Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Local Samachar
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
      • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
    • छत्तीसगढ़
      • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • करियर
      • लाइफ स्टाइल
    Local Samachar
    Home»राज्य»शिक्षा विभाग के ACS की कड़ी चेतावनी: स्कूलों में बेंच-डेस्क की क्वालिटी से कोई समझौता नहीं
    राज्य

    शिक्षा विभाग के ACS की कड़ी चेतावनी: स्कूलों में बेंच-डेस्क की क्वालिटी से कोई समझौता नहीं

    By July 4, 2024No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    शिक्षा विभाग के ACS की कड़ी चेतावनी: स्कूलों में बेंच-डेस्क की क्वालिटी से कोई समझौता नहीं
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    राज्य के सरकारी विद्यालयों में निम्न गुणवत्ता वाले बेंच-डेस्क की आपूर्ति करने वाले एजेंसियों पर सरकार सख्त कदम उठाने जा रही है। शिक्षा विभाग के अपर मुख्य सचिव डॉ. एस.सिद्धार्थ ने चेतावनी देते हुए बुधवार को आदेश दिया कि विद्यालयों में निम्न गुणवत्ता वाले बेंच-डेस्क नहीं बदलने वाले आपूर्तिकर्ताओं पर कड़ी कानूनी कार्रवाई होगी, ब्लैकलिस्टेड (काली सूची में शामिल) किए जाएंगे।

    उन्होंने यह भी आदेश दिया है कि विद्यालयों के आलमीरा में बंद पड़े कंप्यूटर लौटाए जाएंगे। ठीक से काम नहीं करने वाले आउटसोर्सिंग एजेंसी के कर्मचारी हटाए जाएंगे। निर्माणाधीन वर्गकक्ष वाले विद्यालयों के बच्चों की पढ़ाई पांच सौ मीटर के दायरे वाले सामुदायिक या अन्य सरकारी भवनों में होगी।

    हर स्कूल में स्वच्छ पेयजल एवं शौचालय की व्यवस्था होगी। शौचालयों में साबुन रखना अनिवार्य होगा। शिक्षकों की समस्याओं के निराकरण के लिए हर शनिवार को हर जिला शिक्षा पदाधिकारी शिक्षक-दरबार लगाएंगे।

    आदेश के अनुपालन नहीं होने पर नपेंगे डीईओ

    डॉ. सिद्धार्थ ने राज्य में गुणात्मक शिक्षा व्यवस्था सुनिश्चित करने के लिए सभी जिला शिक्षा पदाधिकारियों को भी सख्त लहजे में निर्देश दिया है। उन्होंने कहा है कि सरकारी विद्यालयों में शिक्षण व्यवस्था में सुधार लाने के लिए काम करना होगा। इसका अनुपालन नहीं क रने वाले पदाधिकारियों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। प्रत्येक शनिवार को शिक्षकों की शिकायतों को सुनेंगे और उसका निराकरण भी करेंगे। शिक्षकों को सम्मान देंगे। आउटसोर्सिंग एजेंसी द्वारा उपलब्ध कराए गए व्यक्ति ठीक से काम नहीं कर रहे हों तो उन्हें हटाएं।

    प्रत्येक विद्यालय में बिजली मीटर की व्यवस्था अनिवार्य

    उन्होंने अपने आदेश में कहा है कि विद्यालयों में लड़कियों के लिए अलग-अलग शौचालय सुनिश्चित होंगे। शौचालयों में साफ-सफाई के साथ साबुन रखना अनिवार्य होगा। प्रत्येक विद्यालय में बिजली मीटर एवं वायरिंग की व्यवस्था के साथ बल्ब एवं पंखे की व्यवस्था सुनिश्चित होनी चाहिए। बिजली बिल का हर माह भुगतान सुनिश्चित होना चाहिए। अगर एक माह के बाद भी निरीक्षण में कमियां पायी गईं तो संबंधित जिला शिक्षा पदाधिकारियों पर कार्रवाई होगी।

    कंप्यूटर वाले विद्यालयों में इंटरनेट सुविधा

    अपर मुख्य सचिव के निर्देश में कहा गया है कि राज्य के जिन विद्यालयों में कम्प्यूटर सुविधा है, वहां इंटरनेट की व्यवस्था सुनिश्चित होगी। आपूर्ति के उपरांत आलमीरा में बंद कंप्यूटर हैं तो उसे आपूर्तिकर्ता को लौटाए जाएंगे। जिन विद्यालयों में कंप्यूटर की आवश्यकता है, वहां के लिए अधियाचना शिक्षा विभाग को भेंजे।

    Related Posts

    स्वस्थ बच्चे ही देश का मजबूत भविष्य- राजस्व मंत्री टंक राम वर्मा….

    June 19, 2026

    उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने इंटिग्रेटेड स्पोर्ट्स स्टेडियम का किया स्थल निरीक्षण, कुछ दिनों पहले शुरू हुआ है काम…..

    June 19, 2026

    मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की दूरदर्शी पहल : सुघ्घर छत्तीसगढ़ अभियान से सुशासन का लाभ पहुंचेगा हर परिवार तक…..

    June 19, 2026

    धरती आबा भगवान बिरसा मुंडा का जीवन जल, जंगल और जमीन की रक्षा के संघर्ष की अमर गाथा : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय…..

    June 19, 2026

    मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय जैविक खेती कार्यशाला में होंगे शामिल, कुनकुरी में विकास कार्यों की देंगे सौगात…..

    June 19, 2026

    ’गुणवत्तापूर्ण शिक्षा एवं बेहतर सुविधा के लिए सरकार प्रतिबद्ध – उच्च शिक्षा मंत्री वर्मा’….

    June 19, 2026
    विज्ञापन
    विज्ञापन
    हमसे जुड़ें
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    अन्य ख़बरें

    स्वस्थ बच्चे ही देश का मजबूत भविष्य- राजस्व मंत्री टंक राम वर्मा….

    June 19, 2026

    उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने इंटिग्रेटेड स्पोर्ट्स स्टेडियम का किया स्थल निरीक्षण, कुछ दिनों पहले शुरू हुआ है काम…..

    June 19, 2026

    मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की दूरदर्शी पहल : सुघ्घर छत्तीसगढ़ अभियान से सुशासन का लाभ पहुंचेगा हर परिवार तक…..

    June 19, 2026

    धरती आबा भगवान बिरसा मुंडा का जीवन जल, जंगल और जमीन की रक्षा के संघर्ष की अमर गाथा : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय…..

    June 19, 2026
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्यायक्षेत्र रायपुर होगा

    हमसे सम्पर्क करें
    संपादक - Roshni Rajput
    मोबाइल - 9399298630
    ईमेल - [email protected]
    छत्तीसगढ़ कार्यालय - Amrit Niwas,Gandhi Nagar Gudhiyari Raipur
    मध्यप्रदेश कार्यालय - S-215 Om Complex Near Bima Kunj Kolar Road Bhopal
    June 2026
    M T W T F S S
    1234567
    891011121314
    15161718192021
    22232425262728
    2930  
    « May    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.