Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Local Samachar
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
      • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
    • छत्तीसगढ़
      • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • करियर
      • लाइफ स्टाइल
    Local Samachar
    Home»राज्य»छत्तीसगढ़»बिलासपुर सिम्स का उद्यान जल्द ही नए लुक में आएगा नजर
    छत्तीसगढ़

    बिलासपुर सिम्स का उद्यान जल्द ही नए लुक में आएगा नजर

    By June 26, 2024No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    बिलासपुर सिम्स का उद्यान जल्द ही नए लुक में आएगा नजर
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    बिलासपुर

    सिम्स (छत्तीसगढ़ आयुर्विज्ञान संस्थान) की अव्यवस्था को पटरी में लाने का काम अब शासन स्तर पर किया जा रहा है। ऐसे में अस्पताल भवन और परिसर में लगातार कई तरह के बदलाव देखने को मिल रहे हैं। वही अब भर्ती मरीजों को ध्यान में रखकर सिम्स के गार्डन को संवारने का काम शुरू कर दिया गया है। इसके तहत अब मरीज इस गार्डन में सुबह-शाम वाक करने के साथ ही दिन के किसी भी समय पर गार्डन में आकर चहलकदमी करते हरे-भरे पेड़-पौधों के बीच खुशी का पल बिताते हुए अपना शारीरिक व मानसिक तनाव कम कर सकेंगे।

    सिम्स की अव्यवस्था को पटरी में लाने की पहल हाईकोर्ट के द्वारा की गई है। वहां की खामियों को गिनाते हुए शासन के अधिकारियों को भी आड़े हाथ लिया गया। ऐसे में शासन के आला अधिकारियों ने सिम्स को संवारने के लिए खुद मोर्चा थाम लिया। इसी के तहत पूरे अस्पताल भवन को व्यवस्थित किया गया है। वार्ड, ओपीडी, एमआरडी के साथ पूरे अस्पताल भवन को व्यवस्थित किया गया है।

    इसका फायदा अब पहुंचने वाले मरीजों को भी कुछ हद तक मिलने लगा है। यह व्यवस्था भी आला अधिकारियों को कम नजर आ रहा है, ऐसे में अन्य जरूरी बदलाव पर भी जोर दिया जा रहा है। इसी के तहत मरीजों को सुविधा देने के लिए अब अस्त-व्यस्त हो चुके गार्डन की सुध ली जा रही है। कलेक्टर अवनीश शरण ने अपने निरीक्षण के दौरान गार्डन का हाल भी जाना था, जहां उन्होंने अस्त-व्यस्त गार्डन को लेकर नाराजगी भी जताई।

    इसके बाद उन्होंने कहा कि यह गार्डन भी पूरी तरह से व्यवस्थित होना चाहिए। इसी के बाद अब गार्डन का कायापलट किया जा रहा है, ताकि भर्ती मरीज के साथ उनके स्वजन भी हरे-भरे वातावरण में सकुन के पल बिता सकें।

    ऐसे हो रहा कायापलट
    गार्डन का उन्नयन के साथ इसके सुंदरीकरण भी विशेष ध्यान दिए जा रहे है। गार्डन में दो फाउंटेन लगाया जा रहा है, जिसकी छठा को रंग-बिरंगे आकर्षक लाइट और भी बढ़ा देंगे। मरीजों की चहलकदमी के लिए पाथ-वे बनाया जा रहा है, जिसमे भी आकर्षक लाइटिंग की जाएगी। इसके साथ ही फुलदार और छायादार पौधे भी लगाए जा रहे है, जो निकट भविष्य में इसकी सुंदरता को और भी बढ़ा देंगे।

    मरीजों को मिलेगी यह सुविधा
    मरीजों के चहल कदमी के लिए लगभग 300 मीटर का वाक जोन बनाया जा रहा है। जिसमे मरीज सुबह-शाम वाक करेंगे। ऐसे मरीज जो चलने में सक्षम नहीं है, उनके लिए भी इस गार्डन में व्हीलचेयर की व्यवस्था रहेगी, ताकि मरीज के स्वजन उन्हें गार्डन का भ्रमण करा सकें, ऐसा करने से मरीज का दिल भी बहलेगा और उसे शारीरिक के साथ मानसिक शांति भी मिल सकेगा।

     

    Related Posts

    सुशासन, विकास और सुरक्षा के संकल्प के साथ बढ़ रहे हैं आगे: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय….

    February 25, 2026

    नगरीय निकायों को होली के पहले वेतन के लिए चुंगी क्षतिपूर्ति मद से 51.71 करोड़ रुपये का आबंटन….

    February 25, 2026

    व्यवसायी के तौर पर पहचान बना रहीं हैं रेणुबाला: राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन (बिहान) के माध्यम से महिलाएं हो रहीं हैं आत्मनिर्भर…

    February 25, 2026

    बस्तर के नवाचार देख उत्साहित हुईं बिलासपुर की दीदियाँ, एक्सपोजर विजिट में सीखीं इंटीग्रेटेड फार्मिंग की बारीकियां….

    February 25, 2026

    किसानों, महिलाओं और युवाओं को आर्थिक रूप से सशक्त बनाने वाला बजट : शशिकांत द्विवेदी….

    February 25, 2026

    हर्बल गुलाल से और भी रंगीली होगी होली: विभिन्न रंगों और आकर्षक पैकेजिंग के साथ समूह द्वारा निर्मित हर्बल गुलाल….

    February 25, 2026
    विज्ञापन
    विज्ञापन
    हमसे जुड़ें
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    अन्य ख़बरें

    सुशासन, विकास और सुरक्षा के संकल्प के साथ बढ़ रहे हैं आगे: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय….

    February 25, 2026

    नगरीय निकायों को होली के पहले वेतन के लिए चुंगी क्षतिपूर्ति मद से 51.71 करोड़ रुपये का आबंटन….

    February 25, 2026

    व्यवसायी के तौर पर पहचान बना रहीं हैं रेणुबाला: राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन (बिहान) के माध्यम से महिलाएं हो रहीं हैं आत्मनिर्भर…

    February 25, 2026

    बस्तर के नवाचार देख उत्साहित हुईं बिलासपुर की दीदियाँ, एक्सपोजर विजिट में सीखीं इंटीग्रेटेड फार्मिंग की बारीकियां….

    February 25, 2026
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्यायक्षेत्र रायपुर होगा

    हमसे सम्पर्क करें
    संपादक - Roshni Rajput
    मोबाइल - 9399298630
    ईमेल - [email protected]
    छत्तीसगढ़ कार्यालय - Amrit Niwas,Gandhi Nagar Gudhiyari Raipur
    मध्यप्रदेश कार्यालय - S-215 Om Complex Near Bima Kunj Kolar Road Bhopal
    February 2026
    M T W T F S S
     1
    2345678
    9101112131415
    16171819202122
    232425262728  
    « Jan    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.