Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Local Samachar
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
      • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
    • छत्तीसगढ़
      • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • करियर
      • लाइफ स्टाइल
    Local Samachar
    Home»विदेश»चीफ जस्टिस से परेशान इमरान खान, बोले-सुधार नहीं हुआ तो करेंगे भूख हड़ताल…
    विदेश

    चीफ जस्टिस से परेशान इमरान खान, बोले-सुधार नहीं हुआ तो करेंगे भूख हड़ताल…

    By July 6, 2024No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    चीफ जस्टिस से परेशान इमरान खान, बोले-सुधार नहीं हुआ तो करेंगे भूख हड़ताल…
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    पाकिस्तानी जेल में बंद पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान ने चीफ जस्टिस के एक तरफा फैसलों के खिलाफ भूख हड़ताल पर जाने की चेतावनी दी है।

    जेल में इमरान खान से मिलने गए पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ के नेताओं ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि अगर चीफ जस्टिस काजी फैज ईसा अपने एक तरफा फैसलों को नहीं सुधारते और पीटीआई के वर्करों, नेताओं और इमरान खान के खिलाफ इसी तरह के गलत फैसले देते रहे, तो पार्टी के सबसे बड़े नेता भूख हड़ताल पर बैठ जाएंगे।

    पीटीआई के नेता शमीम नकवी ने कहा कि अगर इमरान खान जेल के अंदर भूख हड़ताल पर बैठते हैं तो इससे पूरे देश में भूख हड़ताल शुरू हो सकती है, जो कि देश की सेहत के लिए अच्छी बात नहीं होगी।

    रावलपिंडी की अडियाला जेल में बंद इमरान ने मुख्य न्यायाधीश की अपने और अपने पार्टी के कार्यकर्ताओं से जुड़े केसों में जरूरत से ज्यादा भागीदारी पर भी सवाल उठाए।

    71 वर्षीय नेता ने कहा कि मेरी लीगल टीम ने लगातार इस बात को लेकर अपनी चिंताओं को मेरे सामने रखा है कि हमारे मामले की हर सुनवाई में चीफ जस्टिस शामिल होते हैं और लगातार हर फैसला हमारे खिलाफ ही जाता दिखता है, जिससे पार्टी कार्यकर्तोओें में यह भावना बनने लगी है कि इस तरीके से हमें न्याय नहीं मिलेगा। अगर चीफ जस्टिस अपने रवैए में बदलाव नहीं करते हैं और हमें न्याय नहीं देते हैं तो मैं भूख हड़ताल पर बैठ जाऊंगा।

    इमरान को भरोसा ईसा नहीं करेंगे न्याय

    इमरान ने कहा कि पूर्व न्यायधीश गुलजार अहमद ने कहा था कि ईसा पीटीआई के मामलों की सुनवाई नहीं कर सकते, लेकिन अब ईसा लगभग हर केस की बैंच में शामिल होते हैं।

    पीटीआई के लीगल टीम का मानना है कि उन्हें न्याय नहीं मिलेगा या तो चीफ जस्टिस अपने रवैये में सुधार करें या फिर हमारे मामलों की सुनवाई कोई और करे। उन्हें( पाकिस्तानी फौज और सरकार) को लगता है कि मेरी पार्टी कमजोर है, उन्हें यह नहीं भूलना चाहिए की मेरी पार्टी के पास सबसे मजबूत वोटिंग बेस है। 

    ईसा बोले- मैं नहीं करता फैसला की किसको कौनसा केस मिलेगा
    मुख्य न्यायाधीश ईसा ने पीटीआई के एक मामले की सुनवाई के दौरान स्पष्ट किया कि विभिन्न मामलों की सुनवाई के लिए गठित पैनल उनके द्वारा नहीं बल्कि अदालत के तीन वरिष्ठतम न्यायाधीशों की एक समिति द्वारा गठित किए जाते हैं और वह सिर्फ तीन सदस्यों में से एक हैं। 

    दरअसल, खान और ईसा के बीच में एक दूसरे पर अविश्वास का पुराना इतिहास रहा है, खान के प्रधानमंत्री रहते ईसा को न्यायाधीश पद से हटाने के लिए खान द्वारा एक शिकायत की गई थी, जिसके नतीजे के रूप में ईसा और उनकी पत्नी को एक कठिन न्यायिक प्रक्रिया से गुजरना पड़ा और बाद में पाकिस्तानी सुप्रीम कोर्ट ने उनके खिलाफ लगे भ्रष्टाचार के आरोपों को खारिज कर दिया था।

    खान के ऊपर इस समय कई केस चल रहे हैं, जिसमें से मुख्य रूप से अल-कादिर ट्रस्ट भ्रष्टाचार मामले में उनके और उनकी पत्नी बुशरा बीबी के ऊपर रिश्वत के रूप में अरबों रुपये की जमीन लेने का आरोप है।

    The post चीफ जस्टिस से परेशान इमरान खान, बोले-सुधार नहीं हुआ तो करेंगे भूख हड़ताल… appeared first on .

    Related Posts

    एपस्टीन फाइल्स से फिर मचा हड़कंप, नई लिस्ट में इवांका ट्रंप और एलन मस्क

    February 2, 2026

    राजनयिक संकट गहराया: दक्षिण अफ्रीका और इजरायल आमने-सामने, दोनों ने अपनाया सख्त रुख

    February 2, 2026

    पाकिस्तान के खैबर प्रांत में सैन्य काफिले पर आत्मघाती हमला, 13 सैनिकों की मौत, 29 घायल

    June 28, 2025

    टैरिफ पर ट्रंप ने लिया यू-टर्न, स्मार्टफोन और लैपटॉप को टैरिफ से दी छूट

    April 13, 2025

    पूर्व पीएम किशिदा पर हमला करने वाले आरोपी ने हत्या के आरोप से किया इनकार

    February 4, 2025

    अमेरिका से 205 भारतीयों को मिलिट्री विमान से वापस भेजा गया, ट्रंप सरकार ने की सख्त कार्रवाई

    February 4, 2025
    विज्ञापन
    विज्ञापन
    हमसे जुड़ें
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    अन्य ख़बरें

    किसान हितैषी नीतियों ने दिलाई छत्तीसगढ़ को नई पहचान : छत्तीसगढ़ के कृषि विकास मॉडल का अध्ययन करने पहुंचा महाराष्ट्र का विधायक दल…..

    June 19, 2026

    राज्यपाल रमेन डेका से सुप्रीम कोर्ट में छत्तीसगढ़ की स्टैंडिंग काउंसिल सुश्री जैन ने की सौजन्य भेंट….

    June 19, 2026

    मुख्यमंत्री से छत्तीसगढ़ योग आयोग के नवनियुक्त अध्यक्ष संजय अग्रवाल ने की सौजन्य मुलाकात….

    June 19, 2026

    मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय द्वारा सीटें 50 से बढ़ाकर 200 किए जाने का मिला सकारात्मक परिणाम, ट्राइबल हॉस्टल के 13 अभ्यर्थियों ने रचा कीर्तिमान….

    June 18, 2026
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्यायक्षेत्र रायपुर होगा

    हमसे सम्पर्क करें
    संपादक - Roshni Rajput
    मोबाइल - 9399298630
    ईमेल - [email protected]
    छत्तीसगढ़ कार्यालय - Amrit Niwas,Gandhi Nagar Gudhiyari Raipur
    मध्यप्रदेश कार्यालय - S-215 Om Complex Near Bima Kunj Kolar Road Bhopal
    June 2026
    M T W T F S S
    1234567
    891011121314
    15161718192021
    22232425262728
    2930  
    « May    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.