Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Local Samachar
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
      • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
    • छत्तीसगढ़
      • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • करियर
      • लाइफ स्टाइल
    Local Samachar
    Home»राज्य»छत्तीसगढ़»रायपुर में सब्जियों की कीमतें आसमान पर पहुंची
    छत्तीसगढ़

    रायपुर में सब्जियों की कीमतें आसमान पर पहुंची

    By June 18, 2024No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    रायपुर में सब्जियों की कीमतें आसमान पर पहुंची
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    कमजोर आवक के चलते सब्जियों की कीमतें इन दिनों आसमान पर पहुंचने लगी है। पिछले सप्ताह ही लगातार बढ़ रही टमाटर की कीमतें सप्ताह के पहले ही दिन सोमवार को 70 रुपये किलो पहुंच गई। पखवाड़े भर में ही सब्जियों की कीमतों में दोगुना से ढाई गुना की बढ़ोतरी हो गई है। इन दिनों सब्जियों की आवक भी 30 प्रतिशत कम हो गई है। बरबट्टी पहली बार बाजार में 100 रुपये किलो हो गई है, वहीं शिमला मिर्च भी शतक पार हो गई है।

    कारोबारियों का कहना है कि कीमतें बढ़ने के पीछे मुख्य कारण यह है कि बाजार से स्थानीय आवक का नहीं के बराबर हो गई है तथा सब्जियों के लिए पूरी निर्भरता बाहरी आवक पर हो गई है। ऊपरी मार्केट से ही आने वाली इन सब्जियों की कीमतें वहां ही काफी तेज है,इसका असर यहां भी पड़ रहा है।

    जानिए क्‍या है गोभी, करेला से लेकर दूसरी सब्जियों की कीमतें

    शास्त्री बाजार, गोलबाजार, आमापारा, संतोषीनगर सहित अन्य बाजारों में टमाटर 70 रुपये किलो, गोभी 70 रुपये किलो, बैगन 60 रुपये किलो, भिंडी 60 रुपये किलो, करेला 60 रुपये किलो, पत्ता गोभी 60 रुपये किलो, बरबट्टी 110 रुपये किलो, शिमला मिर्च 110 रुपये किलो तक बिक रही है।

    इसके साथ ही आलू-प्याज की कीमतों में भी जबरदस्त तेजी आ गई है और दोनों की ही कीमतें इन दिनों 40 रुपये किलो पहुंच गई है। कर्नाटक से टमाटर, पत्ता गोभी, मुनगा की आवक होती है और कर्नाटक में पिछले दिनों पेट्रोल-डीजल की कीमतों में तेजी भी आई है। ऐसे में वहां से आने वाली सब्जियां काफी महंगी हो गई है।

    और महंगा हो सकता है टमाटर

    कारोबारियों के अनुसार इस सप्ताह के आखिर तक या अगले सप्ताह के प्रारंभ में टमाटर की कीमतों में और तेजी आ सकती है। अभी कमजोर आवक की तुलना में इसकी मांग काफी ज्यादा बनी हुई है। टमाटर के साथ ही आलू-प्याज की कीमतों में भी और तेजी की आशंका बनी हुई है।

    15 जुलाई तक कीमतों में सुधार की उम्मीद नहीं

    सब्जी कारोबारियों का कहना है कि पिछले दिनों हुई बारिश के चलते सब्जियों की फसल भी बर्बाद हुई है। इसके चलते ही आवक में गिरावट आ गई है। कीमतों में बढ़ोतरी का सबसे बड़ा कारण है स्थानीय आवक का न होना। आने वाले पखवाड़े भर के अंदर स्थानीय आवक भी शुरू हो सकती है। ऐसे में कीमतों में भी सुधार होगा।

    आवक सुधरने पर घटेंगी कीमतें

    थोक सब्जी व्यावसायी संघ के अध्यक्ष टी श्रीनिवास रेड्डी ने कहा, सब्जियों की आवक इन दिनों काफी कमजोर है। साथ ही ऊपरी मार्केट से ही सब्जियों की कीमतों में तेजी है। आवक में सुधार होगा तो सब्जियों की कीमतों में गिरावट देखने को मिलेगी।

    Related Posts

    जिनसे कभी संघर्ष था, उन्हीं की कलाई पर बांधी राखी, चौगेल पुनर्वास केंद्र में आत्मसमर्पित माओवादियों ने डी आर जी जवानों को बांधी राखी, कहा—अब बंदूक नहीं, हुनर से संवारेंगे भविष्य….

    August 28, 2026

    छत्तीसगढ़ में उच्च शिक्षा का ‘नया सवेरा’, कौशल, अनुसंधान और रोजगार से गढ़ा जा रहा भविष्य…..

    August 28, 2026

    ‘राखी के धागे में विश्वास अपार, बहनों के साथ विष्णु भैया की सरकार’, रक्षाबंधन से पहले महतारी वंदन की राशि बनी बहनों के लिए उपहार….

    August 28, 2026

    पशुपालन केसीसी से धमतरी के 93 पशुपालकों को मिली 98.62 लाख की वित्तीय संजीवनी, ग्रामीण आजीविका को मिली नई उड़ान…..

    August 28, 2026

    नेपाल आपदा : छत्तीसगढ़ के 9 नागरिकों की स्थिति सामने आई, 2 लापता, रायपुर के 5 नागरिक सुरक्षित लौट रहे, मुख्यमंत्री के निर्देश पर सरकार ने बढ़ाई निगरानी….

    August 28, 2026

    अबूझमाड़ में बदला हवाओं का रुख, हिंसा छोड़ मुख्यधारा में लौटीं बहनों ने DRG जवानों की कलाई पर बांधी राखी, दिया शांति और विश्वास का संदेश….

    August 28, 2026
    विज्ञापन
    विज्ञापन
    हमसे जुड़ें
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    अन्य ख़बरें

    जिनसे कभी संघर्ष था, उन्हीं की कलाई पर बांधी राखी, चौगेल पुनर्वास केंद्र में आत्मसमर्पित माओवादियों ने डी आर जी जवानों को बांधी राखी, कहा—अब बंदूक नहीं, हुनर से संवारेंगे भविष्य….

    August 28, 2026

    छत्तीसगढ़ में उच्च शिक्षा का ‘नया सवेरा’, कौशल, अनुसंधान और रोजगार से गढ़ा जा रहा भविष्य…..

    August 28, 2026

    ‘राखी के धागे में विश्वास अपार, बहनों के साथ विष्णु भैया की सरकार’, रक्षाबंधन से पहले महतारी वंदन की राशि बनी बहनों के लिए उपहार….

    August 28, 2026

    पशुपालन केसीसी से धमतरी के 93 पशुपालकों को मिली 98.62 लाख की वित्तीय संजीवनी, ग्रामीण आजीविका को मिली नई उड़ान…..

    August 28, 2026
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्यायक्षेत्र रायपुर होगा

    हमसे सम्पर्क करें
    संपादक - Roshni Rajput
    मोबाइल - 9399298630
    ईमेल - [email protected]
    छत्तीसगढ़ कार्यालय - Amrit Niwas,Gandhi Nagar Gudhiyari Raipur
    मध्यप्रदेश कार्यालय - S-215 Om Complex Near Bima Kunj Kolar Road Bhopal
    August 2026
    M T W T F S S
     12
    3456789
    10111213141516
    17181920212223
    24252627282930
    31  
    « Jul    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.