Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Local Samachar
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
      • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
    • छत्तीसगढ़
      • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • करियर
      • लाइफ स्टाइल
    Local Samachar
    Home»राज्य»छत्तीसगढ़»अवैध होर्डिंग्स पर सालों से नहीं हुई थी जांच, कार्रवाई के बाद 54 लाख राजस्व की प्राप्ति
    छत्तीसगढ़

    अवैध होर्डिंग्स पर सालों से नहीं हुई थी जांच, कार्रवाई के बाद 54 लाख राजस्व की प्राप्ति

    By June 25, 2024No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    अवैध होर्डिंग्स पर सालों से नहीं हुई थी जांच, कार्रवाई के बाद 54 लाख राजस्व की प्राप्ति
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    बिलासपुर

    सालों से शहर की सड़कों, भवनों में अवैध होर्डिंग्स, बैनर-पोस्टर का जाल फैला था। वहीं निगम के अधिकारी इससे बेखबर बने हुए थे। इसकी वजह से हर साल निगम को लाखों रुपये की राजस्व की हानि हो रही थी। यह बात तब सामने आई जब अवैध होर्डिंग्स, बैनर, पोस्टर निकालने के लिए अभियान चलाया गया। इससे निगम के आला अधिकारी सकते में आ गए, क्योंकि 300 से ज्यादा अवैध होर्डिंग्स, बैनर, पोस्टर निकले गए, इन्हें जब्त करने की कार्रवाई की गई। इसके बाद जब आंकलन लगाया गया कि इसके माध्यम से हर साल लाखों रुपये का चूना नगर निगम प्रबंधन को लगा है।

    लेकिन संबंधित विभाग इस ओर ध्यान नहीं दे रहा है। आयुक्त अमित कुमार ने पिछले दिनों बरसात के मौसम में आने वाले अंधड़ से होर्डिंग्स गिरने की आशंका को देखते हुए जर्जर हो चुके होर्डिंग्स के स्ट्रक्चर को हटाने व अवैध होर्डिंग्स, बैनर, पोस्टर को जब्त करने के निर्देश दिए। इसके लिए बकायदा अभियान चलाने का निर्देश दिया।

    इसके बाद जब जोन स्तर पर कार्रवाई की गई, तो एक के बाद एक 300 से ज्यादा छोटे-बड़े अवैध होर्डिंग्स और बैनर, पोस्टर मिले। इन्हें जब्त किया गया। साथ ही यह बात सामने आई कि अवैध होने की वजह से लाखों रुपये का चूना नगर निगम प्रबंधन को लगा है। इसके लिए निगम में अलग से विभाग संचालित होने के बाद भी अवैध होर्डिंग्स पर नजर किसी अधिकारी का न पड़ना यह समझ से बाहर की बात है।

    सेटिंग की आशंका

    होर्डिंग्स को लेकर सेटिंग की आशंका को दरकिनार नहीं किया जा सकता है, क्योंकि इसके माध्यम से लाखों रुपये का खेल होने की आशंका बनी हुई है। सामान्य सभा में बकायदा साइज के हिसाब से इनके लिए शुल्क का निर्धारण किया गया है पर शुल्क लिया जा रहा है की नहीं और होर्डिंग्स जांच हो रही है की नहीं, इस पर कोई भी ध्यान नहीं दे रहा था। अब इतनी संख्या में अवैध होर्डिँग्स जब्त हुआ है, तो इसमें किसी बड़े सेटिंग को नजरअंदाज नहीं किया जा सकता।

    सालों से नहीं हुई थी जांच

    निगम की टीम को नियमित अंतराल में इनकी जांच करना होता है, ताकि पता चल सके कि शुल्क पट रहा है कि नहीं। कही अवैध मिले तो उसे हटाया जाए पर ऐसा हो नहीं रहा था। सालों से जांच ही नहीं किया गया है। साफ है, इसमे भी अवैध होर्डिंग्स लगाने वालों को शह दिया गया है।

    कार्रवाई के बाद 54 लाख राजस्व की प्राप्ति

    एक महीने की कार्रवाई में नगर निगम को अब तक 54 लाख रुपये का राजस्व मिला है। ये राशि निगम को पुराने बकायादार और अवैध होर्डिंग को वैध कराने पर मिला है। इनमें 31 से अधिक अवैध होर्डिंग मालिकों ने अपने होर्डिंग को विधिवत रूप से वैध कराया है।

    निगम कमिश्नर अमित कुमार के निर्देश पर पिछले एक माह से अवैध होर्डिंग और बैनर पोस्टर के खिलाफ नगर निगम ने अभियान छेड़ा हुआ है, जो आगे भी जारी रहेगी। इससे पूर्व निगम कमिश्नर अमित कुमार ने सभी रजिस्टर्ड विज्ञापन एजेंसियों की बैठक लेकर उनके द्वारा लगाए गए होर्डिंग का सत्यापन,स्ट्रक्चर सर्टिफ़िकेट और बीमा पालिसी जमा करने के निर्देश दिए थे। सर्टिफ़िकेट और अन्य कागजात जमा नहीं करने पर कार्रवाई की चेतावनी दी गई थी। इसके बाद विज्ञापन एजेंसी और होर्डिंग संचालकों ने सर्टिफिकेट जमा किया था और अपने अवैध होर्डिंग को वैध कराए।

    Related Posts

    लोक निर्माण विभाग के सचिव ने सड़क एवं भवन निर्माण कार्यों की प्रगति की समीक्षा की…..

    August 12, 2026

    जीजामगांव के नवीन आईटीआई में शुरू हुआ ‘मैकेनिक इलेक्ट्रिक व्हीकल’ ट्रेड; युवाओं के लिए रोजगार के खुलेंगे नए द्वार….

    August 12, 2026

    बस्तर तिरंगा यात्रा में शामिल होंगे उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा और वन मंत्री केदार कश्यप, 13 अगस्त को सुकमा के दुर्गम इलाकों से गुजरेगी तिरंगा यात्रा….

    August 12, 2026

    मंत्री रामविचार नेताम की पहल से बलरामपुर-रामानुजगंज में जल्द खुलेगा रेलवे रिजर्वेशन काउंटर, हजारों यात्रियों को मिलेगी बड़ी राहत….

    August 12, 2026

    नारायणपुर से शुरू हुई बस्तर तिरंगा यात्रा: उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा और वन मंत्री केदार कश्यप ने बाइक चलाकर किया नेतृत्व, नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में पहुंचेगा तिरंगा….

    August 12, 2026

    उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने प्रदेशवासियों को दी हरेली की बधाई, गौमाता और कृषि औजारों की पूजा-अर्चना कर अच्छी फसल व खुशहाली का कामना की…

    August 12, 2026
    विज्ञापन
    विज्ञापन
    हमसे जुड़ें
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    अन्य ख़बरें

    लोक निर्माण विभाग के सचिव ने सड़क एवं भवन निर्माण कार्यों की प्रगति की समीक्षा की…..

    August 12, 2026

    जीजामगांव के नवीन आईटीआई में शुरू हुआ ‘मैकेनिक इलेक्ट्रिक व्हीकल’ ट्रेड; युवाओं के लिए रोजगार के खुलेंगे नए द्वार….

    August 12, 2026

    बस्तर तिरंगा यात्रा में शामिल होंगे उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा और वन मंत्री केदार कश्यप, 13 अगस्त को सुकमा के दुर्गम इलाकों से गुजरेगी तिरंगा यात्रा….

    August 12, 2026

    मंत्री रामविचार नेताम की पहल से बलरामपुर-रामानुजगंज में जल्द खुलेगा रेलवे रिजर्वेशन काउंटर, हजारों यात्रियों को मिलेगी बड़ी राहत….

    August 12, 2026
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्यायक्षेत्र रायपुर होगा

    हमसे सम्पर्क करें
    संपादक - Roshni Rajput
    मोबाइल - 9399298630
    ईमेल - [email protected]
    छत्तीसगढ़ कार्यालय - Amrit Niwas,Gandhi Nagar Gudhiyari Raipur
    मध्यप्रदेश कार्यालय - S-215 Om Complex Near Bima Kunj Kolar Road Bhopal
    August 2026
    M T W T F S S
     12
    3456789
    10111213141516
    17181920212223
    24252627282930
    31  
    « Jul    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.