Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Local Samachar
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
      • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
    • छत्तीसगढ़
      • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • करियर
      • लाइफ स्टाइल
    Local Samachar
    Home»धर्म»Ashadh Month 2024 : जानिए इस माह क्या करें और क्या न करें?
    धर्म

    Ashadh Month 2024 : जानिए इस माह क्या करें और क्या न करें?

    By June 25, 2024No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    Ashadh Month 2024 :धार्मिक शास्त्रों में प्रत्येक माह का काफी खास महत्व होता है. हिंदू पंचांग के अनुसार चौथा महीना आषाढ़ का होता है. यह महीना बेहद ही पवित्र होता है. इस महीने में भगवान श्रीहरि विष्णु का पूजन किया जाता है. मान्यता है कि इस महीन में भगवान विष्णु का पूजन हर मनोकामना को पूरा करता है. इस महीने में भी भगवान श्रीहरि विष्णु 4 महीने के लिए चिर निद्रा में चल जाते हैं. 

    23 जून दिन रविवार से आषाढ़ माह की शुरुआत हो गई है. यह महीना आगामी 21 जुलाई तक रहने वाला है. इसी महीने में ही देवशयनी एकादशी पड़ती है, इस दिन भगवान श्रीहरि विष्णु योग निद्रा में लीन हो जाते हैं और सृष्टि के पालनहार भगवान शिव हो जाते हैं. शास्त्रों के अनुसार देवशयनी एकादशी के बाद से सभी शुभ कार्यों पर रोक लग जाती है. इस महीने में भगवान श्रीहरि का पूजन विशेष फलदायी माना गया है. आइए जानते हैं कि इस महीने में कौन से काम करने चाहिए और कौन से काम नहीं करने चाहिए. 

    आषाढ़ के महीने में न करें ये काम

    • आषाढ़ महीने में देवशयनी एकादशी पड़ती है.इस दिन चतुर्मास की शुरुआत होती है. इस कारण इसके बाद से शुभ कार्य जैसे जनेऊ संस्कार, मुंडन, शादी आदि नहीं करने चाहिए. इस माह में इन कार्यों को करने से शुभ फल प्राप्त नहीं होता है. 
    • इस माह में जल की बर्बादी न करें. इसे पानी का अपमान माना जाता है. 
    • इस महीने में देर तक सोने से बचना चाहिए.
    • इस महीने में शराब, मांस और प्याज,लहसुन का सेवन नहीं करना चाहिए. 
    • इस महीने में बासी खाना नहीं खाना चाहिए. 

    इस महीने में करने चाहिए ये काम 

    • आषाढ़ के महीने में सूर्योदय से पहले उठकर स्नान करना चाहिए. इसके साथ ही सूर्यदेव को जल अर्पित करना चाहिए. 
    • इस महीने में भयंकर गर्मी पड़ती है. ऐसे में सत्तू, जल, धन, कपड़ा, छाता आदि का दान करना चाहिए. इससे जीवन में सुख और समृद्धि आती है. 
    • आषाढ़ के महीने में पिंडदान, तर्पण, स्नान और दान किया जाता है. इनस कार्यों को करने से पूर्वजों का आशीर्वाद प्राप्त होता है. इसके साथ ही जीवन परेशानियों से मुक्त हो जाता है. 
    • इस महीने में ॐ नमो भगवते वासुदेवाय, ॐ नमः शिवाय, ॐ रामदूताय नमः, ॐ क्रीं कृष्णाय नमः और ॐ रां रामाय नमः आदि मंत्रों का जाप करना चाहिए. 
    • इस महीने में भगवान विष्णु, माता लक्ष्मी और भगवान शिव व पार्वती का पूजन किया जाना चाहिए. 
    • इस महीने में दान, यज्ञ, व्रत, देव पूजा, पितृपूजा आदि करने से भाग्य का साथ मिलता है और हर प्रकार के सुख की प्राप्ति भी होती है. 
    • इस महीने तीर्थयात्रा करना काफी शुभ माना जाता है. 

    Related Posts

    आज का राशिफल 2 जुलाई 2025

    July 2, 2025

    आज का राशिफल 1 जुलाई 2025

    July 1, 2025

    आज का राशिफल 28 जून 2025

    June 28, 2025

    आज का राशिफल 25 जून 2025

    June 25, 2025

    आज का राशिफल 24 जून 2025

    June 24, 2025

    आज का राशिफल 23 जून 2025

    June 23, 2025
    विज्ञापन
    विज्ञापन
    हमसे जुड़ें
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    अन्य ख़बरें

    अयोध्या धाम के लिए 850 श्रद्धालुओं का जत्था रवाना: राज्य में 33 हजार से अधिक श्रद्धालु कर चुुके है रामलला के दर्शन….

    October 8, 2025

    महतारी वंदन योजना: दीपावली के पहले मिली राशि ने त्यौहार के उत्साह को किया दुगुना….

    October 8, 2025

    जल्दी ही वृहद स्तर पर शुरू होगा सड़कों के पुनर्निर्माण का काम – उप मुख्यमंत्री अरुण साव…..

    October 8, 2025

    बस्तर बदल रहा है — अब यहां विकास और विश्वास की बयार बह रही है : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय….

    October 8, 2025
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्यायक्षेत्र रायपुर होगा

    हमसे सम्पर्क करें
    संपादक - Roshni Rajput
    मोबाइल - 9399298630
    ईमेल - [email protected]
    छत्तीसगढ़ कार्यालय - Amrit Niwas,Gandhi Nagar Gudhiyari Raipur
    मध्यप्रदेश कार्यालय - S-215 Om Complex Near Bima Kunj Kolar Road Bhopal
    October 2025
    M T W T F S S
     12345
    6789101112
    13141516171819
    20212223242526
    2728293031  
    « Sep    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2025 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.