Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Local Samachar
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
      • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
    • छत्तीसगढ़
      • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • करियर
      • लाइफ स्टाइल
    Local Samachar
    Home»राज्य»छत्तीसगढ़»नक्सलियों के पास मिली नकली नोट छापने की मशीन, 50, 100, 200, 500 रुपये के सैंपल भी मिले
    छत्तीसगढ़

    नक्सलियों के पास मिली नकली नोट छापने की मशीन, 50, 100, 200, 500 रुपये के सैंपल भी मिले

    By June 23, 2024No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    सुकमा
    छत्‍तीसगढ़ के सुकमा जिले में नक्सल विरोधी अभियान के तहत बड़ा राजफाश हुआ है। पहली बार नक्सलियों के पास से नोट छापने के उपकरण मिले हैं। सर्चिंग टीम ने मौके से 50, 100, 200, 500 रुपये के नकली नोट के सैंपल बरामद किए हैं। सुकमा पुलिस ने पर्दाफाश करते हुए बताया कि फंड की कमी से जूझ रहे नक्सली अब नकली नोट का इस्तेमाल कर रहे हैं। जवानों की सर्चिंग टीम ने कोराजगुड़ा के जंगलों से बड़ी मात्रा में सामग्री बरामद की है।

    सुरक्षा बल को देख मौके से फरार हो गए नक्‍सली
    सुकमा पुलिस ने बताया कि नक्सलियों द्वारा नकली नोट छापने और उसे खपाने की जानकारी मिली। इस पर सुकमा पुलिस अलर्ट हो गई। तुरंत जिला बल, डीआरजी बस्तर फाइटर एवं 50 वाहिनी सीआरपीएफ की संयुक्त पार्टी सर्चिंग के लिए ग्राम मैलासूर, कोराजगुड़ा, दंतेशपुरम व आस-पास के क्षेत्र की ओर निकली। इसी दौरान ग्राम कोराजगुड़ा के जंगल में सुरक्षा बल को देख नक्सली मौके से फरार हो गए।

    इसके बाद सुरक्षा बल ने घटनास्थल की सघन सर्चिंग की तो जवानों को अलग-अलग जगहों से नक्सलियों द्वारा छिपाकर रखे गये नकली नोट बनाने की मशीन, कलर प्रिंटर मशीन, इंवर्टर मशीन, कलर इंक के साथ 50, 100, 200 व 500 रुपये के नकली नोट के सैंपल मिले हैं। जवानों ने इसके अलावा भरमार बंदूक, वायरलेस सेट, मैग्जीन पोच, नक्सली काली वर्दी कपड़ा एवं भारी मात्रा में विस्फोटक सामग्री भी बरामद किया है।

    जानकारी के अनुसार वर्ष 2022 में बड़े नक्सली कैडरों ने प्रत्येक एरिया कमेटी के एक-एक नक्सली सदस्य को नकली नोट छापने की ट्रेनिंग दी थी। प्रशिक्षण के बाद अपने-अपने एरिया कमेटी में प्रशिक्षित नक्सली नकली नोट छापकर अंदरुनी क्षेत्रों के साप्ताहिक बाजारों में खपा रहे थे।

    Related Posts

    दक्षिण कोरिया के कोरिया इंटरनेशनल ट्रेड एसोसिएशन (KITA) से मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की सार्थक मुलाकात

    August 28, 2025

    ‘छत्तीसगढ़ की जैव-विविधता और आर्द्रभूमि‘ विषय पर 29 अगस्त को व्याख्यान-सभा…

    August 28, 2025

    सरकार ने शुरू किया SPREE 2025, श्रमिकों को मिलेगा मज़बूत सामाजिक सुरक्षा कवच….

    August 28, 2025

    छत्तीसगढ़ देश का ऑक्सीजोन: वनमंत्री केदार कश्यप….

    August 28, 2025

    भगवान बलराम जयंती-किसान दिवस 29 अगस्त को…

    August 28, 2025

    मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बढ़ाया मदद का हाथ: गंभीर बीमारियों से जूझ रहे 72 मरीजों को मिली 2.85 करोड़ की विशेष सहायता….

    August 28, 2025
    विज्ञापन
    विज्ञापन
    हमसे जुड़ें
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    अन्य ख़बरें

    दक्षिण कोरिया के कोरिया इंटरनेशनल ट्रेड एसोसिएशन (KITA) से मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की सार्थक मुलाकात

    August 28, 2025

    ‘छत्तीसगढ़ की जैव-विविधता और आर्द्रभूमि‘ विषय पर 29 अगस्त को व्याख्यान-सभा…

    August 28, 2025

    सरकार ने शुरू किया SPREE 2025, श्रमिकों को मिलेगा मज़बूत सामाजिक सुरक्षा कवच….

    August 28, 2025

    छत्तीसगढ़ देश का ऑक्सीजोन: वनमंत्री केदार कश्यप….

    August 28, 2025
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्यायक्षेत्र रायपुर होगा

    हमसे सम्पर्क करें
    संपादक - Roshni Rajput
    मोबाइल - 9399298630
    ईमेल - [email protected]
    छत्तीसगढ़ कार्यालय - Amrit Niwas,Gandhi Nagar Gudhiyari Raipur
    मध्यप्रदेश कार्यालय - S-215 Om Complex Near Bima Kunj Kolar Road Bhopal
    August 2025
    M T W T F S S
     123
    45678910
    11121314151617
    18192021222324
    25262728293031
    « Jul    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2025 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.