Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Local Samachar
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
      • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
    • छत्तीसगढ़
      • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • करियर
      • लाइफ स्टाइल
    Local Samachar
    Home»राज्य»छत्तीसगढ़»सिम्स की बुनियादी जरूरतों और सेवाओं में निरंतर हो रहा सुधार
    छत्तीसगढ़

    सिम्स की बुनियादी जरूरतों और सेवाओं में निरंतर हो रहा सुधार

    By June 24, 2024No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    बिलासपुर

    अस्पताल की साफ-सफाई और सुंदरीकरण पर भी खास ध्यान दिया गया है। डीएमएफ मद से बुनियादी जरूरतें तत्काल स्वीकृति देकर पूरी की जा रही हैं। इन्ही सुविधाओं में एक अब मरीज को ओपीडी पर्ची कटवाने के लिए लाइन में खड़े होने की बाध्यता खत्म हो गई है, वे अब क्यूआर कोड स्केन कर ओपीडी का पंजीयन कर सकेंगे। इसी तरह कोनी में बन रहे सिम्स सुपर स्पेसलिटी हास्पिटल तेज गति से आकार ले रहा है। संभवत: आने वाले महिनों में इसका संचालन भी शुरू कर दिया जाएगा। इसी वजह से अब क्षेत्रवासियों को बड़ी चिकित्सकीय राहत मिल रही है।

    कोनी में सिम्स का मल्टी सुपर स्पेशलिटी हास्पिटल तेजी से आकार ले रहा है। पीएमएसएसवाई योजना के अंतर्गत भारत सरकार एवं राज्य शासन द्वारा 200 करोड़ रुपए की यह महत्त्वाकांक्षी परियोजना है। अस्पताल में इसी वर्ष अपनी सेवाएं शुरू करने की योजना है। अस्पताल का सिविल और इलेक्ट्रिकल कार्य पूरा होने वाला है।

    105 विभिन्न उपकरण की आपूर्ति के लिए हाइट्स के द्वारा 56 उपकरण प्राप्त हो चुके हैं जिनमें से 23 की स्थापना भी हो गई है और बचे हुए को स्थापित किया जा रहा है। सेवाएं शुरू करने के लिए कर्मचारियों की भर्ती शुरू हो चुकी है।

    अस्पताल में कार्डियोलाजी, कार्डियोथोरेसिक वैस्कुलर सर्जरी, न्यूरोलाजी, न्यूरोसर्जरी, नेप्रोलाजी और यूरोलाजी जैसे छह सुपर स्पेशलिटी विभाग हैं। यूरोलाजी, न्यूरोलाजी, न्यूरोसर्जरी और एनेस्थीसिया विभागों में चार विशेषज्ञ डाक्टर नियुक्त किया जा चुका है। डायग्मोस्टिक सेवा विभागों में 10 रैजिडेंट्स डाक्टर नियुक्त किए गए हैं। आगे की प्रक्रिया चल रही है।

    सिम्स में सेवा दे रहे मल्टी स्पेशलिस्ट
    कोनी के सिम्स मल्टी सुपर स्पेसलिटी अस्पताल का काम पूरा नहीं हो सका है, ऐसे में वहां के लिए नियुक्त किए गए विशेषज्ञ चिकित्सक सिम्स में सेवाएं दे रहे हैं। सिम्स को विशेषज्ञों एवं रेसिडेंट्स की नियुक्ति के लिए डीएमएफ के माध्यम से कलेक्टर से बहुत आवश्यक वित्तीय सहायता प्राप्त हुई है जिसके कारण यह संभव हो पाया है।

    न्यूरोलाजी ओपीडी सेवाएं और यूरोलाजी ओपीडी सेवाएं प्रति सप्ताह दो दिन मंगलवार और शुक्रवार को शुरू हो गई हैं। न्यूरोसर्जरी ओपीडी सेवाएं सप्ताह में दो दिन बुधवार और शनिवार को शुरू हो गई हैं। पिछले दो सप्ताह में न्यूरोसर्जरी में 49 मरीज, न्यूरोलाजी में 95 मरीज ने ओपीडी सेवाओं का लाभ उठाया है। यूरोलाजी विभाग में पिछले चार महीने में बाह्य रोगी विभाग में 639 मरीज एवं 112 शल्य चिकित्सा का लाभ मरीजों को मिला है।

    एमआरआइ व सीटी स्केन सुविधा शुरू
    सिम्स में सीटी स्केन एवं एमआरआई उपकरण पिछले तीन सप्ताह से मेंटेनेंस के लिए बंद किया गया था। संबंधित कंपनी को इसके लिए बुलाया गया। मेंटेनेंस स्टाफ द्वारा बताया गया कि एयर कंडीशनिंग की समस्या के लिए मशीन काम नही कर पा रहा था। साथ ही पावर सप्लाई में ज्यादा वोल्टेज के कारण एयर कंडीशनिंग की उपकरण कार्य नहीं कर पा रहे थे।

    लोक निर्माण विभाग के ई एंड एम शाखा और सीएसईबी द्वारा पावर सप्लाई का सुधार के उपरांत समस्त एयर कंडीशनर्स को क्रियाशील कर लिया गया है। ऐसे में सीटी स्केन एवं एमआरआइ उपकरण भी चालू हो गए हैं।

    Related Posts

    मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े ने सरस्वती साइकिल योजना के तहत छात्राओं को बांटी साइकिलें…..

    August 13, 2026

    तंबाकू पर शिकंजा कसने की तैयारी, कोटपा के कड़े अमल से बनेगा तंबाकू मुक्त छत्तीसगढ़…..

    August 13, 2026

    कृषि मंत्री नेताम ने छात्रों को दिया ‘सहकार से रोजगार’ का मंत्र, सहकारिता से युवाओं को रोजगार के अवसर पर प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित….

    August 13, 2026

    पर्यटन एवं संस्कशान से लहराया तिरंगा, देशभक्ति के रंग में रंगा शहर अम्बिकापुर: मंत्री राजेश अग्रवाल ने कहा – तिरंगा हमारी आन, बान और शान का प्रतीक, राष्ट्रीय एकता और अखंडता को मजबूत करने का दिया संदेश….

    August 13, 2026

    वित्त मंत्री ओ.पी. चौधरी रायगढ़ में करेंगे ध्वजारोहण, रायगढ़ में स्वतंत्रता दिवस का मुख्य समारोह शहीद कर्नल विप्लव त्रिपाठी स्टेडियम में होगा आयोजन….

    August 13, 2026

    तिरंगा यात्रा के दूसरे दिवस माँ दंतेश्वरी की पूजा-अर्चना कर उप मुख्यमंत्री एवं वन मंत्री ने किया यात्रा का शुभारंभ…

    August 13, 2026
    विज्ञापन
    विज्ञापन
    हमसे जुड़ें
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    अन्य ख़बरें

    मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े ने सरस्वती साइकिल योजना के तहत छात्राओं को बांटी साइकिलें…..

    August 13, 2026

    तंबाकू पर शिकंजा कसने की तैयारी, कोटपा के कड़े अमल से बनेगा तंबाकू मुक्त छत्तीसगढ़…..

    August 13, 2026

    कृषि मंत्री नेताम ने छात्रों को दिया ‘सहकार से रोजगार’ का मंत्र, सहकारिता से युवाओं को रोजगार के अवसर पर प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित….

    August 13, 2026

    पर्यटन एवं संस्कशान से लहराया तिरंगा, देशभक्ति के रंग में रंगा शहर अम्बिकापुर: मंत्री राजेश अग्रवाल ने कहा – तिरंगा हमारी आन, बान और शान का प्रतीक, राष्ट्रीय एकता और अखंडता को मजबूत करने का दिया संदेश….

    August 13, 2026
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्यायक्षेत्र रायपुर होगा

    हमसे सम्पर्क करें
    संपादक - Roshni Rajput
    मोबाइल - 9399298630
    ईमेल - [email protected]
    छत्तीसगढ़ कार्यालय - Amrit Niwas,Gandhi Nagar Gudhiyari Raipur
    मध्यप्रदेश कार्यालय - S-215 Om Complex Near Bima Kunj Kolar Road Bhopal
    August 2026
    M T W T F S S
     12
    3456789
    10111213141516
    17181920212223
    24252627282930
    31  
    « Jul    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.