Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Local Samachar
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
      • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
    • छत्तीसगढ़
      • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • करियर
      • लाइफ स्टाइल
    Local Samachar
    Home»देश»पीएम मोदी का अपमान, मुइज्जू का इनाम, निलंबित मंत्रियों को दे रहे बिना काम के मोटा वेतन…
    देश

    पीएम मोदी का अपमान, मुइज्जू का इनाम, निलंबित मंत्रियों को दे रहे बिना काम के मोटा वेतन…

    By July 4, 2024No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    पीएम मोदी का अपमान, मुइज्जू का इनाम, निलंबित मंत्रियों को दे रहे बिना काम के मोटा वेतन…
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    मालदीव के राष्ट्रपति मोहम्मद मुइज्जू इन दिनों खबरों में काफी बने हुए हैं। जब से मालदीव में मुइज्जू की सरकार बनी है तब से ही भारत के साथ द्वीप देश के संबंध अच्छे नहीं हैं।

    मालदीव के राष्ट्रपति मुइज्जू पर चीन के इशारों पर चलने और भारत का विरोध करने का आरोप लगे हैं। इतना ही नहीं राष्ट्रपति बनने के बाद मुइज्जू अपनी भारत विरोधी नीतियों को लेकर काफी चर्चा में रहे।

    इस साल की शुरुआत में मुइज्जू के तीन मंत्रियों ने पीएम मोदी को अपमान भरे शब्द बोले, जिसके बाद मालदीव की सरकार ने उन मंत्रियों को निलंबित कर दिया था।

    मगर खबर आ रही है कि जनवरी से अब तक बिना कोई काम किए तीन निलंबित उप-मंत्रियों द्वारा वेतन और भत्ते के रूप में घर ले जाई गई राशि 5,00,000 एमवीआर को पार कर गई है। भारतीय मुद्रा के लिहाज से यह राशि 27 लाख रुपये से ज्यादा है।  

    युवा मंत्रालय के उप-मंत्री मालशा शरीफ, मरियम शिउना और महजूम माजिद को सोशल मीडिया पर भारतीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का अपमान करने के आरोप में 7 जनवरी को निलंबित कर दिया गया।

    राष्ट्रपति कार्यालय के संचार मंत्री इब्राहिम खलील ने कहा कि उन्हें जांच के लिए निलंबित किया गया है। सूचना के अधिकार अधिनियम के तहत न्यूज पोर्टल अधाधु ने उनके निलंबन का कारण, 27 मार्च तक उन्हें वेतन और भत्ते के रूप में प्रदान की गई राशि और उनके खिलाफ आगे कोई कार्रवाई की गई है या नहीं, इसकी जानकारी मांगी। 

    निलंबित मंत्रियों को मुइज्जू ने दी मोटी सैलरी
    मंत्रालय ने तीन महीने बाद 2 जुलाई को आरटीआई अनुरोध का जवाब दिया। जवाब के अनुसार, जनवरी से मार्च तक प्रत्येक उप-मंत्री को वेतन के रूप में भुगतान की गई कुल राशि 94,500 एमवीआर थी। 

    मार्च से लेकर अब तक के तीन महीनों के वेतन को जोड़ने पर पता चलता है कि निलंबन अवधि के दौरान प्रत्येक उप मंत्री को 1,89,000 एमवीआर मिले हैं।

    आंकड़ों के अनुसार, शिउना, मालशा और महजूम को बिना कोई काम किए वेतन और भत्ते के रूप में कुल 5,67,000 एमवीआर मिले।

    युवा मंत्रालय ने कहा कि पीएम मोदी के खिलाफ अपमानजन टिप्पणी करने के कारण तीनों उप-मंत्रियों को निलंबित कर दिया गया है। मंत्रालय ने कहा कि यह निर्णय राष्ट्रपति कार्यालय द्वारा लिया गया था और मामले की जांच अभी भी कार्यालय द्वारा की जा रही है।

    गिर गई मालदील में पर्यटकों की आमद
    बता दें प्रधानमंत्री मोदी के खिलाफ मालदीव के तीन उप-मंत्रियों द्वारा की गई अपमानजनक टिप्पणियों के बाद मालदीव का बहिष्कार होने लगा।

    इसके भारत से पर्यटकों के आगमन में भारी गिरावट आई। मालदीव के वरिष्ठ सरकारी अधिकारियों द्वारा भारत का मजाक उड़ाए जाने के बाद, भारतीय सोशल मीडिया इन्‍फ्लुएंसर, बॉलीवुड सितारों और अन्य मशहूर हस्तियों ने मालदीव का बहिष्कार करने के लिए एक मजबूत अभियान चलाया। परिणामस्वरूप मालदीव के पर्यटकों की आमद में गिरावट आई है।

    पूर्व वित्त मंत्री इब्राहिम अमीर ने कहा कि राष्ट्रपति मोहम्मद मुइज्जू और तीन उप-मंत्रियों की भाषा और नीतियों के कारण मालदीव के पर्यटन को 2 बिलियन एमवीआर का नुकसान हुआ है।

    अमीर ने बताया कि इस साल जून तक मालदीव आने वाले भारतीय पर्यटकों की संख्या पिछले साल की इसी अवधि की तुलना में 47,000 कम थी।

    नतीजतन, कर राजस्व में 450 मिलियन एमवीआर का नुकसान हुआ। अमीर ने कहा, “पर्यटन उद्योग को कुल मिलाकर 2.3 बिलियन एमवीआर का नुकसान उठाना पड़ा।”

    The post पीएम मोदी का अपमान, मुइज्जू का इनाम, निलंबित मंत्रियों को दे रहे बिना काम के मोटा वेतन… appeared first on .

    Related Posts

    ओडिशा के कंधमाल में सुरक्षा बलों के साथ मुठभेड़, दो माओवादी मारे गए, मृतकों में रश्मि शामिल

    February 23, 2026

    शरद पवार परिवार में खुशखबरी: सुप्रिया सुले की बेटी रेवती की सारंग संग सगाई, नागपुर से जुड़ा रिश्ता

    February 11, 2026

    विध्वंस के 1000 साल बाद सोमनाथ में भव्य महाशिवरात्रि, 5 लाख श्रद्धालुओं की उमड़ी भीड़

    February 11, 2026

    गौमूत्र पर विश्वास: नवजोत कौर सिद्धू का कहना – स्नान व सेवन से मिली ताकत, कैंसर से निबटने में मदद

    February 2, 2026

    1️जनवरी में यूपीआई ने बनाया नया रिकॉर्ड, 28.33 लाख करोड़ रुपये का हुआ लेन-देन

    February 2, 2026

    नवी मुंबई अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे से 24 घंटे उड़ानें शुरू

    February 2, 2026
    विज्ञापन
    विज्ञापन
    हमसे जुड़ें
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    अन्य ख़बरें

    विधायक किरण देव ने मोबाइल ऐप से स्वयं की अपने परिवार की जनगणना…..

    April 27, 2026

    जल जीवन मिशन ने बदली गांव की तस्वीर, पानी की किल्लत झेलने वाले गांव में अब हर घर नल कनेक्शन….

    April 27, 2026

    सशक्त नारी, विकसित प्रदेशः ‘बिहान’ से आत्मनिर्भरता की नई मिसाल बनीं सकीना….

    April 27, 2026

    आधारभूत सुविधाओं के विस्तार से बदलेगा लखनपुर नगर पंचायत का स्वरूप….

    April 27, 2026
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्यायक्षेत्र रायपुर होगा

    हमसे सम्पर्क करें
    संपादक - Roshni Rajput
    मोबाइल - 9399298630
    ईमेल - [email protected]
    छत्तीसगढ़ कार्यालय - Amrit Niwas,Gandhi Nagar Gudhiyari Raipur
    मध्यप्रदेश कार्यालय - S-215 Om Complex Near Bima Kunj Kolar Road Bhopal
    April 2026
    M T W T F S S
     12345
    6789101112
    13141516171819
    20212223242526
    27282930  
    « Mar    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.