Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Local Samachar
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
      • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
    • छत्तीसगढ़
      • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • करियर
      • लाइफ स्टाइल
    Local Samachar
    Home»राज्य»छत्तीसगढ़»भिलाई इस्पात संयंत्र में अलग-अलग पदों में कुल 345 अधिकारी किए गए पदोन्नत
    छत्तीसगढ़

    भिलाई इस्पात संयंत्र में अलग-अलग पदों में कुल 345 अधिकारी किए गए पदोन्नत

    By July 1, 2024No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    भिलाई इस्पात संयंत्र में  अलग-अलग पदों में कुल 345 अधिकारी किए गए पदोन्नत
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    भिलाई

     भिलाई इस्पात संयंत्र में 30 जून को संयंत्र के विभिन्न विभागों में अलग-अलग पदों में कुल 345 अधिकारी पदोन्नत किये गये। ई-6 से ई-7 पद पर पदोन्नत अधिकारियों को इस्पात भवन के सभागार में संयंत्र के निदेशक प्रभारी अनिर्बान दासगुप्ता ने पदोन्नति आदेश का वितरण किया।

    श्री दासगुप्ता ने पदोन्नति आदेश वितरित करते हुए सभी कार्यपालकों को बधाई दी और अपने सम्बोधन में कहा कि आप सभी एक महत्वपूर्ण पद पर पहुंच गए है ऐसे में आप सभी की जिम्मेदारियां भी बढ़ गई हैं। मेरा मानना है कि कंपनी सेल में स्वयं की उन्नति के बहुत अवसर मिलते है जो आप सभी को मोटिवेट करते है। यह मोटिवेशन आपके निष्पादन में दिखलाई पड़े तो कंपनी को इसका लाभ मिलेगा। उन्होंने कहा कि सभी पदोन्नति के लिए हमने सही स्थान के लिए सही व्यक्ति को चयनित करके पदोन्नति दी है यह बहुत कठिन काम था पर हमने प्रयास किया है कि कंपनी को अधिक मजबूती मिल सके। उन्होंने संगठन के लक्ष्यों को ध्यान में रखते हुए बड़े और महत्वाकांक्षी लक्ष्य निर्धारित कर कार्य करने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि उत्पादन जरूरी है पर सुरक्षा उससे ज्यादा जरूरी है। उन्होंने सभी विभागप्रमुखों को अपने-अपने कार्य क्षेत्र में कास्ट रिडक्शन तथा कंसिस्टेंसी पर अधिक ध्यान केन्द्रित करने कहा।

    इस अवसर पर उपस्थित कार्यपालक निदेशक (वर्क्स) अंजनी कुमार, कार्यपालक निदेशक (परियोजनाएं) एस मुखोपाध्याय, कार्यपालक निदेशक (सामग्री प्रबंधन) ए के चक्रवर्ती, कार्यपालक निदेशक (वित्त एवं लेखा), डॉ ए के पंडा, कार्यपालक निदेशक (मानव संसाधन) पवन कुमार, मुख्य चिकित्सा अधिकारी प्रभारी (चिकित्सा एवं स्वास्थ्य सेवाएँ) डॉ एम रविन्द्रनाथ तथा प्रभारी कार्यपालक निदेशक (खदान) आर बी गहरवार और सेफी चेयरमैन एवं आॅफिसर्स एसोसिएशन के अध्यक्ष एन के बंछोर ने भी पदोन्नत अधिकारियों को संबोधित करते हुए अपनी शुभकामनाएं दी।

    निदेशक प्रभारी सभागार में आयोजित पदोन्नति प्रमाण पत्र वितरण समारोह में सभी उपस्थितों का स्वागत एवं कार्यक्रम का संचालन महाप्रबंधक (मानव संसाधन) एस रामाराजू ने किया। इस अवसर पर पदोन्नत सभी अधिकारियों ने अपने-अपने विचार व्यक्त करते हुए प्रबंधन का आभार व्यक्त किया और भविष्य में पूरी निष्ठा के साथ अपने दायित्व निर्वहन का आश्वासन दिया। कार्यक्रम में महाप्रबंधक (डीआईसी सचिवालय) अतुल नौटियाल, आॅफिसर्स एसोसिएशन के महासचिव परविंदर सिंह सहित अन्य अधिकारीगण भी उपस्थित थे।

    भिलाई इस्पात संयंत्र में सहायक प्रबंधक (ई-1) से लेकर सहायक महाप्रबंधक (ई-5) तक के नव पदोन्नत अधिकारियों को पदोन्नति आदेश संबंधित विभाग के विभागप्रमुखों/कार्यपालक निदेशकगण के कार्यालय में वितरित किए गए। इसके अंतर्गत सहायक प्रबंधक से उप प्रबंधक (ई-1 से ई-2) पद पर कुल 20 कार्यपालक, उप प्रबंधक से प्रबंधक (ई-2 से ई-3) पद पर कुल 04 कार्यपालक, प्रबंधक से वरिष्ठ प्रबंधक (ई-3 से ई-4) पद पर कुल 159 कार्यपालक, वरिष्ठ प्रबंधक से सहायक महाप्रबंधक (ई-4 से ई-5) पद पर कुल 55 तथा सहायक महाप्रबंधक से उप महाप्रबंधक (ई-5 से ई-6) पद पर कुल 66 कार्यपालक पदोन्नत हुए। उप महाप्रबंधक से महाप्रबंधक (ई-6 से ई-7) पद पर कुल 41 कार्यपालक पदोन्नत हुए, जिसमें चिकित्सा विभाग से एसीएमओ (ई-6 से ई-7) पद पर पदोन्नत 3 अधिकारी शामिल है।

    Related Posts

    कवर्धा में देशभक्ति के उल्लास के साथ मनाया गया स्वतंत्रता दिवस, मंत्री लखन लाल देवांगन ने फहराया तिरंगा, अमर शहीदों के परिजन व 132 कर्मी सम्मानित….

    August 15, 2026

    विभाजनकारी ताकतों से रहें सतर्क, इतिहास से सबक लेकर राष्ट्र की एकता को करें मजबूत : उप मुख्यमंत्री अरुण साव….

    August 15, 2026

    मनेंद्रगढ़ में शान से लहराया तिरंगा, स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने ली परेड की सलामी…..

    August 15, 2026

    वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने रायगढ़ निवास कार्यालय में किया ध्वजारोहण, राष्ट्रध्वज को दी सलामी….

    August 15, 2026

    हर्षाेल्लास के साथ मनाया गया स्वतंत्रता दिवस, उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने ध्वजारोहण कर परेड की सलामी ली….

    August 15, 2026

    मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के करकमलों से उत्कृष्ट सेवा के लिए सम्मानित हुए पुलिस एवं नगर सेना के अधिकारी-कर्मचारी…..

    August 15, 2026
    विज्ञापन
    विज्ञापन
    हमसे जुड़ें
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    अन्य ख़बरें

    कवर्धा में देशभक्ति के उल्लास के साथ मनाया गया स्वतंत्रता दिवस, मंत्री लखन लाल देवांगन ने फहराया तिरंगा, अमर शहीदों के परिजन व 132 कर्मी सम्मानित….

    August 15, 2026

    विभाजनकारी ताकतों से रहें सतर्क, इतिहास से सबक लेकर राष्ट्र की एकता को करें मजबूत : उप मुख्यमंत्री अरुण साव….

    August 15, 2026

    मनेंद्रगढ़ में शान से लहराया तिरंगा, स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने ली परेड की सलामी…..

    August 15, 2026

    वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने रायगढ़ निवास कार्यालय में किया ध्वजारोहण, राष्ट्रध्वज को दी सलामी….

    August 15, 2026
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्यायक्षेत्र रायपुर होगा

    हमसे सम्पर्क करें
    संपादक - Roshni Rajput
    मोबाइल - 9399298630
    ईमेल - [email protected]
    छत्तीसगढ़ कार्यालय - Amrit Niwas,Gandhi Nagar Gudhiyari Raipur
    मध्यप्रदेश कार्यालय - S-215 Om Complex Near Bima Kunj Kolar Road Bhopal
    August 2026
    M T W T F S S
     12
    3456789
    10111213141516
    17181920212223
    24252627282930
    31  
    « Jul    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.