Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Local Samachar
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
      • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
    • छत्तीसगढ़
      • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • करियर
      • लाइफ स्टाइल
    Local Samachar
    Home»देश»दिल्ली में मानसून हुआ सक्रिय, दो दिनों तक भारी बारिश का अनुमान; UP-बिहार समेत 12 राज्यों में मानसून मेहरबान 
    देश

    दिल्ली में मानसून हुआ सक्रिय, दो दिनों तक भारी बारिश का अनुमान; UP-बिहार समेत 12 राज्यों में मानसून मेहरबान 

    By July 2, 2024No Comments4 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    दिल्ली में मानसून हुआ सक्रिय, दो दिनों तक भारी बारिश का अनुमान; UP-बिहार समेत 12 राज्यों में मानसून मेहरबान 
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में मानसून सक्रिय हो गया है, लेकिन पूरी दिल्ली में एक साथ तेज बारिश अभी तक नहीं हुई है। सोमवार को भी दिनभर बादल लुका-छुपी खेलते रहे लेकिन बारिश नहीं हुई। जिसकी वजह से लोगों को उमस का सामना करना पड़ा। मंगलवार को भी दिल्ली-NCR में सुबह से काले बादल आसमान में छाए हुए हैं।

    भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के सात दिवसीय पूर्वानुमान के अनुसार बारिश के कारण राजधानी में ऑरेंज अलर्ट जारी रहेगी। IMD के वेदर बुलेटिन में दिल्ली को लेकर कहा गया है कि अगले दो दिनों में मध्यम से भारी बारिश होगी और पूरे शहर में तेज हवाओं के साथ गरज के साथ छींटे पड़ेंगे।

    कैसा रहेगा दिल्ली का मौसम?

    दिल्ली में अगले दो दिनों के लिए मौसम विभाग ने 'ऑरेंज अलर्ट' जारी किया है। दिल्ली को लेकर मौसम विशेषज्ञों ने बारिश की गतिविधि में फिर से बढ़ोतरी की भविष्यवाणी की है, जिससे बारिश तेज होने की संभावना है। दिल्ली में 2 जुलाई यानी आज से बारिश शुरू होगी।

    जानें अन्य राज्यों में कैसा रहेगा मौसम 

    दिल्ली के अलावा बिहार, झारखंड, गुजरात, तटीय कर्नाटक, कोंकण और गोवा तथा अंडमान और निकोबार द्वीप समूह में हल्की से मध्यम बारिश के साथ कुछ स्थानों पर भारी बारिश हो सकती है। वहीं इसके अलावा कई अन्य राज्यों के लिए भी मौसम विभाग ने चेतावनी दी है। तो आइए जानते हैं अन्य राज्यों में कैसा रहेगा आज मौसम। 

    पूर्वोत्तर भारत में मध्यम से भारी बारिश की चेतावनी 

    अगले 24 घंटों के दौरान पूर्वोत्तर भारत में मध्यम से भारी बारिश संभव है। वहीं, असम में भारी बारिश और बाढ़ की स्थिति के कारण पशु फंसे हुए हैं, जिससे वाहनों की चपेट में आने से चोट लगने और मौत की संभावना बनी हुई है। अतिरिक्त जिला मजिस्ट्रेट ने आदेश जारी किया है। आदेश में कहा गया है कि किसी भी प्रकार के वाहनों की गति एनएच 715 (पुराने एनएच 37) के खंड पर 20 या 40 किमी प्रति घंटे से अधिक नहीं होनी चाहिए। 

    उत्तर प्रदेश के अधि‍कतर जिलों में बारिश के आसार 

    उत्तर प्रदेश के अधि‍कतर ह‍िस्‍सों में मंगलवार को आसमान में काले बादल रहने और हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है। मौसम विभाग के मुताब‍िक मंगलवार बादल छाए रहने के आसार हैं। आगामी 24 घंटे में कहीं-कहीं तेज हवा के संग बूंदाबांदी व बारिश हो सकती है। पूर्वी हवा सामान्य और तेज गति से चलने के आसार हैं।

    बिहार के इन जिलों में ऑरेंज अलर्ट जारी

    राजधानी पटना समेत पूरे बिहार में मानसून की सक्रिय हो गया है। जून महीने में मानसून उतना प्रभावशाली नहीं दिखा, लेकिन जुलाई महीना शुरू होते ही मानसून अपने रंग में रंगने लगा है। बीते दिनों राज्य के कई जिलों में अच्छी बारिश देखने को मिली है। मंगलवार को पटना और आसपास के इलाकों में मेघ गर्जन और तेज हवा चलने के साथ हल्की बारिश के आसार हैं। वहीं, नालंदा, नवादा और लखीसराय जिले के एक या दो इलाकों में अति भारी बारिश को लेकर ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। बारिश के दौरान वज्रपात होने के भी आसार हैं।

    अगले 24 घंटों के दौरान इन राज्यों में होगी भारी बारिश

    अगले 24 घंटों के दौरान पूर्वोत्तर भारत, सिक्किम, उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल, पश्चिमी उत्तर प्रदेश, उत्तरी पंजाब, उत्तरी हरियाणा और उत्तराखंड में मध्यम से भारी बारिश संभव है। इन राज्यों के अलावा बिहार, झारखंड, दिल्ली, गुजरात, तटीय कर्नाटक, कोंकण और गोवा और अंडमान और निकोबार द्वीप समूह में हल्की से मध्यम बारिश के साथ कुछ स्थानों पर भारी बारिश हो सकती है।

    वहीं, गंगा के तटीय पश्चिम बंगाल, विदर्भ, मध्य महाराष्ट्र, मध्य प्रदेश, पूर्वी राजस्थान, ओडिशा, केरल, लक्षद्वीप, हिमाचल प्रदेश, हरियाणा, पंजाब, आंतरिक कर्नाटक और लक्षद्वीप में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। इसके अलावा लद्दाख, रायलसीमा, मराठवाड़ा और तमिलनाडु में हल्की बारिश संभव है।

    Related Posts

    ओडिशा के कंधमाल में सुरक्षा बलों के साथ मुठभेड़, दो माओवादी मारे गए, मृतकों में रश्मि शामिल

    February 23, 2026

    शरद पवार परिवार में खुशखबरी: सुप्रिया सुले की बेटी रेवती की सारंग संग सगाई, नागपुर से जुड़ा रिश्ता

    February 11, 2026

    विध्वंस के 1000 साल बाद सोमनाथ में भव्य महाशिवरात्रि, 5 लाख श्रद्धालुओं की उमड़ी भीड़

    February 11, 2026

    गौमूत्र पर विश्वास: नवजोत कौर सिद्धू का कहना – स्नान व सेवन से मिली ताकत, कैंसर से निबटने में मदद

    February 2, 2026

    1️जनवरी में यूपीआई ने बनाया नया रिकॉर्ड, 28.33 लाख करोड़ रुपये का हुआ लेन-देन

    February 2, 2026

    नवी मुंबई अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे से 24 घंटे उड़ानें शुरू

    February 2, 2026
    विज्ञापन
    विज्ञापन
    हमसे जुड़ें
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    अन्य ख़बरें

    मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के निर्देश लगातार कार्रवाई से अवैध खनन गतिविधियों पर लग रहा है प्रभावी अंकुश….

    June 22, 2026

    ​छत्तीसगढ़ के उच्च शिक्षा क्षेत्र में ‘PM-USHA’ की महा-क्रांति….

    June 22, 2026

    प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि ने बदली दुर्गेश यादव के खेती की तस्वीर, नियमित आर्थिक सहायता से बढ़ा आत्मविश्वास, खेती-किसानी में मिला नया संबल….

    June 22, 2026

    आवास मेला-2025 के विशेष लक्की ड्रॉ का सफल आयोजन, विजेताओं की हुई घोषणा….

    June 22, 2026
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्यायक्षेत्र रायपुर होगा

    हमसे सम्पर्क करें
    संपादक - Roshni Rajput
    मोबाइल - 9399298630
    ईमेल - [email protected]
    छत्तीसगढ़ कार्यालय - Amrit Niwas,Gandhi Nagar Gudhiyari Raipur
    मध्यप्रदेश कार्यालय - S-215 Om Complex Near Bima Kunj Kolar Road Bhopal
    June 2026
    M T W T F S S
    1234567
    891011121314
    15161718192021
    22232425262728
    2930  
    « May    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.