Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Local Samachar
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
      • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
    • छत्तीसगढ़
      • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • करियर
      • लाइफ स्टाइल
    Local Samachar
    Home»राज्य»छत्तीसगढ़»नारायणपुर में नक्सली हमला: जवानों के काफिले पर IED ब्लास्ट
    छत्तीसगढ़

    नारायणपुर में नक्सली हमला: जवानों के काफिले पर IED ब्लास्ट

    By July 3, 2024No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    नारायणपुर में नक्सली हमला: जवानों के काफिले पर IED ब्लास्ट
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    छत्‍तीसगढ़ के नारायणपुर जिले में एंटी नक्‍सल ऑपरेशनपर गए जवानों पर घात लगाए नक्‍सलियों ने हमला कर दिया। खबरों के अनुसार नक्‍सलियों ने मुठभेड़ के बाद जवानों के वापसी के दौरान आइईडी ब्‍लास्‍ट कर दिया। हालांकि नक्‍सलियों के इस हमले में किसी प्रकार की जनहानि की खबर नहीं है। जवानों ने सर्चिंग के दौरान मौके से तीन राइफल और 12 बंदूक भी बरामद किया है। बतादें कि नारायणपुर के अबूझमाड़ क्षेत्र में मंगलवार से मुठभेड़ जारी है। इस मुठभेड़ में सुरक्षा बल ने पांच वर्दीधारी नक्सलियों को मार गिराया है।

    बतादें कि बस्तर संभाग में सुरक्षा बलों ने नक्सलियों के विरुद्ध मानसून में पहला बड़ा अभियान चलाया है। अबूझमाड़ क्षेत्र में मंगलवार दोपहर हुई मुठभेड़ में अब तक पांच वर्दीधारी नक्सली मारे गए हैं। घटनास्थल से भारी मात्रा में नक्सल सामग्री बरामद की गई है। एसपी प्रभात कुमार ने इसकी पुष्टि की है। सूत्रों के अनुसार मृतकों की संख्या बढ़ने का अनुमान है।

    बता दें कि इस वर्ष मुठभेड़ में मारे गए 136 नक्सलियों के शव मिल चुके हैं। छत्तीसगढ़ व महाराष्ट्र की सीमा पर नारायणपुर जिले के कोहकामेटा थाना क्षेत्र के घमंडी गांव के पश्चिम दिशा के जंगल में माड़ डिविजन व कंपनी नंबर दो के साथ मुठभेड़ हुई है। घटनास्थल से मारे गए नक्सलियों के शव व हथियार मिले हैं। घटनास्थल की सर्चिंग की जा रही है। कई नक्सलियों के घायल होने की संभावना है।

    सुरक्षा बल के एक अधिकारी ने बताया कि अबूझमाड़ के नारायणपुर-दंतेवाड़ा-कोंडागांव जिले के सीमावर्ती क्षेत्र में नक्सलियों के माड़ डिविजन व सीआरसी सात के नक्सलियों की उपस्थिति की सूचना के बाद नारायणपुर, बस्तर, दंतेवाड़ा, कोंडागांव व कांकेर जिले से सुरक्षा बल के एसटीएफ, डीआरजी, आइटीबीपी व बीएसएफ की संयुक्त टीम को तीन दिन पहले भेजा गया था। पांच जिले से घेराबंदी करते हुए टीम ने अबूझमाड़ क्षेत्र में प्रवेश किया। कई स्थानों पर रुक-रुककर गोलीबारी हुई। अबूझमाड़ में दो माह में 67 नक्सलियों को मार गिराया है।

    Related Posts

    पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी की पुण्यतिथि पर वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने किया सादर नमन….

    August 16, 2026

    मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े ने सैनिक भाइयों के लिए भेजे रक्षा सूत्र, ऑपरेशन सिपाही रक्षा सूत्र 0.4 के तहत सरगुजा से सैनिकों तक पहुंचेगा छत्तीसगढ़ की बहनों का स्नेह, सम्मान और आशीर्वाद…..

    August 16, 2026

    जितेन्द्र वर्मा के नेतृत्व में 17 अगस्त को बोल बम के जयघोष से पाटन से टोलाघाट के लिए निकलेगी भव्य कांवर यात्रा, 50 हजार से अधिक शिवभक्त होंगे शामिल

    August 16, 2026

    भारत रत्न श्रद्धेय अटल बिहारी वाजपेयी की पुण्यतिथि पर पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री राजेश अग्रवाल ने दी श्रद्धांजलि…..

    August 16, 2026

    राज्यपाल रमेन डेका ने स्वतंत्रता दिवस पर नेत्रहीन छात्राओं को स्मार्ट स्टिक प्रदान किया…..

    August 16, 2026

    छात्रहित में लिया गया फैसला, ​छत्तीसगढ़ के कॉलेजों में बढ़ा दाखिले का दायरा, अब 31 अगस्त तक ले सकेंगे प्रवेश- मंत्री टंक राम वर्मा…..

    August 16, 2026
    विज्ञापन
    विज्ञापन
    हमसे जुड़ें
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    अन्य ख़बरें

    पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी की पुण्यतिथि पर वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने किया सादर नमन….

    August 16, 2026

    मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े ने सैनिक भाइयों के लिए भेजे रक्षा सूत्र, ऑपरेशन सिपाही रक्षा सूत्र 0.4 के तहत सरगुजा से सैनिकों तक पहुंचेगा छत्तीसगढ़ की बहनों का स्नेह, सम्मान और आशीर्वाद…..

    August 16, 2026

    जितेन्द्र वर्मा के नेतृत्व में 17 अगस्त को बोल बम के जयघोष से पाटन से टोलाघाट के लिए निकलेगी भव्य कांवर यात्रा, 50 हजार से अधिक शिवभक्त होंगे शामिल

    August 16, 2026

    भारत रत्न श्रद्धेय अटल बिहारी वाजपेयी की पुण्यतिथि पर पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री राजेश अग्रवाल ने दी श्रद्धांजलि…..

    August 16, 2026
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्यायक्षेत्र रायपुर होगा

    हमसे सम्पर्क करें
    संपादक - Roshni Rajput
    मोबाइल - 9399298630
    ईमेल - [email protected]
    छत्तीसगढ़ कार्यालय - Amrit Niwas,Gandhi Nagar Gudhiyari Raipur
    मध्यप्रदेश कार्यालय - S-215 Om Complex Near Bima Kunj Kolar Road Bhopal
    August 2026
    M T W T F S S
     12
    3456789
    10111213141516
    17181920212223
    24252627282930
    31  
    « Jul    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.