Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Local Samachar
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
      • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
    • छत्तीसगढ़
      • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • करियर
      • लाइफ स्टाइल
    Local Samachar
    Home»राज्य»पटना, बक्सर समेत नौ जिलों में भीषण गर्मी का रेड अलर्ट
    राज्य

    पटना, बक्सर समेत नौ जिलों में भीषण गर्मी का रेड अलर्ट

    By June 18, 2024No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    पटना, बक्सर समेत नौ जिलों में भीषण गर्मी का रेड अलर्ट
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    राजधानी पटना सहित बक्सर, भोजपुर, औरंगाबाद, कैमूर, रोहतास, अरवल, जहानाबाद, गया जिला के कुछ स्थानों पर मंगलवार को लू के साथ भीषण उष्ण लहर की संभावना के लिए मौसम विभाग ने रेड अलर्ट जारी किया है। सीवान, सारण, वैशाली, शेखपुरा, बेगूसराय, समस्तीपुर, नवादा,नालंदा में उष्ण लहर के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। वहीं राज्य के उत्तर पश्चिम, उत्तर मध्य, दक्षिण पूर्व भागों के जिला में एक से दो स्थानों पर गर्म दिन रहने की आशंका है। पिछले 24 घंटे के दौरान राज्य के औरंगाबाद में सर्वाधिक अधिकतम तापमान 46.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

    सुपौल, अररिया, पूर्णिया में बारिश के आसार

    मौसम विज्ञान केंद्र का मानना है कि सुपौल, अररिया, पूर्णिया, किशनगंज के कुछ भागों में आने वाले तीन से चार घंटे के दौरान हल्की से मध्यम स्तर की मेघ गर्जन के साथ बारिश के आसार जताए गए हैं। इन जिलों में तेज हवा जिसकी गति 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चलने की संभावना बताई गई है। राज्य के जिन जिलों में तापमान 40 डिग्री सेल्सियस से ऊपर दर्ज किए गए उनके नाम पटना 41.5, गया 45.4 ,छपरा 43.3, डेहरी 46.4, शेखपुरा 42.4, गोपालगंज 42.1,जमुई 41.2, बक्सर 46.6, भोजपुर 46.2, वैशाली 44.3 ,औरंगाबाद 46.2, बांका 43. 3, नवादा 44.0, राजगीर 44.3, जीरादेई 43.6 ,अरवल 46.4, बिक्रमगंज 45.4  मुंगेर 41.4 इसके अलावा भागलपुर 39.2 ,पूर्णिया 32.2, वाल्मीकि नगर 37.2 , मुजफ्फरपुर 36.2, दरभंगा 37.2, सुपौल 33.2, फारबिसगंज 32.2, मधुबनी 36.7  मोतिहारी 37.0, समस्तीपुर 37.1, बेगूसराय 37.0, कटिहार 33.6, अररिया 30.5, पूसा 36.8 और किशनगंज 31.0 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किए गए।

    पिछले 24 घंटे में एक या दो स्थानों पर हुई बारिश

    पिछले 24 घंटे के दौरान राज्य के उत्तर पूर्व भाग के एक या दो स्थानों पर की हल्की बरसात दर्ज की गई। बाकी का शेष भाग शुष्क बना रहा। राज्य के 17 जगह पर अधिकतम तापमान 40 डिग्री से अधिक बना रहा। प्रदेश के कई जगहों पर भीषण उष्ण लहर की स्थिति बनी रही। जबकि उष्ण लहर पटना, जमुई और मुंगेर में दर्ज किया गया। मौसम विभाग के अनुसार, राज्य के उत्तर पूर्व तथा दक्षिण पूर्व एक या दो स्थानों पर मेघ गर्जन के साथ हल्की वर्षा का पूर्वानुमान है। अगले दो से तीन दिनों के दौरान तापमान में कोई विशेष परिवर्तन का पूर्वानुमान नहीं है। तत्पश्चात अधिकतम तापमान में तीन से पांच डिग्री सेल्सियस की गिरावट की संभावना है। बिहार के कुछ भागों में तीन से चार दिनों के बाद मानसून का असर दिखाई पड़ने लगेगा।

    Related Posts

    प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना : सुरक्षित मातृत्व और पोषण के लिए महिलाओं को मिल रही है 5 हजार रूपए की सहायता राशि…

    July 23, 2025

    मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने स्वर्गीय निखिल कश्यप को दी श्रद्धांजलि, शोक संतप्त परिजनों से की मुलाकात…

    July 23, 2025

    आशुतोष राणा से प्रदेश के वित्त मंत्री ओपी चौधरी व पत्नी अदिति पटेल चौधरी ने होटल में की मुलाकात, खोला राज

    July 23, 2025

    मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने निखिल कश्यप को दी श्रद्धांजलि, परिजनों से की संवेदना व्यक्त

    July 23, 2025

    स्वास्थ्य मंत्री का डीकेएस अस्पताल में आकस्मिक निरीक्षण, मरीजों से की मुलाकात और जानी सुविधाएं….

    July 23, 2025

    किसानों की समृद्धि और संस्कृति से जुड़ा हरेली पर्व: छत्तीसगढ़ की खेती-किसानी को मिला नया संबल…

    July 23, 2025
    विज्ञापन
    विज्ञापन
    हमसे जुड़ें
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    अन्य ख़बरें

    प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना : सुरक्षित मातृत्व और पोषण के लिए महिलाओं को मिल रही है 5 हजार रूपए की सहायता राशि…

    July 23, 2025

    मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने स्वर्गीय निखिल कश्यप को दी श्रद्धांजलि, शोक संतप्त परिजनों से की मुलाकात…

    July 23, 2025

    मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने निखिल कश्यप को दी श्रद्धांजलि, परिजनों से की संवेदना व्यक्त

    July 23, 2025

    आशुतोष राणा से प्रदेश के वित्त मंत्री ओपी चौधरी व पत्नी अदिति पटेल चौधरी ने होटल में की मुलाकात, खोला राज

    July 23, 2025
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्यायक्षेत्र रायपुर होगा

    हमसे सम्पर्क करें
    संपादक - Roshni Rajput
    मोबाइल - 9399298630
    ईमेल - [email protected]
    छत्तीसगढ़ कार्यालय - Amrit Niwas,Gandhi Nagar Gudhiyari Raipur
    मध्यप्रदेश कार्यालय - S-215 Om Complex Near Bima Kunj Kolar Road Bhopal
    July 2025
    M T W T F S S
     123456
    78910111213
    14151617181920
    21222324252627
    28293031  
    « Jun    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2025 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.