Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Local Samachar
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
      • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
    • छत्तीसगढ़
      • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • करियर
      • लाइफ स्टाइल
    Local Samachar
    Home»व्यापार»2029 तक 65 फीसदी पहुंच जाएगी 5G ग्राहकों की संख्या
    व्यापार

    2029 तक 65 फीसदी पहुंच जाएगी 5G ग्राहकों की संख्या

    By June 27, 2024No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    2029 तक 65 फीसदी पहुंच जाएगी 5G ग्राहकों की संख्या
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    भारत में 5जी ग्राहकों की संख्या 2029 तक बढ़कर कुल मोबाइल कनेक्शन का 65 फीसदी पहुंच जाएगी। वर्तमान में कुल मोबाइल कनेक्शन में 5जी की हिस्सेदारी करीब 10 फीसदी है। स्वीडिश दूरसंचार उपकरण निर्माता एरिक्सन ने एक रिपोर्ट में कहा, 2023 अंत तक भारत में 11.9 करोड़ लोग 5जी सेवा का इस्तेमाल कर रहे थे। 2029 तक इन ग्राहकों की संख्या बढ़कर 84 करोड़ पहुंच जाएगी। वहीं, दुनियाभर में 5जी सेवा का इस्तेमाल करने वाले लोगों की संख्या बढ़कर करीब 60 फीसदी पहुंच जाएगी। रिपोर्ट में कहा गया है कि भारत ने बड़े पैमाने पर मिड-बैंड की तैनाती की है। इससे 2023 अंत तक 90 फीसदी से अधिक आबादी तक इंटरनेट पहुंच गया।

    दिग्गज निवेशक संजीव भसीन जांच के घेरे में हैं। सेबी बाजार में उनके हेरफेर में भूमिका की जांच कर रहा है। भसीन आईआईएफएल सिक्योरिटीज से जुड़े रहे हैं।आरोप है कि भसीन एक निजी कंपनी को कुछ खास शेयर खरीदने के लिए कहते थे। फिर टीवी पर आकर उन शेयरों की सिफारिश करते थे। जब आम निवेशक इन शेयरों में निवेश करते थे और दाम बढ़ जाते थे तो कंपनी शेयर बेच देती थी। सेबी भसीन व कंपनी के बीच संबंधों की भी जांच रहा है। 

    पार्टिसिपेटरी-नोट्स के जरिये भारतीय शेयर बाजार में इस साल मार्च तक 1.49 लाख करोड़ रुपये का निवेश आया है। मार्च, 2023 तक यह 88,600 करोड़ रुपये था। घरेलू अर्थव्यवस्था के कारण पी-नोट्स के जरिये निवेश में तेजी आई है। बाजार नियामक सेबी के आंकड़ों के मुताबिक, 1.49 लाख करोड़ में से 1.28 लाख करोड़ का निवेश इक्विटी में बाकी डेट और हाइब्रिड प्रतिभूतियों में किया गया है।एलएंडटी समूह को 45,000 से अधिक मजदूरों और इंजीनियरों की कमी का सामना करना पड़ रहा है। कंपनी के चेयरमैन एसएन सुब्रमण्यन ने कहा कि प्रमुख इंजीनियरिंग, खरीद और निर्माण कारोबार 25,000 से 30,000 मजदूरों-इंजीनियरों की कमी से जूझ रहा है।

    Related Posts

    एक पेड़ मां के नाम अवश्य लगे पर्यावरण बचाएं

    July 2, 2025

    बढ़त के साथ बंद हुआ शेयर बाजार

    June 24, 2025

    बड़ी कंपनियों का नया खेला

    June 24, 2025

    गिरावट के साथ बंद हुआ शेयर बाजार

    June 19, 2025

    गिरावट के साथ बंद हुआ शेयर बाजार

    June 18, 2025

    गिरावट के साथ बंद हुआ शेयर बाजार

    June 17, 2025
    विज्ञापन
    विज्ञापन
    हमसे जुड़ें
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    अन्य ख़बरें

    जीवन में ऊर्जा आत्मनिर्भरता की नई मिसाल – पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना….

    October 9, 2025

    प्रधानमंत्री जनमन आवास योजना से समारू बैगा का सपना हुआ साकार….

    October 9, 2025

    आत्मसमर्पित माओवादियों ने थामी तरक्की की डोर : बीजापुर के 32 पूर्व माओवादियों ने सीखा कुक्कुटपालन और बकरीपालन का गुर…..

    October 9, 2025

    राज्यपाल रमेन डेका को ‘प्रारंभ‘ पत्रिका का विशेषांक भेंट….

    October 9, 2025
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्यायक्षेत्र रायपुर होगा

    हमसे सम्पर्क करें
    संपादक - Roshni Rajput
    मोबाइल - 9399298630
    ईमेल - [email protected]
    छत्तीसगढ़ कार्यालय - Amrit Niwas,Gandhi Nagar Gudhiyari Raipur
    मध्यप्रदेश कार्यालय - S-215 Om Complex Near Bima Kunj Kolar Road Bhopal
    October 2025
    M T W T F S S
     12345
    6789101112
    13141516171819
    20212223242526
    2728293031  
    « Sep    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2025 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.