Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Local Samachar
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
      • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
    • छत्तीसगढ़
      • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • करियर
      • लाइफ स्टाइल
    Local Samachar
    Home»राज्य»छत्तीसगढ़»ऑनलाइन कार बुकिंग का काम करने के नाम पर महिला 41 लाख की ठगी
    छत्तीसगढ़

    ऑनलाइन कार बुकिंग का काम करने के नाम पर महिला 41 लाख की ठगी

    By June 25, 2024No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    ऑनलाइन कार बुकिंग का काम करने के नाम पर महिला 41 लाख की ठगी
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    भिलाई

    हाउसिंग बोर्ड निवासी एक महिला को वर्क फ्राम होम का झांसा देकर उससे 41 लाख 21 हजार 869 रुपये की ठगी की गई है। आरोपितों ने घर बैठे ऑनलाइन कार बुकिंग का काम करने के नाम पर महिला को अपने झांसे में लिया और शुरुआत में उसे काम के बदले रुपये भी दिए। इस तरह से भरोसा जीतने के बाद आरोपितों ने महिला से अकाउंट नेगेटिव होने का झांसा देकर 64 बार में कुल 41 लाख 21 हजार 869 रुपये अपने खाते में जमा करवाकर उससे ठगी की। घटना की शिकायत पर जामुल पुलिस ने अज्ञात आरोपितों के खिलाफ धोखाधड़ी की धारा के तहत प्राथमिकी कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

    पुलिस ने बताया कि औद्योगिक क्षेत्र हाउसिंग बोर्ड निवासी टीना आशीष जनबंधु नाम की महिला ने घटना की शिकायत की है। 18 दिसंबर 2023 को पीड़िता को मैरी शाह नाम की एक महिला ने टेलीग्राम पर मैसेज किया और उससे पूछा कि वो घर बैठे काम करके रुपये कमाना चाहती है?

    पीड़िता ने इसके लिए हामी भरी तो महिला ने उससे कहा कि वो उसकी जानकारी अपने वरिष्ठ अधिकारियों को भेज रही है। इसके बाद उसके पास अनघा विश्वनाथ नाम की महिला का मैसेज आया और उसने उससे कहा कि उनकी कंपनी ऑनलाइन कैब बुक करने का काम करती है। पहले दिन ट्रायल के तौर पर उसे 28 कैब बुकिंग का काम दिया गया। जिसके बदले में पीड़िता को 976 रुपये का भुगतान भी किया गया।

    इसके बाद अनघा विश्वनाथ नाम की महिला ने कहा कि यदि वो रोजाना 10 हजार रुपये लगाकर 84 बुकिंग करती है तो उसे सात हजार 651 रुपये मिलेंगे। पीड़िता ने 10 हजार रुपये जमा किया तो उसे लाभ का सात हजार 651 रुपये अतिरिक्त मिला।

    इसके बाद पीड़िता को आरोपितों पर भरोसा हो गया। इसके बाद कार्तिक नायर और सकर (मलेशिया) नाम के लोगों ने भी पीड़िता से बात की। पहले लाभ मिलने के बाद पीड़िता ने ज्यादा राशि लगाकर काम करना शुरू किया तो उसका अकाउंट नेगेटिव कैटेगरी में दिखाने लगा।

    इस पर आरोपितों ने कहा कि नेगेटिव अकाउंट को पाजिटिव में लाने के लिए रुपये जमा करने होंगे। आरोपितों पर भरोसा करके पीड़िता ने 64 बार में कुल 41 लाख 21 हजार 869 रुपये जमा कर दिया। इसके बाद पीड़िता का अकाउंट पाजिटिव में आ गया और उसमें लाभ समेत कुल 76 लाख 54 हजार 437 रुपये की राशि दिखने लगी।

    पीड़िता ने अपने रुपये निकालने के लिए विड्राल फार्म भरा तो आरोपितों ने कहा कि यदि उसे रुपये निकालने हैं तो उसे पहले 15 लाख 30 हजार 887 रुपये जमा करने होंगे। इसके बाद पीड़िता को अहसास हुआ कि वो ठगी का शिकार हो गई है।

    Related Posts

    किसान हितैषी नीतियों ने दिलाई छत्तीसगढ़ को नई पहचान : छत्तीसगढ़ के कृषि विकास मॉडल का अध्ययन करने पहुंचा महाराष्ट्र का विधायक दल…..

    June 19, 2026

    राज्यपाल रमेन डेका से सुप्रीम कोर्ट में छत्तीसगढ़ की स्टैंडिंग काउंसिल सुश्री जैन ने की सौजन्य भेंट….

    June 19, 2026

    मुख्यमंत्री से छत्तीसगढ़ योग आयोग के नवनियुक्त अध्यक्ष संजय अग्रवाल ने की सौजन्य मुलाकात….

    June 19, 2026

    मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय द्वारा सीटें 50 से बढ़ाकर 200 किए जाने का मिला सकारात्मक परिणाम, ट्राइबल हॉस्टल के 13 अभ्यर्थियों ने रचा कीर्तिमान….

    June 18, 2026

    सरगुजा के विकास को मिलेगी रफ्तार, अम्बिकापुर, सीतापुर और पत्थलगांव बायपास को 4-लेन बनाने केन्द्रीय मंत्री ने लिया संज्ञान….

    June 18, 2026

    सुपोषण वृक्ष-मुनगा’ बनेगा जनआंदोलन : महिला एवं बाल विकास मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े ने जनप्रतिनिधियों से किया व्यापक पौधरोपण का आह्वान…..

    June 18, 2026
    विज्ञापन
    विज्ञापन
    हमसे जुड़ें
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    अन्य ख़बरें

    किसान हितैषी नीतियों ने दिलाई छत्तीसगढ़ को नई पहचान : छत्तीसगढ़ के कृषि विकास मॉडल का अध्ययन करने पहुंचा महाराष्ट्र का विधायक दल…..

    June 19, 2026

    राज्यपाल रमेन डेका से सुप्रीम कोर्ट में छत्तीसगढ़ की स्टैंडिंग काउंसिल सुश्री जैन ने की सौजन्य भेंट….

    June 19, 2026

    मुख्यमंत्री से छत्तीसगढ़ योग आयोग के नवनियुक्त अध्यक्ष संजय अग्रवाल ने की सौजन्य मुलाकात….

    June 19, 2026

    मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय द्वारा सीटें 50 से बढ़ाकर 200 किए जाने का मिला सकारात्मक परिणाम, ट्राइबल हॉस्टल के 13 अभ्यर्थियों ने रचा कीर्तिमान….

    June 18, 2026
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्यायक्षेत्र रायपुर होगा

    हमसे सम्पर्क करें
    संपादक - Roshni Rajput
    मोबाइल - 9399298630
    ईमेल - [email protected]
    छत्तीसगढ़ कार्यालय - Amrit Niwas,Gandhi Nagar Gudhiyari Raipur
    मध्यप्रदेश कार्यालय - S-215 Om Complex Near Bima Kunj Kolar Road Bhopal
    June 2026
    M T W T F S S
    1234567
    891011121314
    15161718192021
    22232425262728
    2930  
    « May    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.