Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Local Samachar
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
      • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
    • छत्तीसगढ़
      • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • करियर
      • लाइफ स्टाइल
    Local Samachar
    Home»राज्य»छत्तीसगढ़»छत्‍तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय दिल्ली हुए रवाना, पीएम मोदी से करेंगे मुलाकात 
    छत्तीसगढ़

    छत्‍तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय दिल्ली हुए रवाना, पीएम मोदी से करेंगे मुलाकात 

    By June 25, 2024No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय कैबिनेट का विस्तार जल्द होगा। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय सोमवार की रात दिल्ली रवाना हुए। उनकी मंगलवार को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से दोपहर 12 बजे मुलाकात होगी। सूत्रों के अनुसार मुख्यमंत्री साय और मोदी के बीच प्रदेश के दो नए मंत्रियों की नियुक्ति को लेकर मंत्रणा हो सकती है। इसके बाद साय दोपहर तीन बजे संसद भवन में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से भी मुलाकात करेंगे।

    बताया जाता है कि मुख्यमंत्री दिल्ली से लौटने के बाद नए मंत्रियों के नाम का ऐलान कर सकते हैं। इसके बाद जुलाई के प्रथम सप्ताह में मंत्रियों का शपथ समारोह आयोजित किया जाएगा। बतादें कि दो दिन पहले सीएम ने राज्यपाल बिस्वभूषण हरिचंदन से मुलाकात की थी, तभी से साय कैबिनेट के विस्तार को लेकर चर्चा तेज है।

    छत्‍तीसगढ़ कैबिनेट में दो मंत्रियों का पद रिक्त

    सांसद बनने के बाद 17 जून को मंत्री बृजमोहन अग्रवाल ने साय कैबिनेट से इस्तीफा दिया था, उसके बाद प्रदेश दो मंत्रियों का पद रिक्त है। अभी मुख्यमंत्री समेत 11 मंत्री कार्यरत हैं। राज्यपाल द्वारा बृजमोहन अग्रवाल का 20 जून 2024 को मंत्री पद से इस्तीफा मंजूर करने के बाद बृजमोहन के तमाम स्कूल शिक्षा, उच्च शिक्षा, संसदीय कार्य, धार्मिक न्यास एवं धर्मस्व, पर्यटन एवं संस्कृति विभाग का प्रभार फिलहाल मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ही संभाल रहे हैं।

    एक नया और एक होगा पुराना चेहरा

    पार्टी सूत्रों के अनुसार साय कैबिनेट में जिन दो नए मंत्रियों की जगह मिलेगी उनमें एक नया और एक पुराना चेहरा हो सकता है। मंत्री पद के लिए दावेदारों में  रायपुर से राजेश मूणत , कुरूद विधायक अजय चंद्राकर, बिलासपुर से अमर अग्रवाल, बस्तर से लता उसेंडी, पूर्व विधानसभा अध्यक्ष धरमलाल कौशिक का नाम चर्चा में है। इसी तरह नए चेहरे में  रायपुर से पुरंदर मिश्रा, दुर्ग से गजेंद्र यादव, पंडरिया विधायक भावना बोहरा,केशकाल विधायक नीलकंठ टेकाम, सीतापुर विधायक रामकुमार टोप्पो का नाम शामिल है।

    Related Posts

    दक्षिण कोरिया के कोरिया इंटरनेशनल ट्रेड एसोसिएशन (KITA) से मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की सार्थक मुलाकात

    August 28, 2025

    ‘छत्तीसगढ़ की जैव-विविधता और आर्द्रभूमि‘ विषय पर 29 अगस्त को व्याख्यान-सभा…

    August 28, 2025

    सरकार ने शुरू किया SPREE 2025, श्रमिकों को मिलेगा मज़बूत सामाजिक सुरक्षा कवच….

    August 28, 2025

    छत्तीसगढ़ देश का ऑक्सीजोन: वनमंत्री केदार कश्यप….

    August 28, 2025

    भगवान बलराम जयंती-किसान दिवस 29 अगस्त को…

    August 28, 2025

    मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बढ़ाया मदद का हाथ: गंभीर बीमारियों से जूझ रहे 72 मरीजों को मिली 2.85 करोड़ की विशेष सहायता….

    August 28, 2025
    विज्ञापन
    विज्ञापन
    हमसे जुड़ें
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    अन्य ख़बरें

    दक्षिण कोरिया के कोरिया इंटरनेशनल ट्रेड एसोसिएशन (KITA) से मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की सार्थक मुलाकात

    August 28, 2025

    ‘छत्तीसगढ़ की जैव-विविधता और आर्द्रभूमि‘ विषय पर 29 अगस्त को व्याख्यान-सभा…

    August 28, 2025

    सरकार ने शुरू किया SPREE 2025, श्रमिकों को मिलेगा मज़बूत सामाजिक सुरक्षा कवच….

    August 28, 2025

    छत्तीसगढ़ देश का ऑक्सीजोन: वनमंत्री केदार कश्यप….

    August 28, 2025
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्यायक्षेत्र रायपुर होगा

    हमसे सम्पर्क करें
    संपादक - Roshni Rajput
    मोबाइल - 9399298630
    ईमेल - [email protected]
    छत्तीसगढ़ कार्यालय - Amrit Niwas,Gandhi Nagar Gudhiyari Raipur
    मध्यप्रदेश कार्यालय - S-215 Om Complex Near Bima Kunj Kolar Road Bhopal
    August 2025
    M T W T F S S
     123
    45678910
    11121314151617
    18192021222324
    25262728293031
    « Jul    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2025 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.