Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Local Samachar
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
      • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
    • छत्तीसगढ़
      • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • करियर
      • लाइफ स्टाइल
    Local Samachar
    Home»विदेश»एलन मस्क बने 12वें बच्चे के पिता, कहा ढिंढोरा नहीं पीटता फिरूंगा, करीबियों को पता था…
    विदेश

    एलन मस्क बने 12वें बच्चे के पिता, कहा ढिंढोरा नहीं पीटता फिरूंगा, करीबियों को पता था…

    By June 25, 2024No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    एलन मस्क बने 12वें बच्चे के पिता, कहा ढिंढोरा नहीं पीटता फिरूंगा, करीबियों को पता था…
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    दुनिया के सबसे अमीर शख्स में से एक एलन मस्क इस साल 12वें बच्चे के पिता बन गए हैं।

    इसके साथ ही उन्होंने उन रिपोर्टस पर भी बोला है जिनमें कहा गया था कि इस जानकारी को छिपाने की कोशिश की।

    उन्होंने सोशल मीडिया साइट X पर, जिसके वे मालिक हैं, कहा कि न्यूरालिंक की एक्जीक्यूटिव शिवोन ज़िलिस के साथ उनका नया बच्चा कोई राज नहीं है।

    उन्होंने कहा है कि उनके दोस्तों और परिवार के सदस्यों को इस बारे में पता है।

    अरबपति एलन मस्क इस दौरान मजाक के मूड में भी नजर आए। मस्क ने चुटकी लेते हुए कहा कि प्रेस विज्ञप्ति जारी करके यह घोषणा करना कि वह और ज़िलिस एक बच्चे को जन्म देने वाले हैं, बहुत अजीब होता।

    मस्क ने पेज सिक्स से कहा, “जहां तक ​​‘गुप्त रूप से पिता बनने’ की बात है, तो यह भी झूठ है। हमारे सभी दोस्त और परिवार के लोग जानते हैं।

    प्रेस विज्ञप्ति जारी न करना, जो कि अजीब होता, इसका मतलब राज नहीं है।” यह ज़िलिस के साथ एलन मस्क का तीसरा बच्चा और मस्क के 12वां बच्चा है। हालांकि मस्क ने अभी तक नए बच्चे का नाम और लिंग नहीं बताया है। 

    “सभ्यता के सामने सबसे बड़ा खतरा जन्म दर में गिरावट है”

    एक समाचार आउटलेट से बात करते हुए एलन ने जनसंख्या में गिरावट और जन्म दर में गिरावट पर अपनी चिंता भी जताई। एलन मस्क ने कहा, “कई देश पहले से ही रिप्लेसमेंट दर से काफी नीचे हैं, और कुछ सालों में और भी देशों में यह देखने को मिलेगा। यह एक तथ्य है, कोई मनगढ़ंत थ्योरी नहीं है।”

    मस्क ने आगे कहा, ” इस वक्त 2.1 बच्चे रिप्लेसमेंट रेट है, और जाहिर है कि पूरी दुनिया इस से और नीचे आने वाली है।”  2022 में एलन मस्क ने कहा था कि अब तक सभ्यता के सामने सबसे बड़ा खतरा जन्म दर में गिरावट है और उन्होंने बड़े परिवारों का समर्थन किया था।

    टेस्ला के दिग्गज एलन मस्क ने इससे पहले नवंबर 2021 में ज़िलिस के साथ जुड़वां बच्चों स्ट्राइडर और एज़्योर का स्वागत किया था। कुछ ही समय बाद, उन्होंने और ऑल्ट-पॉप गायिका ग्रिम्स ने सरोगेट के माध्यम से एक्सा डार्क साइडरेल को जन्म दिया।

    एक्सा, जिसे वाई के रूप में भी जाना जाता है, के बारे में खुलासा वैनिटी फेयर के एक लेख में हुआ था, जब मैगजिन के साथ ग्रिम्स के इंटरव्यू के दौरान बच्चा रोने लगा था।

    फिलहाल 36 वर्षीय ग्रिम्स और एलन मस्क बीच अपने तीन बच्चों की कस्टडी को लेकर कानूनी विवाद चल रहा है।  एलन मस्क को अपने 4 वर्षीय बेटे, एक्स ( X Æ A-12) के साथ विभिन्न कार्यक्रमों में सार्वजनिक रूप से देखा गया है।

    उन्हें फरवरी में लास वेगास में सुपर बाउल, मार्च में जर्मनी में टेस्ला प्लांट और हाल ही में इस महीने की शुरुआत में फ्रांस में कैन लायंस फेस्टिवल में एक साथ देखा गया था।

    एलन मस्क अपनी पूर्व पत्नी जस्टिन मस्क के साथ जुड़वाँ बच्चों ग्रिफिन और विवियन के साथ-साथ एक ट्रिपलेट काई, सैक्सन और डेमियन के भी पिता हैं।

    The post एलन मस्क बने 12वें बच्चे के पिता, कहा ढिंढोरा नहीं पीटता फिरूंगा, करीबियों को पता था… appeared first on .

    Related Posts

    एपस्टीन फाइल्स से फिर मचा हड़कंप, नई लिस्ट में इवांका ट्रंप और एलन मस्क

    February 2, 2026

    राजनयिक संकट गहराया: दक्षिण अफ्रीका और इजरायल आमने-सामने, दोनों ने अपनाया सख्त रुख

    February 2, 2026

    पाकिस्तान के खैबर प्रांत में सैन्य काफिले पर आत्मघाती हमला, 13 सैनिकों की मौत, 29 घायल

    June 28, 2025

    टैरिफ पर ट्रंप ने लिया यू-टर्न, स्मार्टफोन और लैपटॉप को टैरिफ से दी छूट

    April 13, 2025

    पूर्व पीएम किशिदा पर हमला करने वाले आरोपी ने हत्या के आरोप से किया इनकार

    February 4, 2025

    अमेरिका से 205 भारतीयों को मिलिट्री विमान से वापस भेजा गया, ट्रंप सरकार ने की सख्त कार्रवाई

    February 4, 2025
    विज्ञापन
    विज्ञापन
    हमसे जुड़ें
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    अन्य ख़बरें

    विश्व मलेरिया दिवस पर जागरूकता अभियान: “अब हम कर सकते हैं, अब हमें करना ही होगा” का संदेश

    April 25, 2026

    एक्सटेंशन रिफॉर्म (आत्मा) योजना से गोविंद जायसवाल की बढ़ी आमदनी….

    April 24, 2026

    महतारी वंदन योजना : प्रदेशभर में महिलाओं को आर्थिक संबल, आत्मनिर्भरता की नई दिशा….

    April 24, 2026

    प्रदेश में पेट्रोल-डीजल का पर्याप्त स्टॉक उपलब्ध, आपूर्ति पूरी तरह सामान्य: खाद्य विभाग…

    April 24, 2026
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्यायक्षेत्र रायपुर होगा

    हमसे सम्पर्क करें
    संपादक - Roshni Rajput
    मोबाइल - 9399298630
    ईमेल - [email protected]
    छत्तीसगढ़ कार्यालय - Amrit Niwas,Gandhi Nagar Gudhiyari Raipur
    मध्यप्रदेश कार्यालय - S-215 Om Complex Near Bima Kunj Kolar Road Bhopal
    April 2026
    M T W T F S S
     12345
    6789101112
    13141516171819
    20212223242526
    27282930  
    « Mar    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.