर रहकर प्रवचन देंगे और त्याग तपस्या की भावना का महत्व सबको सिखाएंगे.

     

    इन जगहों पर होगा जैन संतो का चातुर्मास
    जयपुर के सभी चातुर्मास में देश के जाने-माने जैन धर्म के संत महात्मा होंगे. इनमें मानसरोवर के वरुण पथ स्थित दिगम्बर जैन मंदिर में आचार्य शशांक सागर महाराज, प्रतापनगर सेक्टर 8 स्थित शांतिनाथ दिगम्बर जैन मंदिर में उपाध्याय उर्जयन्त सागर महाराज, कीर्तिनगर के पार्श्वनाथ दिगम्बर जैन मंदिर में मुनि समत्व सागर महाराज और मुनि शील सागर महाराज ससंघ का चातुर्मास होगा. इसके अलावा मानसरोवर मीरा मार्ग के आदिनाथ दिगम्बर जैन मंदिर में मुनि प्रणम्य सागर महाराज, मुनि नीरज सागर महाराज, मुनि निर्मद सागर महाराज, क्षुल्लक सविनय सागर महाराज, क्षुल्लक समन्वय सागर महाराज ससंघ इस वर्ष का चातुर्मास करेंगे.

    थड़ी मार्केट पार्श्वनाथ दिगम्बर जैन मंदिर में उपाध्याय वृषभानन्द महाराज, दिगम्बर जैन अतिशय क्षेत्र पदमपुरा में मुनि महिमा सागर महाराज, अजमेर रोड दहमीकलां के दिगम्बर जैन मंदिर में आचार्य नवीन नंदी महाराज, गणिनी आर्यिका नंगमति माताजी ससंघ का नांग्लया बीलवा के विमल परिसर में, बरकतनगर चन्द्रप्रभु दिगम्बर जैन मंदिर में मुनि अर्चित सागर महाराज, छोटा गिरनार बापू गांव एवं आदिश्वर धाम चाकसू में आचार्य प्रज्ञा सागर महाराज का चातुर्मास होगा.

    जैन धर्म में चातुर्मास का अर्थ
    जैन धर्म में चातुर्मास को सामूहिक वर्षायोग या चौमासा के रूप में भी जाना जाता है. भगवान महावीर ने चातुर्मास को इसिणां पसत्था कहा है. इस साल जैन चातुर्मास 16 जुलाई से शुरू होगा. जैन धर्म के अनुसार ये महीने जिज्ञासा और तनाव को शांत करने के माह होते हैं और यही वह चार माह हैं, जब धर्म को साधा या जाना जा सकता है. इसलिए जैन धर्म के प्रमुख संत जगह-जगह चातुर्मास कार्यक्रम का आयोजन करते हैं. इन कार्यक्रमों में हजारों की संख्या में जैन धर्म को मानने वाले लोग पहुंचते हैं.
     

    Related Posts

    पंचांग : आज की तिथि में छिपा है अच्छी सेहत का राज! जानें चिकित्सा कार्यों के लिए क्यों है यह सबसे उत्तम दिन

    February 2, 2026

    राशिफल: आज की एक छोटी सी शांति दिलाएगी बड़ी सफलता! जानें सोमवार को आपके भाग्य के सितारे क्या इशारा कर रहे हैं

    February 2, 2026

    पहाड़ों में बर्मा के बिना अधूरा माना जाता है शुभ कार्य, जानें 108 तिनकों से बने देवताओं के इस पवित्र आसन का रहस्य

    February 2, 2026

    जागरण से जागेगा सौभाग्य, भोलेनाथ देंगे मनचाहा वरदान, जानें महाशिवरात्रि की 4 प्रहर पूजा का विशेष फल

    February 2, 2026

    गुमला में यहां 2,000 फीट की ऊंचाई पर बसते हैं बाबा वैद्यनाथेश्वर, रामायण काल से जुड़ी है मान्यता

    February 2, 2026

    गुमला में यहां 2,000 फीट की ऊंचाई पर बसते हैं बाबा वैद्यनाथेश्वर, रामायण काल से जुड़ी है मान्यता

    February 2, 2026
    विज्ञापन
    विज्ञापन
    हमसे जुड़ें
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    अन्य ख़बरें

    नगर निगम कोरबा में नए एल्डरमैन ने ली शपथ, कलेक्टर कुणाल दुदावत ने दिलाई शपथ, मंत्री लखनलाल देवांगन ने दी शुभकामनाएं…..

    July 10, 2026

    जल जीवन मिशन 2.0 छत्तीसगढ़ में ग्रामीण पेयजल योजनाओं के संचालन और रखरखाव नीति पर उच्च स्तरीय बैठक संपन्न…..

    July 10, 2026

    वन मंत्री केदार कश्यप ने ग्राम चेमा में 54 लाख रुपये के विकास कार्यों का किया भूमिपूजन….

    July 10, 2026

    मेडिकल कॉलेज परिसर बना हरित विकास का प्रतीक : स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने किया पौधरोपण, तेंदूपत्ता बोनस चेक वितरित कर ‘तुहर पौधा तुहर द्वार’ वाहन को दिखाई हरी झंडी….

    July 10, 2026
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्यायक्षेत्र रायपुर होगा

    हमसे सम्पर्क करें
    संपादक - Roshni Rajput
    मोबाइल - 9399298630
    ईमेल - [email protected]
    छत्तीसगढ़ कार्यालय - Amrit Niwas,Gandhi Nagar Gudhiyari Raipur
    मध्यप्रदेश कार्यालय - S-215 Om Complex Near Bima Kunj Kolar Road Bhopal
    July 2026
    M T W T F S S
     12345
    6789101112
    13141516171819
    20212223242526
    2728293031  
    « Jun    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.