Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Local Samachar
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
      • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
    • छत्तीसगढ़
      • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • करियर
      • लाइफ स्टाइल
    Local Samachar
    Home»देश»ईवीएम पर नहीं रुक रही बहस, ऐसे तो टेस्ला की हर कार हो सकती है हैक- पूर्व मंत्री…
    देश

    ईवीएम पर नहीं रुक रही बहस, ऐसे तो टेस्ला की हर कार हो सकती है हैक- पूर्व मंत्री…

    By June 18, 2024No Comments4 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    ईवीएम पर नहीं रुक रही बहस, ऐसे तो टेस्ला की हर कार हो सकती है हैक- पूर्व मंत्री…
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन यानी ईवीएम से जुड़ी बहस रुकने का नाम नहीं ले रही है।

    अमेरिकी अरबपति और टेस्ला के प्रमुख एलन मस्क ने बीते दिनों एक पोस्ट कर लिखा था कि ईवीएम को हैक करना नामुमकिन नहीं है।

    इसके बाद कांग्रेस के राहुल गांधी और सैम पित्रोदा कुछ हद तक उनका समर्थन करते भी दिखे। वहीं पिछली सरकार में केंद्रीय इलेक्ट्रॉनिक्स और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्री रह चुके राजीव चंद्रशेखर ने इसे पूरी तरह खारिज किया था।

    अब राजीव चंद्रशेखर ने एक बार फिर मस्क को घेरा है। ईवीएम पर “ट्यूटोरियल” देने की पेशकश करने के बाद आज अपनी बात को दोहराते हुए कहा कि मस्क के तर्क के हिसाब से देखा जाए तो “हर टेस्ला कार को हैक किया जा सकता है”। 

    मस्क ने कहा था कि हर चीज को हैक किया जा सकता है। इस पर पलटवार करते हुए राजीव चंद्रशेखर ने यह प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा कि ऐसा कहने में तथ्यात्मक रूप से पूरी तरह गलत हैं।

    उन्होंने एएनआई से बातचीत के दौरान कहा, “कैलकुलेटर या टोस्टर को हैक नहीं किया जा सकता है। इसलिए, हैकिंग की एक सीमा है।”

    उन्होंने आगे कहा, “वह (एलन मस्क) तथ्यात्मक रूप से गलत हैं। यह दावा करना कि दुनिया में कोई सुरक्षित डिजिटल उत्पाद नहीं बन सकता है, तो फिर हर टेस्ला कार को हैक किया जा सकता है।”

    इससे पहले भी वह मस्क के इस बयान पर उनकी आलोचना कर चुके हैं। उन्होंने कहा था कि मस्क तभी सही होंगे जब मशीनें फोन या कंप्यूटर की तरह जुड़ी होंगी, जो ईवीएम नहीं हैं। उन्होंने कहा था, “एलन मस्क का दृष्टिकोण अमेरिका और अन्य स्थानों पर लागू हो सकता है – जहां वे इंटरनेट से जुड़ी वोटिंग मशीनें बनाने के लिए कंप्यूटर प्लेटफॉर्म का उपयोग करते हैं।”

    इसी तर्क को आगे बढ़ाते हुए उन्होंने आज समझाने की कोशिश की और कहा कि, “एलन मस्क को अब तक यह समझ में नहीं आया कि भारतीय ईवीएम क्या है। भारतीय ईवीएम को हैक नहीं किया जा सकता क्योंकि वे वास्तव में बहुत लिमिटेड इंटेलिजेंस डिवाइस हैं।”

    पिछले हफ्ते एलन मस्क ने ईवीएम की विश्वसनीयता पर सवाल उठाते हुए अपनी पोस्ट के साथ इस मुद्दे को चर्चा को चर्चा का केंद्र बना दिया था।

    उन्होंने अमेरिकी राष्ट्रपति पद के उम्मीदवार रॉबर्ट एफ कैनेडी जूनियर की पोस्ट के जवाब में एक्स पर पोस्ट किया था, जिसमें बताया गया था कि प्यूर्टो रिको के चुनावों में सैकड़ों ईवीएम में मतदान संबंधी अनियमितताएं देखी गईं।

    उन्होंने ट्वीट कर लिखा था, “हमें इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीनों को खत्म कर देना चाहिए। मनुष्यों या एआई द्वारा हैक किए जाने का जोखिम, हालांकि कम है, फिर भी बहुत अधिक है।” 

    हालांकि राजीव चंद्रशेखर ने इस पर कहा था कि यह बहुत सामान्यीकरण कथन है जिसका अर्थ है कि कोई भी सुरक्षित डिजिटल हार्डवेयर नहीं बनाया जा सकता। यह गलत है।

    उन्होंने आगे कहा था कि “कोई कनेक्टिविटी नहीं, कोई ब्लूटूथ नहीं, वाईफाई नहीं, इंटरनेट नहीं; कोई रास्ता नहीं है। इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीनों को ठीक उसी तरह से डिज़ाइन और बनाया जा सकता है जैसा कि भारत ने किया है। हमें एक ट्यूटोरियल चलाने में खुशी होगी, एलन।” 

    मस्क की टिप्पणी ने विपक्ष की आलोचना को दी हवा 

    मुंबई उत्तर पश्चिम से शिवसेना सांसद रविंद्र वायकर के एक रिश्तेदार द्वारा ईवीएम से कनेक्ट किए जा सकने वाले फोन का इस्तेमाल करने की खबरों के बीच मस्क की टिप्पणियों ने विपक्ष की आलोचना को हवा देने का काम किया। राहुल गांधी ने कहा कि भारत में ईवीएम “एक ‘ब्लैक बॉक्स’ है और “किसी को भी उनकी जांच करने की अनुमति नहीं है”।

    वहीं समाजवादी पार्टी के प्रमुख अखिलेश यादव ने भी इस पर पोस्ट किया। उन्होंने लिखा, “जब दुनिया भर में कई चुनावों में ईवीएम से छेड़छाड़ के जोखिम की खबरें सामने आ रही है और जाने-माने प्रौद्योगिकी एक्सपर्ट इस जोखिम को बाहर ला रहे हैं, तो भाजपा को यह स्पष्ट करना चाहिए कि वे ईवीएम का उपयोग करने पर क्यों तुली हुई है।”

    ईवीएम मशीनों के बहुत फायदे हैं: सुप्रीम कोर्ट

    भारत में पेपर बैलेट की वापसी की मांग को सुप्रीम कोर्ट ने पहले ही खारिज कर चुका है। कोर्ट ने कहा था कि ईवीएम मशीनों के बहुत फायदे हैं। जजों ने इस मामले पर कहा है कि ईवीएम ने बूथ कैप्चरिंग और अवैध वोटों को खत्म कर दिया है, कागज की बर्बादी को कम किया है और कम गलतियां करते हुए मतगणना प्रक्रिया को तेज किया है।

    The post ईवीएम पर नहीं रुक रही बहस, ऐसे तो टेस्ला की हर कार हो सकती है हैक- पूर्व मंत्री… appeared first on .

    Related Posts

    ओडिशा के कंधमाल में सुरक्षा बलों के साथ मुठभेड़, दो माओवादी मारे गए, मृतकों में रश्मि शामिल

    February 23, 2026

    शरद पवार परिवार में खुशखबरी: सुप्रिया सुले की बेटी रेवती की सारंग संग सगाई, नागपुर से जुड़ा रिश्ता

    February 11, 2026

    विध्वंस के 1000 साल बाद सोमनाथ में भव्य महाशिवरात्रि, 5 लाख श्रद्धालुओं की उमड़ी भीड़

    February 11, 2026

    गौमूत्र पर विश्वास: नवजोत कौर सिद्धू का कहना – स्नान व सेवन से मिली ताकत, कैंसर से निबटने में मदद

    February 2, 2026

    1️जनवरी में यूपीआई ने बनाया नया रिकॉर्ड, 28.33 लाख करोड़ रुपये का हुआ लेन-देन

    February 2, 2026

    नवी मुंबई अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे से 24 घंटे उड़ानें शुरू

    February 2, 2026
    विज्ञापन
    विज्ञापन
    हमसे जुड़ें
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    अन्य ख़बरें

    वेनेजुएला में महाविनाश! भूकंप के बाद मचा हाहाकार, USGS ने जताई 10 हजार से ज्यादा मौतों की आशंका

    June 25, 2026

    आकाशवाणी पर स्कूल शिक्षा मंत्री गजेंद्र यादव की विशेष भेंटवार्ता का प्रसारण 26 जून को…..

    June 24, 2026

    अवैध खनन पर साय सरकार का बड़ा प्रहार, बढ़ा जुर्माना और कार्रवाई हुई सख्त, मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की सख्ती का असर….

    June 24, 2026

    प्रधानमंत्री मोदी की गारंटी और मुख्यमंत्री साय सरकार की संवेदनशील पहल से बदल रही भूमिहीन परिवारों की जिंदगी……

    June 24, 2026
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्यायक्षेत्र रायपुर होगा

    हमसे सम्पर्क करें
    संपादक - Roshni Rajput
    मोबाइल - 9399298630
    ईमेल - [email protected]
    छत्तीसगढ़ कार्यालय - Amrit Niwas,Gandhi Nagar Gudhiyari Raipur
    मध्यप्रदेश कार्यालय - S-215 Om Complex Near Bima Kunj Kolar Road Bhopal
    June 2026
    M T W T F S S
    1234567
    891011121314
    15161718192021
    22232425262728
    2930  
    « May    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.