Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Local Samachar
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
      • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
    • छत्तीसगढ़
      • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • करियर
      • लाइफ स्टाइल
    Local Samachar
    Home»मनोरंजन»राम चरण की फिल्म ‘गेम चेंजर’ की शूटिंग को लेकर आया बड़ा अपडेट
    मनोरंजन

    राम चरण की फिल्म ‘गेम चेंजर’ की शूटिंग को लेकर आया बड़ा अपडेट

    By July 6, 2024No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    साउथ सुपरस्टार राम चरण की आगामी फिल्म 'गेम चेंजर' इस साल की बहुप्रतीक्षित फिल्मों में से एक है। लगातार फिल्म को लेकर नई जानकारियां सामने आ रही हैं। दर्शक बेसब्री से फिल्म में राम चरण और कियारा आडवाणी को एक साथ बड़े पर्दे पर देखने के लिए उत्सुक हैं।  इस बहुप्रतीक्षित फिल्म के लिए अभिनेता ने निर्देशक एस शंकर से हाथ मिलाया है। फिल्म की शूटिंग काफी समय पहले शुरू हुई थी, जिसके कई शेड्यूल बने। वहीं अब फिल्म की शूटिंग को लेकर बड़ी जानकारी सामने आई है।

    कॉलीवुड के मशहूर निर्देशक शंकर और सुपरस्टार राम चरण की अखिल भारतीय राजनीतिक ड्रामा फिल्म 'गेम चेंजर' पर सभी की निगाहें टिकी हैं। निर्माता दिल राजू इस फिल्म को अपने करियर की यादगार परियोजना बनाने में कोई कसर नहीं छोड़ रहे हैं, क्योंकि यह उनकी 50वीं प्रोडक्शन फिल्म है। फिल्म की शूटिंग में लगातार राम चरण और टीम व्यस्त थे। अब आखिरकार राम चरण ने फिल्म की शूटिंग पूरी कर ली है।

    लंबे समय से चल रही शूटिंग को लेकर प्रशंसक भी परेशान थे और लगातार फिल्म की रिलीज डेट के बारे में अपडेट मांग रहे थे। ताजा खबर से प्रशंसकों को राहत मिली है, कि अब जल्द ही फिल्म की रिलीज की तारीख का भी खुलासा कर दिया जाएगा। आज राम चरण ने फिल्म में अपने हिस्से की शूटिंग पूरी कर ली है। ऐसे में अब जब शंकर पूरी प्रोडक्शन औपचारिकताएं पूरी कर लेंगे तो इसके बारे में नई जानकारियां साझा करेंगे।

    वहीं खबर यह भी है कि 'गेम चेंजर' की शूटिंग पूरी करने के बाद अब राम चरण 'उप्पेना' फेम बुची बाबू सना के निर्देशन में बन रही अपनी अगली फिल्म पर फिलहाल अपना ध्यान लगा सकते हैं और उसकी शूटिंग शुरू करने की योजना बनाएंगे। इससे पहले फिल्म के निर्माता दिल राजू ने कहा था कि फिल्म की रिलीज डेट लगभग लॉक हो चुकी है। उन्होंने पुष्टि की थी कि गेम चेंजर पांच भाषाओं में रिलीज होगी।

    शंकर द्वारा लिखित और निर्देशित 'गेम चेंजर' एक राजनीतिक एक्शन थ्रिलर है, जिसमें राम चरण दो भूमिकाओं में हैं। राम चरण के साथ कियारा आडवाणी, अंजलि, एसजे सूर्या, जयराम, सुनील, श्रीकांत, समुथिरकानी और नासर भी अहम भूमिकाओं में नजर आएंगे। श्री वेंकटेश्वर क्रिएशन्स के बैनर तले इस फिल्म को दिल राजू ने निर्मित किया है। 'गेम चेंजर' की कहानी कार्तिक सुब्बाराज ने लिखी है। शमीर मुहम्मद द्वारा संपादन और तिररू द्वारा छायांकन किया गया है। फिल्म में एस थमन द्वारा संगीत दिया गया है।

    Related Posts

    ‘क्योंकि सास भी कभी बहू थी’ के 25 साल: एक यादगार सफर पर स्मृति ईरानी, एकता कपूर और अमर उपाध्याय की भावुक यादें

    July 3, 2025

    बॉलीवुड एक्टर मुकुल देव का 54 साल की उम्र में निधन

    May 24, 2025

    एजाज खान पर महिला अभिनेत्री ने लगाया रेप का आरोप, दर्ज हुआ केस

    May 5, 2025

    आयुष्मान खुराना की पत्नी ताहिरा कश्यप को फिर हुआ ब्रेस्ट कैंसर

    April 7, 2025

    दिग्गज एक्टर मनोज कुमार का 87 की उम्र में निधन

    April 4, 2025

    मुंबई-नागपुर हाइवे पर सोनू सूद की पत्नी का हुआ एक्सीडेंट, अस्पताल में कराया गया भर्ती

    March 25, 2025
    विज्ञापन
    विज्ञापन
    हमसे जुड़ें
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    अन्य ख़बरें

    एक जनवरी से राज्य के सभी अस्पतालों को डिजिटल करने का लक्ष्य लेकर करें काम: स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल…..

    August 19, 2026

    परियोजना निर्माण एवं क्रियान्वयन समिति की बैठक सम्पन्न, नवा रायपुर में ई-बसों के संचालन, कार्यालय भवन निर्माण सहित सड़क परियोजनाओं के प्रस्तावों पर हुआ विचार-विमर्श…..

    August 19, 2026

    फर्जी दिव्यांगता सर्टिफिकेट मामले की सुनवाई के लिए बनेगा विशेष मेडिकल बोर्ड, त्वरित जांच कर दी जाएगी रिपोर्ट,समाज कल्याण मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े एवं स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने ली संयुक्त बैठक….

    August 19, 2026

    श्रमिक परिवारों को मिले शासन की विभिन्न योजनाओं का लाभ : श्रम मंत्री लखन लाल देवांगन…..

    August 19, 2026
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्यायक्षेत्र रायपुर होगा

    हमसे सम्पर्क करें
    संपादक - Roshni Rajput
    मोबाइल - 9399298630
    ईमेल - [email protected]
    छत्तीसगढ़ कार्यालय - Amrit Niwas,Gandhi Nagar Gudhiyari Raipur
    मध्यप्रदेश कार्यालय - S-215 Om Complex Near Bima Kunj Kolar Road Bhopal
    August 2026
    M T W T F S S
     12
    3456789
    10111213141516
    17181920212223
    24252627282930
    31  
    « Jul    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.