Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Local Samachar
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
      • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
    • छत्तीसगढ़
      • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • करियर
      • लाइफ स्टाइल
    Local Samachar
    Home»विदेश»124 साल पहले बतौर सामाजिक संगठन शुरू हुई थी लेबर पार्टी
    विदेश

    124 साल पहले बतौर सामाजिक संगठन शुरू हुई थी लेबर पार्टी

    By July 5, 2024No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    ब्रिटेन में आज आम चुनाव के नतीजे आ रहे हैं। इसमें 650 सीटों वाली ब्रिटिश संसद (हाउस ऑफ कॉमन्स) में विपक्षी लेबर पार्टी ने 400 से ज्यादा सीटों के साथ प्रचंड जीत दर्ज की है। वहीं प्रधानमंत्री ऋषि सुनक की कंजर्वेटिव पार्टी को बड़ी हार का सामना करना पड़ा है। इस तरह से ब्रिटेन की सियासत में बड़ा बदलाव हुआ है। ब्रिटेन के लोग 14 साल बाद कीर स्टार्मर को नए प्रधानमंत्री के रुप में देखेंगे। वहीं कंजर्वेटिव प्रधानमंत्री ऋषि सुनक का 18 महीने का कार्यकाल अब समाप्त हो गया।4 जुलाई 2024 को ब्रिटेन में 650 संसदीय सीटों के लिए मतदान हुआ। ये चुनाव यूनाइटेड किंगडम के सभी हिस्सों इंग्लैंड, उत्तरी आयरलैंड, स्कॉटलैंड और वेल्स में हुए। 5 जुलाई को ब्रिटेन चुनाव के नतीजे घोषित किए जा रहे हैं। इन चुनावों में कुल 392 पंजीकृत पार्टियां रहीं लेकिन मुख्य मुकाबला ऋषि सुनक की कंजर्वेटिव और मुख्य विपक्षी नेता कीर स्टार्मर की लेबर पार्टी के बीच हुआ।अब तक 650 में से 648 सीटों के नतीजे घोषित हो गए हैं। पार्टीवार नतीजे देखें तो विपक्षी लेबर पार्टी ने 412 सीटें जीत ली हैं। वहीं मौजूदा सत्ताधारी दल कंजर्वेटिव महज 121 सीटें जीती है। बाकी पर अन्य छोटे दलों के उम्मीदवार विजयी हुए हैं। 

    आखिर लेबर पार्टी का इतिहास क्या है?

    जिस लेबर पार्टी ने ब्रिटेन के चुनाव में जीत दर्ज की है उसका इतिहास 124 साल पुराना है। लेबर पार्टी की आधिकारिक वेबसाइट पर मौजूद जानकारी के अनुसार, इसकी स्थापना साल 1900 में हुई थी। इसका गठन कामकाजी लोगों को आवाज देने के लिए किया गया था। मजदूर वर्ग के लोगों, ट्रेड यूनियनवादियों और समाजवादियों के कई वर्षों के संघर्ष के नतीजे के रूप में यह पार्टी बनी। पार्टी की स्थापना करने वाले कीर हार्डी हैं। इस दल का लक्ष्य ब्रिटिश संसद में मजदूर वर्ग की आवाज का प्रतिनिधित्व करना था। यही वह लक्ष्य था जिसने कीर हार्डी और उनके सहयोगियों को एकजुट किया। फरवरी 1900 में लंदन के मेमोरियल हॉल में पार्टी की शुरुआत हुई।

    शुरुआती साल वर्ष और सत्ता तक का सफर  

    सामाजिक संगठन के रूप में शुरू हुई पार्टी का धीरे-धीरे विकास हुआ। 1906 में इसने अपना पहला चुनाव लड़ा जिसमें 26 सांसद चुने गए। इसके साथ उन्होंने लेबर को अपना आधिकारिक नाम चुना। पार्टी का सफर यूं ही जारी रहा और आने वाले वर्षों में और अधिक सांसद चुने गए। 1923 के ब्रिटिश चुनाव तक लेबर पार्टी सत्ता के लिए चुनौती पेश करने के लिए अच्छी स्थिति में आ गई। यह वह चुनाव था जिसमें ब्रिटेन के इतिहास में पहली लेबर सरकार बनी और रामसे मैकडोनाल्ड पार्टी के पहले प्रधानमंत्री बने।पहली लेबर सरकार बहुत कम समय तक सत्ता में रही। पार्टी के अनुसार, बहुमत न होने के बावजूद इसने आवास, शिक्षा और सामाजिक बीमा में सुधार के साथ-साथ बेरोजगारी को दूर करने के लिए कानून पारित किए। 1924 की सरकार सिर्फ कुछ महीनों तक चली, पांच साल बाद दूसरी सरकार के चुनाव हुए। 1931 के चुनाव में केवल 52 लेबर सांसद चुने गए।

    Related Posts

    एपस्टीन फाइल्स से फिर मचा हड़कंप, नई लिस्ट में इवांका ट्रंप और एलन मस्क

    February 2, 2026

    राजनयिक संकट गहराया: दक्षिण अफ्रीका और इजरायल आमने-सामने, दोनों ने अपनाया सख्त रुख

    February 2, 2026

    पाकिस्तान के खैबर प्रांत में सैन्य काफिले पर आत्मघाती हमला, 13 सैनिकों की मौत, 29 घायल

    June 28, 2025

    टैरिफ पर ट्रंप ने लिया यू-टर्न, स्मार्टफोन और लैपटॉप को टैरिफ से दी छूट

    April 13, 2025

    पूर्व पीएम किशिदा पर हमला करने वाले आरोपी ने हत्या के आरोप से किया इनकार

    February 4, 2025

    अमेरिका से 205 भारतीयों को मिलिट्री विमान से वापस भेजा गया, ट्रंप सरकार ने की सख्त कार्रवाई

    February 4, 2025
    विज्ञापन
    विज्ञापन
    हमसे जुड़ें
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    अन्य ख़बरें

    ’प्रधानमंत्री आवास योजना ने भूपेन्द्र कुमार कर्ष के पक्के घर का सपना किया साकार’…..

    August 18, 2026

    नवा रायपुर में करेंसी डिस्ट्रीब्यूशन सेंटर स्थापित करने की दिशा में पहल, वित्त मंत्री ओ.पी. चौधरी से RBI महाप्रबंधक ने की मुलाकात….

    August 18, 2026

    सुशासन से समृद्धि की ओर बढ़ रहा सुकमा, योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन पर जोर…

    August 18, 2026

    खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण मंत्री श्री दयाल दास बघेल, एवं विभागीय सचिव, श्रीमती रीना बाबा साहेब कंगाले द्वारा विभागीय गतिविधियों एवं उपलब्धियों पर आज छत्तीसगढ संवाद के आडिटोरियम (अटल नगर, नवा रायपुर) में प्रेस कॉन्फ्रेंस को संयुक्त रूप से संबोधित किया गया…..

    August 18, 2026
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्यायक्षेत्र रायपुर होगा

    हमसे सम्पर्क करें
    संपादक - Roshni Rajput
    मोबाइल - 9399298630
    ईमेल - [email protected]
    छत्तीसगढ़ कार्यालय - Amrit Niwas,Gandhi Nagar Gudhiyari Raipur
    मध्यप्रदेश कार्यालय - S-215 Om Complex Near Bima Kunj Kolar Road Bhopal
    August 2026
    M T W T F S S
     12
    3456789
    10111213141516
    17181920212223
    24252627282930
    31  
    « Jul    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.