Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Local Samachar
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
      • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
    • छत्तीसगढ़
      • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • करियर
      • लाइफ स्टाइल
    Local Samachar
    Home»राज्य»छत्तीसगढ़»सरगुजा में रिश्वत लेते SDM गिरफ्तार,घर से कई दस्तावेज बरामद, जमीन विवाद मामले में मांगे थे 50 हजार
    छत्तीसगढ़

    सरगुजा में रिश्वत लेते SDM गिरफ्तार,घर से कई दस्तावेज बरामद, जमीन विवाद मामले में मांगे थे 50 हजार

    By June 22, 2024No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    सरगुजा में रिश्वत लेते SDM गिरफ्तार,घर से कई दस्तावेज बरामद, जमीन विवाद मामले में मांगे थे 50 हजार
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

     सरगुजा

    एंटी करप्शन ब्यूरो ने सरगुजा में बड़ी कार्रवाई करते हुए एसडीएम समेत चार लोगों को 50 हजार रुपए की रिश्वत लेते रंगे हाथों पकड़ा है. आरोपी ने ग्रामीण से राजस्व रिकॉर्ड दुरुस्त करने के नाम पर पैसे मांगे थे लेकिन ग्रामीण ने इस मामले की शिकायत एसीबी से कर दी जिसके बाद एसीबी ने देर शाम उदयपुर एसडीएम व रीडर समेत चार लोगों को 50 हजार के साथ गिरफ्तार कर लिया है.

    एसीबी सरगुजा के अनुसार उदयपुर विकासखंड अंतर्गत ग्राम जजगा निवासी कन्हाई राम बंजारा ने एसीबी से शिकायत की थी कि ग्राम जजगा स्थित भूमि खसरा नंबर 69/31, 70/1 एवं 1004/8 में रकबा क्रमशः 0.251, 0.635 एवं 0.243 हेक्टेयर जमीन उसके और परिवार के अन्य सदस्यों के नाम पर दर्ज है. कई सालों से परिवार के लोग जमीन पर मकान बनाकर काबिज है. इस बीच कन्हाई राम बंजारा के बड़े पिता द्वारा जमीन पर केवल अपना नाम दर्ज कराने के लिए तहसील में आवेदन दिया गया.

    जमीन रिकॉर्ड दुरुस्त करने एसडीएम ने मांगे 50 हजार: इस मामले में उसके व अन्य परिजन के पक्ष में आदेश पारित करने के एवज में एसडीएम बीआर खांडे ने 50 हजार रुपए की रिश्वत मांगी लेकिन ग्रामीण रिश्वत नहीं देना चाहता था इसलिए उसने एसडीएम से मामले की शिकायत कर दी.. शिकायत के बाद एसीबी अंबिकापुर कार्यालय ने मामले की जांच शुरू कर की. जांच सत्यापन के बाद ट्रैप कार्रवाई की गई.

    ग्रामीण की शिकायत पर बिछाया गया जाल: शिकायत सही पाए जाने पर एसीबी ने ट्रैप कार्रवाई के तहत शुक्रवार शाम 6 बजे कन्हाई राम को 50 हजार रुपए के साथ एसडीएम कार्यालय भेजा. इस दौरान जब कन्हाई राम बंजारा ने एसडीएम भागीरथी खांडे से रुपए के लेन देन की बात की तो एसडीएम ने रुपए अपने रीडर धरमपाल को लेने के लिए कहा. धरमपाल ने भृत्य अबीर राम को रिश्वत की रकम को अपने पास रख लेने को कहा, जिसे अबीर राम ने अपने हाथों में ले लिया. रिश्वत की रकम लेने के बाद वह एसडीएम के पास चला गया और एसडीएम को जानकारी दी कि कन्हाई राम से रिश्वत की रकम 50 हजार रुपए उसने ले ली है.

    एसडीएम ने कहा कि रकम गार्ड नगर सैनिक कविनाथ सिंह को दे दिया जाए. जिस पर भृत्य ने रिश्वत में मिले रुपए एसडीएम के गार्ड कविनाथ सिंह को दे दिया. इस तरह रिश्वत के रुपए का लेन देन चेन सिस्टम से किया गया. रुपए मिलने की पुष्टि होने के बाद एसीबी ने एसडीएम कार्यालय में छापा मार दिया और रिश्वत लेने के आरोप में एसडीएम बीआर खांडे, भृत्य धरमपाल, भृत्य अबीर राम, नगर सैनिक कविनाथ सिंह को रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया. इस मामले में एसीबी ने आरोपियों के खिलाफ आरोपियों के विरूद्ध धारा 7, 12 भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत कार्रवाई की.

    एसडीएम से पूछताछ में कई खुलासे होने की उम्मीद: बड़ी बात यह है कि रिश्वत लेने के साथ ही एसडीएम के खिलाफ एसीबी के पास कुछ महत्वपूर्ण दस्तावेज भी हाथ लगे है. एसीबी डीएसपी के अनुसार एसडीएम बीआर खांडे ने प्रार्थी कन्हाई राम के पक्ष में आदेश करने के एवज में प्रार्थी और उसके परिजन की ओर से ग्राम जजगा तहसील उदयपुर स्थित 50 डिसमिल जमीन को भी अपने महिला परिचितों के पक्ष में बिक्री करने संबंधी पावर ऑफ अटार्नी एक्जक्यूट करा लिया था ताकि भविष्य में उस जमीन को अपने पक्ष में करा सके. संबंधित पावर ऑफ अटार्नी की कॉपी भी एसीबी के हाथ लग गयी है. सभी आरोपियों की संपत्तियों के संबंध में भी एसीबी गहरी जांच कर रही है. कई महत्वपूर्ण खुलासे होने की संभावना है.

    Related Posts

    तिरंगा सिर्फ एक कपड़ा नहीं, हमारी संप्रभुता का प्रतीक, शहीदों के बलिदान को रखें अमर- राजस्व मंत्री टंक राम वर्मा….

    August 13, 2026

    हर घर तिरंगा अभियान: मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े की अगुवाई में निकली भव्य तिरंगा यात्रा…..

    August 13, 2026

    मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े के नेतृत्व में सूरजपुर जिले में निकलीं भव्य तिरंगा यात्राएं….

    August 13, 2026

    हमारी माताएं-बहनें जितनी सशक्त होंगी, छत्तीसगढ़ उतना ही समृद्ध और मजबूत बनेगा – मंत्री राजेश अग्रवाल….

    August 13, 2026

    करीब 200 फीट लंबे तिरंगे के साथ उमड़ा जनसैलाब, वित्त मंत्री ओ.पी. चौधरी हुए शामिल….

    August 13, 2026

    मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े ने सरस्वती साइकिल योजना के तहत छात्राओं को बांटी साइकिलें…..

    August 13, 2026
    विज्ञापन
    विज्ञापन
    हमसे जुड़ें
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    अन्य ख़बरें

    तिरंगा सिर्फ एक कपड़ा नहीं, हमारी संप्रभुता का प्रतीक, शहीदों के बलिदान को रखें अमर- राजस्व मंत्री टंक राम वर्मा….

    August 13, 2026

    हर घर तिरंगा अभियान: मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े की अगुवाई में निकली भव्य तिरंगा यात्रा…..

    August 13, 2026

    मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े के नेतृत्व में सूरजपुर जिले में निकलीं भव्य तिरंगा यात्राएं….

    August 13, 2026

    हमारी माताएं-बहनें जितनी सशक्त होंगी, छत्तीसगढ़ उतना ही समृद्ध और मजबूत बनेगा – मंत्री राजेश अग्रवाल….

    August 13, 2026
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्यायक्षेत्र रायपुर होगा

    हमसे सम्पर्क करें
    संपादक - Roshni Rajput
    मोबाइल - 9399298630
    ईमेल - [email protected]
    छत्तीसगढ़ कार्यालय - Amrit Niwas,Gandhi Nagar Gudhiyari Raipur
    मध्यप्रदेश कार्यालय - S-215 Om Complex Near Bima Kunj Kolar Road Bhopal
    August 2026
    M T W T F S S
     12
    3456789
    10111213141516
    17181920212223
    24252627282930
    31  
    « Jul    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.