Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Local Samachar
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
      • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
    • छत्तीसगढ़
      • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • करियर
      • लाइफ स्टाइल
    Local Samachar
    Home»राज्य»छत्तीसगढ़»रायपुर जिले में इस महीने की शुरुआत में भीड़ के हमले में घायल हुए तीसरे शख्स ने भी अस्पताल में दम तोड़ दिया
    छत्तीसगढ़

    रायपुर जिले में इस महीने की शुरुआत में भीड़ के हमले में घायल हुए तीसरे शख्स ने भी अस्पताल में दम तोड़ दिया

    By June 18, 2024No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    रायपुर जिले में इस महीने की शुरुआत में भीड़ के हमले में घायल हुए तीसरे शख्स ने भी अस्पताल में दम तोड़ दिया
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    रायपुर
    छत्तीसगढ़ के रायपुर जिले में इस महीने की शुरुआत में भीड़ के हमले में घायल हुए तीसरे शख्स ने भी मंगलवार को अस्पताल में दम तोड़ दिया। मारे गए शख्स का नाम सद्दाम कुरैशी (25) है। सद्दाम अपने दो साथियों के साथ ट्रक में मवेशी भरकर जा रहा थे, इसी दौरान 7 जून को महानदी पर बने 30 फुट ऊंचे पुल के नीचे तीनों पड़े मिले थे। जिनमें से दो की उसी दिन मौत हो गई थी और सद्दाम घायल हो गया था। इस मामले में पुलिस ने सद्दाम के भाई की शिकायत पर अज्ञात लोगों के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज किया है, हालांकि इतने दिन बाद भी किसी आरोपी की गिरफ्तारी नहीं हो सकी है।

    यह घटना रायपुर जिले के आरंग थाना क्षेत्र में हुई थी। जब भीड़ द्वारा कथित रूप से पीछा किए जाने के बाद 7 जून को ट्रक में मवेशियों को ले जा रहे गुड्डू खान (35) और चांद मियां खान (23) की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई थी। इसी दौरान सद्दाम कुरैशी गम्भीर रूप से घायल हो गया था और बीते 11 दिन से अस्पताल में भर्ती था। सोमवार को कुरैशी को रायपुर के निजी अस्पताल बालाजी सुपर स्पेशियलिटी अस्पताल से यहां सरकारी डीकेएस सुपर स्पेशियलिटी अस्पताल में स्थानांतरित किया गया था, जहां वो वेंटिलेटर सपोर्ट पर था। सद्दाम के चचेरे भाई शोहेब ने बताया कि मंगलवार को डीकेएस अस्पताल में उसकी मौत हो गई। इस बारे में रायपुर के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) कीर्तन राठौर ने बताया कि सद्दाम कुरैशी की मंगलवार को मौत हो गई, साथ ही उन्होंने बताया कि मामले में अभी तक कोई गिरफ्तारी नहीं हुई है।

    ट्रक ले जा रहे तीनों शख्स उत्तर प्रदेश के रहने वाले थे, और 7 जून को आरंग इलाके में महानदी पर बने पुल के नीचे बुरी तरह घायल अवस्था में मिले थे, जबकि भैंसों से भरा उनका ट्रक पुल पर मिला था। इनमें से दो ने वहीं पर दम तोड़ दिया था, जबकि सद्दाम बुरी तरह घायल था। इस मामले में आरंग पुलिस ने अज्ञात लोगों के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 304 (गैर इरादतन हत्या), 307 (हत्या का प्रयास) और 34 (साझा इरादा) के तहत FIR दर्ज की थी। हालांकि अबतक किसी की गिरफ्तारी नहीं हो सकी है।

    FIR के अनुसार, शिकायतकर्ता शोहेब खान का कहना है कि तीनों पर हमला हुआ तो चांद ने उन्हें फोन लगाया था और कहा था कि जब वे तीनों पड़ोसी महासमुंद जिले से आरंग की ओर मवेशियों से भरे ट्रक को लेकर जा रहे थे, तो बाइक और अन्य वाहनों पर सवार कुछ लोगों ने उनका पीछा किया। इसी बीच ट्रक का टायर फट गया और पीछा कर रहे लोगों ने उनके साथ गाली-गलौज और मारपीट शुरू कर दी।

    FIR के मुताबिक चांद ने उस वक्त शोहेब को बताया था कि उसे और उसके दो अन्य साथियों को चोटें आई हैं और वे चलने की स्थिति में नहीं हैं। इसके बाद मामले की जांच करने और आरोपियों का पता लगाने के लिए पुलिस ने रायपुर के एएसपी राठौर की अध्यक्षता में 14 सदस्यीय विशेष टीम का गठन किया था।

     

    Related Posts

    जब महिलाएं सशक्त होती हैं, तब राज्य होता है मजबूत – मंत्री श्रीमती लक्ष्मी राजवाड़े….

    April 19, 2026

    उप मुख्यमंत्री साव ने किया मावा मोदोल लाइब्रेरी चारामा का शुभारंभ…

    April 19, 2026

    प्रदेश सरकार की सकारात्मक व विकासपरक सोच से जिले में हो रहे नवाचार : उप मुख्यमंत्री अरुण साव…..

    April 19, 2026

    परशुराम द्विज परिवार व सर्वब्राम्हण समाज के परशुराम जयंती समारोह में पहुंचे उद्योग मंत्री व महापौर, दी अनेक सौगातें….

    April 19, 2026

    मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की पहल से प्रदेश में विद्युत व्यवस्था को मिलेगी मजबूती, जशपुर सहित कई क्षेत्रों को बड़ी सौगात…..

    April 19, 2026

    मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने आज राजधानी रायपुर स्थित मुख्यमंत्री निवास में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नारी शक्ति वंदन अधिनियम के सम्बन्ध में राष्ट्र के नाम प्रसारित संबोधन का श्रवण किया……

    April 18, 2026
    विज्ञापन
    विज्ञापन
    हमसे जुड़ें
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    अन्य ख़बरें

    जब महिलाएं सशक्त होती हैं, तब राज्य होता है मजबूत – मंत्री श्रीमती लक्ष्मी राजवाड़े….

    April 19, 2026

    उप मुख्यमंत्री साव ने किया मावा मोदोल लाइब्रेरी चारामा का शुभारंभ…

    April 19, 2026

    प्रदेश सरकार की सकारात्मक व विकासपरक सोच से जिले में हो रहे नवाचार : उप मुख्यमंत्री अरुण साव…..

    April 19, 2026

    परशुराम द्विज परिवार व सर्वब्राम्हण समाज के परशुराम जयंती समारोह में पहुंचे उद्योग मंत्री व महापौर, दी अनेक सौगातें….

    April 19, 2026
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्यायक्षेत्र रायपुर होगा

    हमसे सम्पर्क करें
    संपादक - Roshni Rajput
    मोबाइल - 9399298630
    ईमेल - [email protected]
    छत्तीसगढ़ कार्यालय - Amrit Niwas,Gandhi Nagar Gudhiyari Raipur
    मध्यप्रदेश कार्यालय - S-215 Om Complex Near Bima Kunj Kolar Road Bhopal
    April 2026
    M T W T F S S
     12345
    6789101112
    13141516171819
    20212223242526
    27282930  
    « Mar    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.