Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Local Samachar
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
      • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
    • छत्तीसगढ़
      • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • करियर
      • लाइफ स्टाइल
    Local Samachar
    Home»विदेश»इस देश में फैली ऐसी रहस्यमयी बीमारी, लक्षण दिखे तो 48 घंटे में मरीज की मौत पक्की…
    विदेश

    इस देश में फैली ऐसी रहस्यमयी बीमारी, लक्षण दिखे तो 48 घंटे में मरीज की मौत पक्की…

    By June 16, 2024No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    इस देश में फैली ऐसी रहस्यमयी बीमारी, लक्षण दिखे तो 48 घंटे में मरीज की मौत पक्की…
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    पूर्वी एशियाई देश जापान को इन दिनों ऐसी दुर्लभ बीमारी ने अपनी चपेट में ले लिया है कि अगर यह किसी को यह बीमारी पकड़ गई तो मौत पक्की है।

    मरीज महज 48 घंटे के भीतर दम तोड़ देता है। डॉक्टरों का कहना है कि यह रहस्यमयी बीमारी मांस खाने वाले बैक्टीरिया से फैल रही है। कोरोना प्रतिबंध हटने के बाद देश एक बार फिर नई बीमारी की चपेट में है। 

    नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ इंफेक्शियस डिजीज का कहना है कि वह इस रहस्यमयी बीमारी पर 1999 से नजर रख रहा है। इस साल 2 जून तक जापान में इस बीमारी के 977 मामले दर्ज हो चुके हैं, जबकि पिछले साल इसका रिकॉर्ड 941 था।

    इस साल यह बीमारी ज्यादा कहर बरपा रही है। एक्सपर्ट के मुताबिक, इसे स्ट्रेप्टोकोकल टॉक्सिक शॉक सिंड्रोम (एसटीएसएस) नाम दिया गया है। 

    लक्षण और किस उम्र के लोगों को ज्यादा खतरा
    इस बीमारी की शुरुआत आमतौर पर सूजन और गले में खराश से शुरू होती है। लेकिन कुछ प्रकार के बैक्टीरिया के कारण लक्षण तेजी से विकसित हो सकते हैं।

    जिनमें शरीर के अंगों में दर्द और सूजन, बुखार, लो ब्लड प्रेशर शामिल है। सांस लेने में समस्या, अंगों काम करना बंद हो जाना और फिर मौत। डॉक्टरों का कहना है कि इस बीमारी का 50 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों में फैलने का अधिक खतरा है।

    बीमारी पकड़ी तो मौत पक्की
    टोक्यो महिला चिकित्सा विश्वविद्यालय में संक्रामक रोगों के प्रोफेसर केन किकुची का कहना है,”इस बीमारी का सबसे ज्यादा खतरा यह है कि मौत 48 घंटे के भीतर हो सकती है। इसकी गंभीरता का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि जैसे ही किसी मरीज को सुबह में पैर में सूजन दिखाई देती है, दोपहर तक यह घुटने तक फैल सकती है और 48 घंटों के भीतर उसकी मृत्यु हो सकती है।”

    किकुची का कहना है कि संक्रमण की वर्तमान दर को देखें तो जापान में इस तरह के मामलों की संख्या इस साल 2,500 तक पहुंच सकती है। इसमें मृत्यु दर 30% हो सकती है, जो बेहद भयावह है।

    किकुची ने लोगों से हाथ की स्वच्छता बनाए रखने और खुले घाव के इलाज में कोताही न बरतने का आग्रह किया है। यह बैक्टीरिया गंदगी से हाथों और फिर शरीर के अंदर जा सकता है।

    The post इस देश में फैली ऐसी रहस्यमयी बीमारी, लक्षण दिखे तो 48 घंटे में मरीज की मौत पक्की… appeared first on .

    Related Posts

    एपस्टीन फाइल्स से फिर मचा हड़कंप, नई लिस्ट में इवांका ट्रंप और एलन मस्क

    February 2, 2026

    राजनयिक संकट गहराया: दक्षिण अफ्रीका और इजरायल आमने-सामने, दोनों ने अपनाया सख्त रुख

    February 2, 2026

    पाकिस्तान के खैबर प्रांत में सैन्य काफिले पर आत्मघाती हमला, 13 सैनिकों की मौत, 29 घायल

    June 28, 2025

    टैरिफ पर ट्रंप ने लिया यू-टर्न, स्मार्टफोन और लैपटॉप को टैरिफ से दी छूट

    April 13, 2025

    पूर्व पीएम किशिदा पर हमला करने वाले आरोपी ने हत्या के आरोप से किया इनकार

    February 4, 2025

    अमेरिका से 205 भारतीयों को मिलिट्री विमान से वापस भेजा गया, ट्रंप सरकार ने की सख्त कार्रवाई

    February 4, 2025
    विज्ञापन
    विज्ञापन
    हमसे जुड़ें
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    अन्य ख़बरें

    उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा ने भारत माता की प्रतिमा एवं भव्य शहीद स्मारक का किया लोकार्पण….

    June 20, 2026

    अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस 2026: स्वस्थ जीवन और विकसित भारत का आधार बनेगा योग

    June 20, 2026

    मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने किया ‘जश लर्न’ का जिला स्तरीय शुभारंभ….

    June 20, 2026

    मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने सलियाटोली में निर्माणाधीन नालंदा परिसर का किया निरीक्षण…..

    June 20, 2026
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्यायक्षेत्र रायपुर होगा

    हमसे सम्पर्क करें
    संपादक - Roshni Rajput
    मोबाइल - 9399298630
    ईमेल - [email protected]
    छत्तीसगढ़ कार्यालय - Amrit Niwas,Gandhi Nagar Gudhiyari Raipur
    मध्यप्रदेश कार्यालय - S-215 Om Complex Near Bima Kunj Kolar Road Bhopal
    June 2026
    M T W T F S S
    1234567
    891011121314
    15161718192021
    22232425262728
    2930  
    « May    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.