Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Local Samachar
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
      • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
    • छत्तीसगढ़
      • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • करियर
      • लाइफ स्टाइल
    Local Samachar
    Home»विदेश»जयशंकर से मिले रूसी विदेश मंत्री, द्विपक्ष्‍ीय सहयोग पर बात
    विदेश

    जयशंकर से मिले रूसी विदेश मंत्री, द्विपक्ष्‍ीय सहयोग पर बात

    By July 3, 2024No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    जयशंकर से मिले रूसी विदेश मंत्री, द्विपक्ष्‍ीय सहयोग पर बात
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    अस्तान। भारत के विदेश मंत्री एस जयशंकर ने कजाकिस्तान की राजधानी अस्ताना में शंघाई सहयोग संगठन (एससीओ) के शिखर सम्मेलन से इतर रूस के विदेश मंत्री सर्गेई लावरोव के साथ मुलाकात की। जयशंकर ने रूस के युद्ध ग्रस्त इलाकों में मौजूद भारतीय नागरिकों को लेकर गहरी चिंता व्यक्त की। जयशंकर ने सोशल मीडिया मंच एक्स पर लिखा, रूस के विदेश मंत्री के साथ अस्ताना में अच्छी मुलाकात हुई। मुलाकात के दौरान द्विपक्षीय सहयोग और समसामायिक मुद्दों पर चर्चा हुई। इस दौरान कई क्षेत्रों में प्रगति को लेकर भी चर्चा हुई। आखिरी बार हमारी मुलाकात वर्ष 2023 के दिसंबर महीने में हुई थी। मुलाकात के दौरान रूस के युद्ध ग्रस्त क्षेत्रों में मौजूद भारतीय नागरिकों की सुरक्षा को लेकर बात हुई। भारतीय नागरिकों की सुरक्षित स्वदेश वापसी को लेकर चर्चा की गई।’दोनों देशों के विदेश मंत्रियों की मुलाकात के दौरान वैश्विक रणनीति के क्षेत्र पर चर्चा की गई और आपसी  विचारों का आदान-प्रदान किया गया। आपको बता दें कि विदेश मंत्रालय ने पिछले महीने कहा था कि रूस और यूक्रेन के बीच युद्ध में दो भारतीय नागरिकों की मौत हुई। दोनों नागरिक रूस की सेना में नियुक्त किए गए थे। एक आधिकारिक बयान में बताया गया है कि विदेश मंत्रालय ने उन सभी भारतीय नागरिकों की स्वदेश वापसी पर जोर दिया गया, जो रूसी सेना में कार्यरत हैं। बयान में कहा गया,‘भारतीय विदेश मंत्रालय और मॉस्को स्थित भारत के दूतावास ने दिल्ली स्थित रूसी दूतावास और मॉस्को स्थित रूस के अलग अलग विभागों के सामने इस मुद्दे को जोर-शोर से उठाया है। रूसी सेना में काम कर रहे सभी भारतीय नागरिकों की सुरक्षित स्वदेश वापसी के मुद्दे को प्रमुखता से उठाया गया।’विदेश मंत्रालय ने सभी भारतीय नागरिकों से कहा है कि रूस में रोजगार की तलाश में जाने से पहले एहतियात बरतें। विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने मार्च में कहा था कि वे लगातार रूसी विभागों के संपर्क में हैं। उन्होंने रूस की सेना में कार्यरत भारतीय नागरिकों की जल्द से जल्द भारत भेजने की मांग की थी।

    एस जयशंकर ने महात्मा गांधी की प्रतिमा पर श्रद्धांजलि अर्पित की

    कजाकिस्तान की राजधानी अस्ताना में भारत के विदेश मंत्री एस जयशंकर ने पुश्किन पार्क में महात्मा गांधी की प्रतिमा पर श्रद्धांजलि अर्पित की। विदेश मंत्री के साथ भारतीय समुदाय के लोग भी मौजूद रहे। विदेश मंत्री ने सोशल मीडिया मंच एक्स पर इसकी तस्वीर भी साझा की। एस जयशंकर मंगलवार को एससीओ शिखर सम्मेलन में भाग लेने के लिए अस्ताना पहुंचे थे। कजाकिस्तान के उप विदेश मंत्री अलीबेक बाकायेव ने उनका स्वागत किया। इसके बाद जयशंकर ने कजाकिस्तान के विदेश मंत्री मूरत नुरतुलू से भी मुलाकात की। इस दौरान दोनों नेताओं ने मध्य एशिया के साथ भारत की बढ़ती भागीदारी समेत कई मुद्दों पर चर्चा की। जयशंकर ने सोशल मीडिया मंच एक्स पर लिखा कि उन्हें नुरतलु से मिलकर खुशी हुई और दोनों ने क्षेत्रीय और वैश्विक मुद्दों पर विचारों का आदान-प्रदान किया।

    Related Posts

    एपस्टीन फाइल्स से फिर मचा हड़कंप, नई लिस्ट में इवांका ट्रंप और एलन मस्क

    February 2, 2026

    राजनयिक संकट गहराया: दक्षिण अफ्रीका और इजरायल आमने-सामने, दोनों ने अपनाया सख्त रुख

    February 2, 2026

    पाकिस्तान के खैबर प्रांत में सैन्य काफिले पर आत्मघाती हमला, 13 सैनिकों की मौत, 29 घायल

    June 28, 2025

    टैरिफ पर ट्रंप ने लिया यू-टर्न, स्मार्टफोन और लैपटॉप को टैरिफ से दी छूट

    April 13, 2025

    पूर्व पीएम किशिदा पर हमला करने वाले आरोपी ने हत्या के आरोप से किया इनकार

    February 4, 2025

    अमेरिका से 205 भारतीयों को मिलिट्री विमान से वापस भेजा गया, ट्रंप सरकार ने की सख्त कार्रवाई

    February 4, 2025
    विज्ञापन
    विज्ञापन
    हमसे जुड़ें
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    अन्य ख़बरें

    लोकतंत्र के चौथे स्तम्भ को और अधिक सुदृढ़, विश्वसनीय और जनोन्मुखी बनाएं- राज्यपाल रमेन डेका….

    March 29, 2026

    मंत्री श्रीमती लक्ष्मी राजवाड़े ने सुनी ‘मन की बात’, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विचारों को बताया प्रेरणादायी….

    March 29, 2026

    जल संरक्षण का कोरिया मॉडल बना राष्ट्रीय उदाहरण- प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने की सराहना…..

    March 29, 2026

    असम के तैराकों ने राज्यपाल डेका से की सौजन्य भेंट, 9 पदक जीतकर बने फर्स्ट रनर-अप….

    March 29, 2026
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्यायक्षेत्र रायपुर होगा

    हमसे सम्पर्क करें
    संपादक - Roshni Rajput
    मोबाइल - 9399298630
    ईमेल - [email protected]
    छत्तीसगढ़ कार्यालय - Amrit Niwas,Gandhi Nagar Gudhiyari Raipur
    मध्यप्रदेश कार्यालय - S-215 Om Complex Near Bima Kunj Kolar Road Bhopal
    March 2026
    M T W T F S S
     1
    2345678
    9101112131415
    16171819202122
    23242526272829
    3031  
    « Feb    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.