Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Local Samachar
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
      • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
    • छत्तीसगढ़
      • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • करियर
      • लाइफ स्टाइल
    Local Samachar
    Home»विदेश»अंतरिक्ष में फंसी सुनीता विलियम्स धरती पर कब लौटेंगी? NASA की टीम के पास कितना समय, जानें पूरी डिटेल…
    विदेश

    अंतरिक्ष में फंसी सुनीता विलियम्स धरती पर कब लौटेंगी? NASA की टीम के पास कितना समय, जानें पूरी डिटेल…

    By June 24, 2024No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    अंतरिक्ष में फंसी सुनीता विलियम्स धरती पर कब लौटेंगी? NASA की टीम के पास कितना समय, जानें पूरी डिटेल…
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    भारतीय मूल की अंतरिक्ष यात्री सुनीता विलियम्स और बुच विल्मोर की धरती पर वापसी एक बार फिर टल गई है। 

    इन अंतरिक्ष यात्रियों ने बीते 6 जून को इंटरनेशनल स्पेस सेंटर में कदम रखा था। इनकी धरती पर वापसी सबसे पहले 13 जून निर्धारित थी लेकिन, तकनीकी कारणों से यह 22 जून के लिए टल गई।

    अब 22 जून को भी जब सुनीता विलियम्स और उनके सहयोगी जब धरती पर नहीं लौटे तो नासा की चिंता बढ़ गई है। बताया गया है कि यान में समस्या अभी तक ठीक नहीं हुई है। अब बड़ा सवाल यह है कि यात्रियों की धरती पर वापसी कब तक होगी और इनके पास अंतरिक्ष में कितना समय बचा है?

    दरअसल, नासा के अंतरिक्ष यात्री बोइंग के स्टारलाइनर कैप्सूल पर सवार होकर 6 जून से अंतरराष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन में रह रहे हैं। न्यूयॉर्क पोस्ट की एक रिपोर्ट के अनुसार, सुनीता विलियम्स और बुच विल्मोर को वापस लाने के लिए टीम लगातार काम कर रही है।

    अब खबर आ रही है कि अंतरिक्ष यात्रियों को वापस लाने के लिए नासा ने अधिक से अधिक 45 दिनों का समय रखा है। इंटरनेशनल स्पेस सेंटर से सुनीता विलियम्स और उनके सहयोगी को वापस लाने के लिए की ऑन-ग्राउंड इंजीनियर्स की टीम दिन-रात काम पर लगे हैं। 

    कब तक होगी धरती पर वापसी
    बुच विल्मोर और सुनीता विलियम्स को 13 जून तक पृथ्वी पर वापस आना था। हालांकि, रिपोर्ट के अनुसार, स्टारलाइनर अंतरिक्ष यान को उड़ान के दौरान दिक्कतों का सामना करना पड़ा। यान के थ्रस्टरों ने पांच बार अचानक काम करना बंद कर दिया और यान में हीलियम गैस के रिसाव होने से यान का उड़ान भरना जोखिम भरा था।  

    इसलिए यान की धरती पर उड़ान 22 जून तक के लिए टाल दी गई थी लेकिन, 22 जून तक भी यान में तकनीकी समस्या ठीक नहीं हो पाई। 2019 के बाद से इसे दो बार बिना इंसान के अंतरिक्ष में भेजा जा चुका है।

    नासा के सामने बड़ी चुनौती
    नासा के अधिकारियों ने बताया कि स्टारलाइनर अंतरिक्ष यान का रिटर्न मॉड्यूल आईएसएस के हार्मनी मॉड्यूल से जुड़ा हुआ है।

    हार्मनी का ईंधन भंडार कम होने के कारण यात्रियों की वापसी एक बड़ी चुनौती है। बता दें कि नासा ने तीन बार मिशन रोकने के बाद बोइंग को अंतरिक्ष में भेजा था।

    यह बोइंग के स्टारलाइनर कैप्सूल की पहली उड़ान है, जिसमें चालक दल के सदस्यों में नासा के दो पायलट शामिल हैं। यान की उड़ान भरने से पहले पूरी टेस्टिंग की गई थी और तय किया गया था स्पेस सेंटर पर टीम एक सप्ताह तक रुकेगी।

    कौन हैं बुच विल्मोर 
    बुच विल्मोर और सुनीता विलियम्स नासा के अनुभवी अंतरिक्ष यात्री हैं। जिन्होंने कई साल पहले अंतरिक्ष स्टेशन पर बिताए हैं।

    बोइंग के उड़ान में बार-बार देरी और मूल चालक दल के हटने के बाद वे परीक्षण उड़ान में शामिल हुए थे। 61 वर्षीय विल्मोर लड़ाकू विमान के पायलट रह चुके हैं। 

    The post अंतरिक्ष में फंसी सुनीता विलियम्स धरती पर कब लौटेंगी? NASA की टीम के पास कितना समय, जानें पूरी डिटेल… appeared first on .

    Related Posts

    एपस्टीन फाइल्स से फिर मचा हड़कंप, नई लिस्ट में इवांका ट्रंप और एलन मस्क

    February 2, 2026

    राजनयिक संकट गहराया: दक्षिण अफ्रीका और इजरायल आमने-सामने, दोनों ने अपनाया सख्त रुख

    February 2, 2026

    पाकिस्तान के खैबर प्रांत में सैन्य काफिले पर आत्मघाती हमला, 13 सैनिकों की मौत, 29 घायल

    June 28, 2025

    टैरिफ पर ट्रंप ने लिया यू-टर्न, स्मार्टफोन और लैपटॉप को टैरिफ से दी छूट

    April 13, 2025

    पूर्व पीएम किशिदा पर हमला करने वाले आरोपी ने हत्या के आरोप से किया इनकार

    February 4, 2025

    अमेरिका से 205 भारतीयों को मिलिट्री विमान से वापस भेजा गया, ट्रंप सरकार ने की सख्त कार्रवाई

    February 4, 2025
    विज्ञापन
    विज्ञापन
    हमसे जुड़ें
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    अन्य ख़बरें

    विश्व मलेरिया दिवस पर जागरूकता अभियान: “अब हम कर सकते हैं, अब हमें करना ही होगा” का संदेश

    April 25, 2026

    एक्सटेंशन रिफॉर्म (आत्मा) योजना से गोविंद जायसवाल की बढ़ी आमदनी….

    April 24, 2026

    महतारी वंदन योजना : प्रदेशभर में महिलाओं को आर्थिक संबल, आत्मनिर्भरता की नई दिशा….

    April 24, 2026

    प्रदेश में पेट्रोल-डीजल का पर्याप्त स्टॉक उपलब्ध, आपूर्ति पूरी तरह सामान्य: खाद्य विभाग…

    April 24, 2026
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्यायक्षेत्र रायपुर होगा

    हमसे सम्पर्क करें
    संपादक - Roshni Rajput
    मोबाइल - 9399298630
    ईमेल - [email protected]
    छत्तीसगढ़ कार्यालय - Amrit Niwas,Gandhi Nagar Gudhiyari Raipur
    मध्यप्रदेश कार्यालय - S-215 Om Complex Near Bima Kunj Kolar Road Bhopal
    April 2026
    M T W T F S S
     12345
    6789101112
    13141516171819
    20212223242526
    27282930  
    « Mar    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.