Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Local Samachar
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
      • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
    • छत्तीसगढ़
      • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • करियर
      • लाइफ स्टाइल
    Local Samachar
    Home»विदेश»बांग्लादेश के तीस्ता नदी प्रोजेक्ट को लेकर भारत ने दिखाई दिलचस्पी, ड्रैगन पहले से ही तैयार; किसको मिलेगा प्रोजेक्ट…
    विदेश

    बांग्लादेश के तीस्ता नदी प्रोजेक्ट को लेकर भारत ने दिखाई दिलचस्पी, ड्रैगन पहले से ही तैयार; किसको मिलेगा प्रोजेक्ट…

    By June 23, 2024No Comments4 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    बांग्लादेश के तीस्ता नदी प्रोजेक्ट को लेकर भारत ने दिखाई दिलचस्पी, ड्रैगन पहले से ही तैयार; किसको मिलेगा प्रोजेक्ट…
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    बांग्लादेशी प्रधानमंत्री शेख हसीना के भारत दौरे पर आई हुई हैं।

    हसीना मोदी 3.0 में द्विपक्षीय वार्ता के लिए भारत आने वाली पहली विदेशी मेहमान है। इस दौरे पर भारत और बांग्लादेश के बीच कई समझौतों पर हस्ताक्षर हुए हैं। 

    चर्चा के बाद दिए संयुक्त बयान में पीएम मोदी ने तीस्ता नदी प्रोजेक्ट को लेकर अपनी दिलचस्पी दिखाई। पीएम मोदी ने कहा कि भारतीय टेक्निकल टीम जल्दी ही तीस्ता नदी के मैनेजमेंट और संरक्षण पर बात करने के लिए ढ़ाका जाएगी।

    तीस्ता भारत और बांग्लादेश को जोड़ने वाली 54 नदियों में से एक है। पीएम ने कहा कि हम बाढ़ नियंत्रण और पीने का पानी को लेकर नए प्रोजेक्ट पर काम करेंगे। भारत और बांग्लादेश के बीच 1996 में हुई गंगा जल संधि को भी एक नया रूप देने पर बात हुई जो अगले साल खत्म हो जाएगी।

    तीस्ता नदी प्रोजेक्ट से जुड़े लोगों ने नाम न छपने की शर्त पर कहा कि बांग्लादेश के इस पुराने प्रोजेक्ट पर भारत की दिलचस्पी, चीन के वजह से है।

    बांग्लादेशी पीएम शेख हसीना जुलाई में चीन दौरे पर जाएंगी। चीन ने पहले ही तीस्ता नदी प्रोजेक्ट को लेकर 1 बिलियन डॉलर का रियायती लोन देने का प्रस्ताव रख दिया है। भारत ने भी बांग्लादेश को चीन की तीस्ता पर उपस्थिती को लेकर अपना पक्ष रखा था।

    अब जबकि हसीना अगले महीने चीन दौरे पर जा रही हैं तो भारत के ऊपर यह प्रेशर था कि कहीं वह इस प्रस्ताव को स्वीकार न कर लें। क्योंकि भारत कभी भी चिकन नेक के करीब चीन की उपस्थिती नहीं चाहता।

    भारत की तरफ से इस प्रोजेक्ट को लेकर दिलचस्पी दिखाना बांग्लादेश को भी फायदा देगा क्योंकि चीन द्वारा दिया गया लोन कैसे कई देशों के लिए गले की हड्डी बना हुआ है, इससे बांग्लादेश भी परिचित है।

    विदेश सचिव विनय कवात्रा ने मीडिया से कहा कि नदियों के पानी का बंटवारा दोनों ही देशों के लिए एक जरूरी मुद्दा है। बांग्लादेश से हमारे दोस्ताना संबंध है।

    ऐसे में दोनों देशों को जोड़ने वाली नदी तीस्ता एक महत्वपूर्ण मुद्दा बन जाती है। विनय ने कहा कि दोनों नेताओं ने तीस्ता नदी के संरक्षण की बात कही, इसके लिए एक बेहतर टेक्निकल मैनेजमेंट की जरूरत पड़ेगी। विनय ने कहा कि पानी के बंटवारे से ज्यादा यह नदी के संरक्षण की बात है कि आप पानी के बहाव को कैसे मैनेज कर पाते हैं।

    क्या है तीस्ता जल समझौता और प्रोजेक्ट
    भारत और बांग्लादेश के बीच तीस्ता नदी को लेकर कई सालों से विवाद है। तीस्ता नदी का 83 फीसदी हिस्सा भारत में हैं जबकि 17 फीसदी बांग्लादेश में है।

    बांग्लादेश इस नदी के 50 फीसदी पानी पर अपना अधिकार चाहता है तो वहीं भारत नदी के 55 फीसदी हिस्से पर अपना अधिकार चाहता है।

    414 किमी लम्बी तीस्ता नदी हिमालय से निकलकर सिक्किम के रास्ते भारत में प्रवेश करती है और पश्चिम बंगाल से गुजरते हुए बांग्लादेश पहुंच जाती है। बांग्लादेश और भारत के करीब 1 करोड़ लोगों की पानी से जुड़ी जरूरतों को यह नदी पूरा करती है।

    2011 में दोनों देश तीस्ता जल समझौते को करने में एकमत हो गए थे लेकिन ममता बनर्जी की नाराजगी के चलते यह समझौता नहीं हो पाया था।

    अगर यह समझौता होता है तो पश्चिम बंगाल अपने मन मुताबिक पानी का उपयोग नहीं कर पाएगा। यही ममता बनर्जी के नाराज होने का मुख्य कारण है।2015 में पीएम मोदी बंगाल की सीएम ममता बनर्जी को साथ बांग्लादेश गए लेकिन 9 सालों बाद भी यह समझौता नहीं हो पाया है।

    तीस्ता प्रोजेक्ट के तहत बांग्लादेश मिट्टी के कटाव पर रोक लगाना चाहता है और इसके साथ ही साथ गर्मीयों के समय जलसंकट से भी निपटना चाहता है।

    बांग्लादेश इस नदी पर एक विशाल बांध का निर्माण कर इसको एक इलाके में सीमित करना चाहता है जिससे बरसात के समय बाढ़ से बचा जा सके और पानी का उपयोग किया जा सके।

    इस प्रोजेक्ट के लिए चीन बांग्लादेश को 1 बिलियन डॉलर का सस्ता कर्ज देने के लिए तैयार है, लेकिन हसीना सरकार भारत की चिंताओं को देखकर यह लोन नहीं लेना चाहती, ऐसे में भारत के द्वारा इस प्रोजेक्ट में दिलचस्पी दिखाना दोनों ही देशों के लिए सही है।

    The post बांग्लादेश के तीस्ता नदी प्रोजेक्ट को लेकर भारत ने दिखाई दिलचस्पी, ड्रैगन पहले से ही तैयार; किसको मिलेगा प्रोजेक्ट… appeared first on .

    Related Posts

    एपस्टीन फाइल्स से फिर मचा हड़कंप, नई लिस्ट में इवांका ट्रंप और एलन मस्क

    February 2, 2026

    राजनयिक संकट गहराया: दक्षिण अफ्रीका और इजरायल आमने-सामने, दोनों ने अपनाया सख्त रुख

    February 2, 2026

    पाकिस्तान के खैबर प्रांत में सैन्य काफिले पर आत्मघाती हमला, 13 सैनिकों की मौत, 29 घायल

    June 28, 2025

    टैरिफ पर ट्रंप ने लिया यू-टर्न, स्मार्टफोन और लैपटॉप को टैरिफ से दी छूट

    April 13, 2025

    पूर्व पीएम किशिदा पर हमला करने वाले आरोपी ने हत्या के आरोप से किया इनकार

    February 4, 2025

    अमेरिका से 205 भारतीयों को मिलिट्री विमान से वापस भेजा गया, ट्रंप सरकार ने की सख्त कार्रवाई

    February 4, 2025
    विज्ञापन
    विज्ञापन
    हमसे जुड़ें
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    अन्य ख़बरें

    स्वस्थ बच्चे ही देश का मजबूत भविष्य- राजस्व मंत्री टंक राम वर्मा….

    June 19, 2026

    उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने इंटिग्रेटेड स्पोर्ट्स स्टेडियम का किया स्थल निरीक्षण, कुछ दिनों पहले शुरू हुआ है काम…..

    June 19, 2026

    मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की दूरदर्शी पहल : सुघ्घर छत्तीसगढ़ अभियान से सुशासन का लाभ पहुंचेगा हर परिवार तक…..

    June 19, 2026

    धरती आबा भगवान बिरसा मुंडा का जीवन जल, जंगल और जमीन की रक्षा के संघर्ष की अमर गाथा : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय…..

    June 19, 2026
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्यायक्षेत्र रायपुर होगा

    हमसे सम्पर्क करें
    संपादक - Roshni Rajput
    मोबाइल - 9399298630
    ईमेल - [email protected]
    छत्तीसगढ़ कार्यालय - Amrit Niwas,Gandhi Nagar Gudhiyari Raipur
    मध्यप्रदेश कार्यालय - S-215 Om Complex Near Bima Kunj Kolar Road Bhopal
    June 2026
    M T W T F S S
    1234567
    891011121314
    15161718192021
    22232425262728
    2930  
    « May    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.