Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Local Samachar
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
      • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
    • छत्तीसगढ़
      • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • करियर
      • लाइफ स्टाइल
    Local Samachar
    Home»राज्य»छत्तीसगढ़»छत्तीसगढ़-बीजापुर के सेड्रा-एड़ापल्ली गांव में नहीं बना आधार कार्ड, दर-दर भटक रहे लोग लेकिन अधिकारी अनजान
    छत्तीसगढ़

    छत्तीसगढ़-बीजापुर के सेड्रा-एड़ापल्ली गांव में नहीं बना आधार कार्ड, दर-दर भटक रहे लोग लेकिन अधिकारी अनजान

    By June 20, 2024No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    छत्तीसगढ़-बीजापुर के सेड्रा-एड़ापल्ली गांव में नहीं बना आधार कार्ड, दर-दर भटक रहे लोग लेकिन अधिकारी अनजान
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    बीजापुर.

    बीजापुर जिले के नेशनल पार्क एरिया के सेड्रा, एड़ापल्ली इलाके के ग्रामीण अपनी पहचान बनवाने दर-दर भटक रहे हैं। वे भोपालपटनम ब्लॉक मुख्यालय भी पहुंचे। उस इलाके में पदस्थ जिम्मेदार कर्मचारियों कि लापरवाही का नतीजा सैकड़ो ग्रामीण भुगत रहे हैं। सरकार के नुमाइंदो नें ग्रामीण आंचलो के ग्रामीणों को यह आदेश तो दे दिया आधार कार्ड बनवाना जरुरी है, नहीं तो सरकार कि योजनाओं का लाभ नहीं मिलेगा। लेकिन यह नहीं बताया कि आधार कार्ड कहां और कैसे बनवाएं।

    बीजापुर मुख्यालय से करीब 120  किमी दूर से पैदल सफर कर अपने परिवार के साथ 70 किलोमीटर दूर भोपालपटनम पहुंचकर बीते सप्ताह भर से सेड्रा इलाके से ग्रामीण भटक रहे हैं। ग्रामीणों नें कई बार प्रशासन से गांव में आधार कार्ड बनाने की व्यवस्था करवाने के लिए गुहार लगाई है। ग्रामीणों का कहना है कि राशन व दूसरी सरकारी योजनाओं के लिए सरकार के द्वारा आधार कार्ड के अनिवार्य किए जाने के बाद ग्रामीणों में आधार कार्ड बनवाने के प्रति काफी दिलचस्पी है। लेकिन वहां कोई व्यवस्था नहीं होने कि वजह से उन्हें लंबी दूरी पैदल तय कर ब्लॉक मुख्यालय भोपालपटनम आना पड़ता है। उन्हें काफी परेशानी उठानी पड़ रही है। ग्रामीण अपने बच्चों व औरतों के साथ आधार कार्ड बनवाने के लिए बड़ी ही जद्दोजहद कर यहां तक पहुंचे हैं। लेकिन यहां सीएससी सेंटर बंद रह रहे हैं। गांव मे अधिकतर ग्रामीणों के पास आधार कार्ड नहीं होने की वजह से वे कई सरकारी योजनाओं से वंचित हो रहे हैं।

    पैदल 70 किमी का सफर
    नेशनल पार्क इलाके में कच्ची सड़क और पगडंडी रास्तों से पैदल चलकर तहसील मुख्यालय भोपालपटनम पहुंचे। 70 किमी पैदल सफर तय कर यहां पहुंचे ग्रामीण भटक रहे हैं। ग्रामीण सप्ताह भर से अपने पहचान व रिश्तेदारों के यहां रात गुजार रहे हैं। ग्रामीणों नें बताया कि ना खाने का ठिकाना है और ना ही सोने का यहां पर बसे अपने रिश्तेदारों  के यहां रुकना पड़ रहा है।

    बच्चे, बुजुर्ग और महिलाओं को उठानी पड़ रही तकलीफ
    बीते 13 जून से सेंड्रा, बड़ेकाकलेड ,एडापल्ली पंचायत के दर्जनों ग्रामीण अपने दुधमुहे बच्चों व गर्भवती महिलाओं को लेकर आधार कार्ड बनवाने आये। ग्रामीणों ने बताया कि पिछले एक सप्ताह से वो सीएससी के चक्कर काट रहे हैं। भोपालपटनम में तीन सीएचसी सेंटर है, जहां आधार कार्ड बनाया जाता है। एक दुकान बंद है और एक दुकान का ऑपरेटर नहीं है और एक के पास टेक्निकल परेशानी की वजह से इनका आधार कार्ड बन नहीं पा रहा है।

    बिच्छू ने दस साल की बच्ची को काट लिया
    एडापल्ली से आई अनुसूर्या तलांडी को रात में बालक आश्रम में रुकने  दिया गया। रात में बच्ची सोई हुई थी, तभी बिच्छू ने उसे डंक मार दिया। ग्रामीणों ने जड़ी बूटी लगाकर बच्ची का इलाज कर उसे ठीक कर दिया।

    इनके नहीं बने आधार कार्ड
    ग्राम पंचायत सेंड्रा के लक्ष्मी मेट्टा, समक्का कुरसम, चिड़ेम मासे, इरपे मेट्टा, रेहान कुम्मा, पुष्पा मंडरा, सरस्वती मंडरा, पुष्पा पालदेव, कुमा बिचाबाई, पुनेम शांता, गायत्री गुरला, छोड़े बच्चे- रितिक पालदेव, अजय पालदेव, कार्तिक मड़े, मड़े अश्वनी, कुरसम रितिक, पूजा कुरसम, रोहिणी मेट्टा, इन लोगों के आधार कार्ड नहीं बने हैं। मीडिया ने जब इसकी जनाकारी जनपद पंचायत भोपालपटनम के सीईओ दिलीप उइके को दी। उन्होंने तत्काल सीएचसी सेंटर पहुंचकर उन ग्रामीणों की समस्या को जाना और उन पंचायतों के सचिवों को बुलाकर फटकार लगाई। पास में पोस्ट ऑफिस में आधार कार्ड बनवाने का सुझाव दिया। उन्होंने ग्रामीणों को बालक आश्रम में रुकवाने और भोजन की व्यवस्था करवाने सचिवों को निर्देश दिए हैं।

    Related Posts

    ‘बिहान’ योजना से बदल रही ग्रामीण महिलाओं की तस्वीर, बिलासो बाई बनीं ‘लखपति दीदी’, किराना व्यवसाय से सालाना 2 लाख रुपये तक की बचत, आत्मनिर्भरता की बनी मिसाल…..

    April 20, 2026

    मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में ग्रामीणों को मिल रहा सुरक्षित आवास, कच्चे घर से पक्के मकान तक का सफर बना प्रेरणादायक….

    April 20, 2026

    जल जीवन मिशन से ग्राम बंधी की बदली तस्वीर, पेयजल संकट से मिली राहत, बंधी बना हर घर जल ग्राम….

    April 20, 2026

    प्रधानमंत्री जनमन योजना से बदली सेजाडीह की तस्वीर, पहाड़ों के बीच बसे बैगा परिवारों तक पहली बार पहुंची पक्की सड़क….

    April 20, 2026

    महतारी वंदन योजना से मिली नई दिशा, श्रीमती प्रेम बाई बनीं आत्मनिर्भरता की मिसाल….

    April 20, 2026

    4.19 लाख से अधिक जांच, 4272 मरीजों को मिला विशेषज्ञ उपचार – मुख्यमंत्री स्वस्थ बस्तर अभियान से सुदूर अंचलों तक पहुंच रही सशक्त स्वास्थ्य सेवाएं…..

    April 20, 2026
    विज्ञापन
    विज्ञापन
    हमसे जुड़ें
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    अन्य ख़बरें

    ‘बिहान’ योजना से बदल रही ग्रामीण महिलाओं की तस्वीर, बिलासो बाई बनीं ‘लखपति दीदी’, किराना व्यवसाय से सालाना 2 लाख रुपये तक की बचत, आत्मनिर्भरता की बनी मिसाल…..

    April 20, 2026

    मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में ग्रामीणों को मिल रहा सुरक्षित आवास, कच्चे घर से पक्के मकान तक का सफर बना प्रेरणादायक….

    April 20, 2026

    जल जीवन मिशन से ग्राम बंधी की बदली तस्वीर, पेयजल संकट से मिली राहत, बंधी बना हर घर जल ग्राम….

    April 20, 2026

    प्रधानमंत्री जनमन योजना से बदली सेजाडीह की तस्वीर, पहाड़ों के बीच बसे बैगा परिवारों तक पहली बार पहुंची पक्की सड़क….

    April 20, 2026
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्यायक्षेत्र रायपुर होगा

    हमसे सम्पर्क करें
    संपादक - Roshni Rajput
    मोबाइल - 9399298630
    ईमेल - [email protected]
    छत्तीसगढ़ कार्यालय - Amrit Niwas,Gandhi Nagar Gudhiyari Raipur
    मध्यप्रदेश कार्यालय - S-215 Om Complex Near Bima Kunj Kolar Road Bhopal
    April 2026
    M T W T F S S
     12345
    6789101112
    13141516171819
    20212223242526
    27282930  
    « Mar    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.