Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Local Samachar
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
      • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
    • छत्तीसगढ़
      • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • करियर
      • लाइफ स्टाइल
    Local Samachar
    Home»राज्य»छत्तीसगढ़»इस्पात नगरी में सड़क सुरक्षा को लेकर रोड डिवाइडर का कार्य पूर्ण
    छत्तीसगढ़

    इस्पात नगरी में सड़क सुरक्षा को लेकर रोड डिवाइडर का कार्य पूर्ण

    By June 28, 2024No Comments4 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    भिलाई

    भिलाई इस्पात संयंत्र के साथ साथ सड़क सुरक्षा को लेकर जिला प्रशासन और पुलिस प्रशासन भी बहुत सतर्क है। विगत समय में हुई दुर्घटना के आंकड़ों को देखते हुए राज्य शासन और भिलाई इस्पात संयंत्र, सड़क सुरक्षा को लेकर बहुत सजग और सतर्क है। इसके लिए चौतरफा प्रयास किए जा रहे हैं। संयंत्र के नगर सेवा विभाग ने सेंट्रल एवेन्यू (पं रविशंकर शुक्ल मार्ग) सहित सभी प्रमुख मार्गों में सड़क सुरक्षा को लेकर सड़क डिवाइडर का कार्य 26 जून, 2024 तक पूर्ण कर लिया है। इसके साथ ही सड़क सुरक्षा को लेकर तकनीकी रुप से आवश्यक कार्यों पर कार्यवाही की जा रही है।

    सड़क सुरक्षा के सन्दर्भ में जनवरी 2024 से जून 2024 के बीच भिलाई इस्पात संयंत्र प्रबंधन के साथ जिला प्रशासन और पुलिस प्रशासन की कई बैठक हो चुकी है। पुलिस प्रशासन और यातायात विभाग ने कई सुझाव देते हुए संयंत्र प्रबंधन से वर्तमान व्यवस्था में कुछ बदलाव और संशोधन का अनुरोध किया था। जिस पर त्वरित कार्यवाही करते हुए बीएसपी प्रबंधन द्वारा आज तक की स्थिति में किये गये सड़क सुरक्षा से सम्बन्धित लगभग सभी कार्य पूर्णता की ओर अग्रसर है। इस्पात नगरी के सौंदर्य और सड़क सुरक्षा के लिए इन दिनों कई परियोजनाओं पर कार्य किये जा रहे हैं। इन परियोजनाओं के तहत सड़कों की मरम्मत, चौकों का जीर्णोद्धार, सड़क की मरम्मत, चौक चौराहों का सौंदर्यीकरण, रोड़ डिवाइडर का निर्माण, चौक चौराहों से लोहे की ग्रिल हटाना आदि शामिल है।

    हाल ही में ऐसी कई घटनाएँ सामने आई हैं, जिसने ना जाने किसी के परिवार की रोजी रोटी छीन ली तो किसी का वंश ही खत्म हो गया, किस ने अपनी सन्तान खोई तो किसी के बच्चे अनाथ हो गये और इन सबका जिम्मेदार कौन ?? शायद आप और हम इसी तरह की घटनाओं को देखते हुए जिला प्रशासन और पुलिस प्रशासन और विशेष रुप से बीएसपी प्रबंधन निरंतर प्रयास कर रहा है कि इस्पात नगरी में  प्राणघातक दुर्घटना न हो। शून्य दुर्घटना का लक्ष्य हासिल किया जा सकें। प्रबंधन संयंत्र के साथ इस्पात नगरी को भी दुर्घटना रहित बनाने के लिए प्रयासरत हैं।

    सड़क सुरक्षा के सन्दर्भ में जिला एवं पुलिस प्रशासन ने भिलाई इस्पात संयंत्र के नगर सेवाएं विभाग को सुझाव देते हुए पत्र लिखा। उस पत्र में दुर्घटनाओं को रोकने के लिए, वर्तमान व्यवस्थाओं में कुछ संशोधन करने, रोड डिवाइडर का निर्माण, चौक चौराहों में लगे लोहे की रेलिंग को हटाने, सडक निर्माण के दौरान बिछाई गई रेतों की सफाई करने आदि के सुझाव दिए थे। इन सभी सुझावों को लेकर नगर सेवाएं विभाग के अधिकारियों के साथ-साथ बैठक भी हुई और त्वरित कार्यवाई करते हुए नगर सेवाएं विभाग ने सड़क सुरक्षा की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाने प्रारंभ कर दिए थे, जो अब लगभग पूर्णता की ओर है। जिसके अंतर्गत सेन्ट्रल एवेन्यू में टूटे हुए सड़क डिवाइडरों की रिपेयरिंग, सेक्टर-1 में बैंक के पास मोड को बंद करना, शहर के सौंदर्यीकरण और सड़क सुरक्षा को ध्यान में रखकर डैमेज हो चुकी मुख्य सड़कों सहित सभी सड़कों की मरम्मत और रिकारपेटिंग का कार्य वृहद पैमाने पर किया जाना शामिल है। मरम्मत और रिकारपेटिंग का कार्य के दौरान रेत और अन्य डस्ट सामग्री की विशेष रूप से सफाई भी कराई गई, ताकि फिसलने या गिरने की कोई भी परिस्थिति उत्पन्न ना हो।

    इसी कड़ी में संयंत्र के मेन गेट से टाउनशिप के इक्विपमेंट चौक से लेकर पं. रविशंकर शुक्ल मार्ग (सेंट्रल एवेन्यू) तक रोड डिवाइडर का निर्माण, मरम्मत व रिकारपेटिंग का कार्य किया गया है। फॉरेस्ट एवेन्यू स्थित उतई चौक में तिराहे एवं डिवाइडर का निर्माण, सभी मुख्य चौराहों जैसे इस्पात नगरी के मुख्य चिकित्सालय के समक्ष पं. रविशंकर शुक्ल चौक, सेक्टर-8 चौक, मरोदा चौक, रेल चौक, सीईजेड चौक और 25 मिलियन टन सेक्टर-4 चौक, डीपीएस चौक के मरम्मत, अनुरक्षण, नवीनीकरण और आवश्यक संसोधन किये गये। इसमें शामिल तालपुरी स्थित पंथी चौक का निर्माण कार्य भी पूर्णता की ओर है। सेक्टर-8 में रोटरी क्लब जैसी अंतर्राष्ट्रीय संगठन के साथ मिलकर सेल रोटरी चौक का निर्माण किया है। इससे व्यस्ततम सड़क पर यातायात सुगम हो पाएगा एवं दुर्घटना की आशंकाएं भी कम हो जाएंगी। सड़क दुर्घटना की आशंकाओं और पूर्व के अनुभवों के आधार पर और जिला पुलिस प्रशासन के मार्गदर्शन में प्रमुख चौक के घेरे को कम किया गया है और घेरे में लगे हुए सभी लोहे की जाली को निकाल दिया गया है।

    सामान्य तौर पर यह देखा जा रहा है कि बार बार रिपेयर करने के बाद भी रोड डिवाइडर के रेलिंग को अवांछित तत्वों द्वारा हटाना, तोड?ा या चोरी कर लिए जाने की घटना बार-बार हो रही है। इस सबको ध्यान में रखते हुए नगर सेवाएं विभाग ने सेंट्रल एवेन्यू सहित इस्पात नगरी की सभी व्यस्ततम सड़कों में रोड डिवाइडर लगाने का कार्य 26 जून 2024 तक पूर्ण कर लिया है। इसके साथ-साथ कुछ चौराहों का जीणोर्धार अभी जारी है। पंथी चौक का कार्य शेष है और शीघ्र ही किया जायेगा।

    Related Posts

    तिरंगा सिर्फ एक कपड़ा नहीं, हमारी संप्रभुता का प्रतीक, शहीदों के बलिदान को रखें अमर- राजस्व मंत्री टंक राम वर्मा….

    August 13, 2026

    हर घर तिरंगा अभियान: मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े की अगुवाई में निकली भव्य तिरंगा यात्रा…..

    August 13, 2026

    मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े के नेतृत्व में सूरजपुर जिले में निकलीं भव्य तिरंगा यात्राएं….

    August 13, 2026

    हमारी माताएं-बहनें जितनी सशक्त होंगी, छत्तीसगढ़ उतना ही समृद्ध और मजबूत बनेगा – मंत्री राजेश अग्रवाल….

    August 13, 2026

    करीब 200 फीट लंबे तिरंगे के साथ उमड़ा जनसैलाब, वित्त मंत्री ओ.पी. चौधरी हुए शामिल….

    August 13, 2026

    मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े ने सरस्वती साइकिल योजना के तहत छात्राओं को बांटी साइकिलें…..

    August 13, 2026
    विज्ञापन
    विज्ञापन
    हमसे जुड़ें
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    अन्य ख़बरें

    तिरंगा सिर्फ एक कपड़ा नहीं, हमारी संप्रभुता का प्रतीक, शहीदों के बलिदान को रखें अमर- राजस्व मंत्री टंक राम वर्मा….

    August 13, 2026

    हर घर तिरंगा अभियान: मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े की अगुवाई में निकली भव्य तिरंगा यात्रा…..

    August 13, 2026

    मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े के नेतृत्व में सूरजपुर जिले में निकलीं भव्य तिरंगा यात्राएं….

    August 13, 2026

    हमारी माताएं-बहनें जितनी सशक्त होंगी, छत्तीसगढ़ उतना ही समृद्ध और मजबूत बनेगा – मंत्री राजेश अग्रवाल….

    August 13, 2026
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्यायक्षेत्र रायपुर होगा

    हमसे सम्पर्क करें
    संपादक - Roshni Rajput
    मोबाइल - 9399298630
    ईमेल - [email protected]
    छत्तीसगढ़ कार्यालय - Amrit Niwas,Gandhi Nagar Gudhiyari Raipur
    मध्यप्रदेश कार्यालय - S-215 Om Complex Near Bima Kunj Kolar Road Bhopal
    August 2026
    M T W T F S S
     12
    3456789
    10111213141516
    17181920212223
    24252627282930
    31  
    « Jul    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.