Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Local Samachar
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
      • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
    • छत्तीसगढ़
      • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • करियर
      • लाइफ स्टाइल
    Local Samachar
    Home»देश»महाविकास अघाड़ी में टूट के संकेत?
    देश

    महाविकास अघाड़ी में टूट के संकेत?

    By July 6, 2024No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    महाविकास अघाड़ी में टूट के संकेत?
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    मुंबई। महाराष्ट्र में महाविकास अघाड़ी गठबंधन में शायद सबकुछ ठीक नहीं है। दरअसल महाराष्ट्र कांग्रेस अध्यक्ष नाना पटोले के ताजा बयान से ऐसे संकेत मिले हैं कि गठबंधन में सबकुछ ठीक नहीं है। दरअसल नाना पटोले ने शनिवार को कहा कि उनकी पार्टी आगामी विधानसभा चुनाव में सभी सीटों से चुनाव लड़ने की तैयारी करेगी, लेकिन चुनाव अपने गठबंधन सहयोगियों के साथ सीट बंटवारे के समझौते के अनुसार लड़ेगी। नागपुर स्थित अपने आवास पर पत्रकारों से बात करते हुए पटोले ने कहा कि 'अगर पार्टी सभी सीटों से चुनाव लड़ने की तैयारी करती है तो यह गलत नहीं है, क्योंकि पार्टी के पास अपना संगठनात्मक ढांचा होना चाहिए और कार्यकर्ताओं को हर जगह काम करना चाहिए।' 288 सदस्यों वाली महाराष्ट्र विधानसभा के चुनाव इस साल अक्टूबर में होने हैं। कांग्रेस नेता ने कहा कि 'एक पार्टी के पास हर जगह अपना संगठनात्मक ढांचा और काम होना चाहिए। सीटों के बंटवारे के आधार पर गठबंधन बनाया जाएगा, लेकिन सभी सीटों के लिए तैयारी करना गलत नहीं है और हमारे गठबंधन सहयोगी भी उसी तरह से तैयारी कर रहे हैं। हम महा विकास अघाड़ी (एमवीए) के रूप में चुनाव लड़ेंगे।' बता दें कि महाविकास अघाड़ी गठबंधन में शिवसेना (यूबीटी), एनसीपी (एसपी) और कांग्रेस शामिल हैं, जिन्होंने हाल ही में हुए लोकसभा चुनावों में 48 में से 30 सीटें जीती हैं। लोकसभा चुनाव नतीजों के बाद से महाविकास अघाड़ी गठबंधन के हौसले बुलंद हैं। राजद अध्यक्ष लालू प्रसाद ने भविष्यवाणी की है कि नरेंद्र मोदी सरकार अगले महीने गिर सकती है। इस पर नाना पटोले ने कहा कि लालू यादव की भविष्यवाणी सच हो सकती है क्योंकि सरकार बैकफुट पर है, और कोई यह सुनिश्चित नहीं कर सकता कि सहयोगी एनडीए के साथ कितने समय तक रहेंगे। उन्होंने कहा 'कुछ भी हो सकता है। हम देख सकते हैं कि कांग्रेस नेता राहुल गांधी के लोकसभा में भाषण के बाद सरकार कैसे बैकफुट पर आ गई है। हम यह नहीं कह सकते कि एनडीए के सहयोगी कितने समय तक उनके साथ रहेंगे।'

    Related Posts

    ओडिशा के कंधमाल में सुरक्षा बलों के साथ मुठभेड़, दो माओवादी मारे गए, मृतकों में रश्मि शामिल

    February 23, 2026

    शरद पवार परिवार में खुशखबरी: सुप्रिया सुले की बेटी रेवती की सारंग संग सगाई, नागपुर से जुड़ा रिश्ता

    February 11, 2026

    विध्वंस के 1000 साल बाद सोमनाथ में भव्य महाशिवरात्रि, 5 लाख श्रद्धालुओं की उमड़ी भीड़

    February 11, 2026

    गौमूत्र पर विश्वास: नवजोत कौर सिद्धू का कहना – स्नान व सेवन से मिली ताकत, कैंसर से निबटने में मदद

    February 2, 2026

    1️जनवरी में यूपीआई ने बनाया नया रिकॉर्ड, 28.33 लाख करोड़ रुपये का हुआ लेन-देन

    February 2, 2026

    नवी मुंबई अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे से 24 घंटे उड़ानें शुरू

    February 2, 2026
    विज्ञापन
    विज्ञापन
    हमसे जुड़ें
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    अन्य ख़बरें

    एक जनवरी से राज्य के सभी अस्पतालों को डिजिटल करने का लक्ष्य लेकर करें काम: स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल…..

    August 19, 2026

    परियोजना निर्माण एवं क्रियान्वयन समिति की बैठक सम्पन्न, नवा रायपुर में ई-बसों के संचालन, कार्यालय भवन निर्माण सहित सड़क परियोजनाओं के प्रस्तावों पर हुआ विचार-विमर्श…..

    August 19, 2026

    फर्जी दिव्यांगता सर्टिफिकेट मामले की सुनवाई के लिए बनेगा विशेष मेडिकल बोर्ड, त्वरित जांच कर दी जाएगी रिपोर्ट,समाज कल्याण मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े एवं स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने ली संयुक्त बैठक….

    August 19, 2026

    श्रमिक परिवारों को मिले शासन की विभिन्न योजनाओं का लाभ : श्रम मंत्री लखन लाल देवांगन…..

    August 19, 2026
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्यायक्षेत्र रायपुर होगा

    हमसे सम्पर्क करें
    संपादक - Roshni Rajput
    मोबाइल - 9399298630
    ईमेल - [email protected]
    छत्तीसगढ़ कार्यालय - Amrit Niwas,Gandhi Nagar Gudhiyari Raipur
    मध्यप्रदेश कार्यालय - S-215 Om Complex Near Bima Kunj Kolar Road Bhopal
    August 2026
    M T W T F S S
     12
    3456789
    10111213141516
    17181920212223
    24252627282930
    31  
    « Jul    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.