Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Local Samachar
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
      • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
    • छत्तीसगढ़
      • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • करियर
      • लाइफ स्टाइल
    Local Samachar
    Home»राज्य»छत्तीसगढ़»छत्तीसगढ़ से गुजरने वाली कई ट्रेनें कैंसिल
    छत्तीसगढ़

    छत्तीसगढ़ से गुजरने वाली कई ट्रेनें कैंसिल

    By June 24, 2024No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    छत्तीसगढ़ से गुजरने वाली कई ट्रेनें कैंसिल
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    छत्तीसगढ़ से गुजरने वाली ट्रेनें बड़ी संख्या में कैंसिंल होने और चल रही ट्रेनों में कंफर्म बर्थ नहीं मिलने से यात्री परेशान हैं। इधर यात्रियों की मजबूरी का फायदा बस और टैक्सी संचालक किराया बढ़ाकर उठा रहे हैं।

    मानसून को देखते हुए दूसरे राज्यों से मजदूरों के लौटने से लंबी दूरी की अधिकतर बसों में पैर रखने तक की जगह नहीं है। इसके चलते लोगों को खड़े होकर किसी तरह यात्रा करनी पड़ रही है।

    12 जून से 10 जुलाई तक 90 ट्रेनों के कैंसिल होते ही बस संचालक भी मनमाना किराया वसूल रहे हैं। वहीं निजी टैक्सी मालिक में चांदी काट रहे हैं।

    दरअसल ट्रेनों के अनियमित परिचालन के चलते टैक्सी और बस संचालक यात्रियों को देखकर मनमुताबिक किराया ले रहे हैं। सामान्य दिनों में टैक्सी की क्षमता के अनुसार आठ से 14 रुपये प्रति किलोमीटर किराया लिया जाता है।

    नाइट हॉल्टिंग का 800 से 1000 रुपये अतिरिक्त चार्ज लिया जा रहा था। बसों में भीड़ को देखते हुए रायपुर से अंबिकापुर का 1,000, गढ़वा रोड का 1,400, बिलासपुर का 300 रुपये किराया वसूला जा रहा है।

    वहीं बुक कराने पर 10 से 15 रुपये प्रति किलोमीटर किराया और नाइट हॉल्टिंग के 1,000 से 1,200 रुपए लिए जा रहे हैं।

    मनमाना किराया वसूल रहे टैक्सी वाले

    ट्रेनों के अनियमित परिचालन के चलते टैक्सी चालक और बस एजेंट मनमाना किराया यात्रियों से वसूल रहे हैं। ट्रेनें रद और जो ट्रेने चल रही हैं, उनमें कंफर्म बर्थ नहीं मिलने के कारण यात्रियों को मजबूरी में अधिक पैसे देकर सफर तय करना पड़ रहा है।

    यात्रियों से निर्धारित किराये से सौ, दो सौ रुपये ज्यादा वसूलने की शिकायत बस संचालकों तक भी पहुंच रही है।

    ऑटो चालक भी उठा रहे फायदा

    रायपुर के विभिन्न स्थानों से भाठागांव बस स्टैंड पहुंचने वाले लोगों से कुछ ऑटो और ई-रिक्शा चालक मनमाना किराया वसूलते रहे हैं।

    ऑटो चालक पंडरी, मोवा, शंकरनगर, सेजबहार, इलाके से भाठागांव आने वाले यात्रियों से दो सौ से लेकर तीन सौ रुपये किराया वसूल रहे हैं। इसके चलते आए दिन यात्रियों और ऑटो चालकों के साथ 
    विवाद और मारपीट की शिकायत भी पुलिस तक पहुंच रही है।

    Related Posts

    बारहमासी सड़क से जुड़ गया पहाड़ों के बीच बसा चाऊरडोंगरी….

    April 23, 2026

    महतारी वंदन से संवर रहा भविष्य: मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय…..

    April 23, 2026

    साकेत भवन में कर्मचारी राज्य बीमा औषधालय ने लगाया विशेष स्वास्थ्य जागरूकता व जांच शिविर….

    April 23, 2026

    पुष्पा ने लिखी आत्मनिर्भरता की नई कहानी, स्व-सहायता समूह से जुड़कर बनीं लखपति दीदी….

    April 23, 2026

    मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की बड़ी पहल: मुख्यधारा में लौटे युवाओं को स्वास्थ्य सुरक्षा और नई उम्मीद…..

    April 23, 2026

    अपनी ज़िम्मेदारी निभाएं और अपनी बेटियों को सर्वाईकल कैंसर के खतरे से बचाएं….

    April 23, 2026
    विज्ञापन
    विज्ञापन
    हमसे जुड़ें
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    अन्य ख़बरें

    बारहमासी सड़क से जुड़ गया पहाड़ों के बीच बसा चाऊरडोंगरी….

    April 23, 2026

    महतारी वंदन से संवर रहा भविष्य: मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय…..

    April 23, 2026

    साकेत भवन में कर्मचारी राज्य बीमा औषधालय ने लगाया विशेष स्वास्थ्य जागरूकता व जांच शिविर….

    April 23, 2026

    पुष्पा ने लिखी आत्मनिर्भरता की नई कहानी, स्व-सहायता समूह से जुड़कर बनीं लखपति दीदी….

    April 23, 2026
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्यायक्षेत्र रायपुर होगा

    हमसे सम्पर्क करें
    संपादक - Roshni Rajput
    मोबाइल - 9399298630
    ईमेल - [email protected]
    छत्तीसगढ़ कार्यालय - Amrit Niwas,Gandhi Nagar Gudhiyari Raipur
    मध्यप्रदेश कार्यालय - S-215 Om Complex Near Bima Kunj Kolar Road Bhopal
    April 2026
    M T W T F S S
     12345
    6789101112
    13141516171819
    20212223242526
    27282930  
    « Mar    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.