Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Local Samachar
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
      • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
    • छत्तीसगढ़
      • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • करियर
      • लाइफ स्टाइल
    Local Samachar
    Home»राज्य»आज 13 जिलों में भीषण गर्मी का अलर्ट, इन इलाकों में बारिश के आसार
    राज्य

    आज 13 जिलों में भीषण गर्मी का अलर्ट, इन इलाकों में बारिश के आसार

    By June 14, 2024No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    आज 13 जिलों में भीषण गर्मी का अलर्ट, इन इलाकों में बारिश के आसार
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    बिहार के कई इलाकों में गर्मी झुलसा रही है। अस्पताल में लू के कारण बीमार होने वाले मरीजों की संख्या बढ़ती जा रही है। शुक्रवार को राज्य के बक्सर, औरंगाबाद, कैमूर, रोहतास जिला के कुछ स्थानों पर लू (भीष्म उष्ण लहर) का रेड अलर्ट जारी किया गया है। भोजपुर, अरवल, गया, सारण, जहानाबाद, नवादा, नालंदा, सीवान, वैशाली समेत नौ जिलों के लिए मौसम विभाग ने ऑरेंज अलर्ट जारी करते हुए इन जिला में उष्ण लहर की संभावना जताई है। मौसम विभाग के अनुसार राज्य के उत्तर पश्चिम, उत्तर मध्य, दक्षिण पूर्व के एक दो स्थानों में गर्म दिन रहने के आसार हैं।

    उत्तर मध्य, उत्तर पूर्व, दक्षिण पूर्व के एक दो स्थानों पर मेघ गर्जन, तेज हवा जिसकी गति 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से रहने की बात बताई जा रही है। पिछले 24 घंटे के दौरान राज्य में सर्वाधिक अधिकतम तापमान बक्सर में 47.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज की गई। जबकि गया, बक्सर, भोजपुर, वैशाली, औरंगाबाद, जीरादेई, राजगीर, नवादा, अरवल यह 9 जिला भीष्म उष्ण लहर की चपेट में रहे। मौसम विभाग ने शुक्रवार को अररिया, किशनगंज, सुपौल, पूर्णिया, मधुबनी, कटिहार जिला के एक दो स्थानों पर हल्की से मध्यम स्तर के वर्ष की संभावना जताई है।

    बक्सर सबसे गर्म जिला रहा 

    पिछले 24 घंटे के दौरान जिन जिला में अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस से अधिक दर्ज किए गए उन जिला में पटना 41.8, गया 45.7, छपरा 43.0, डेहरी 45.2, मोतीहारी 40.1, शेखपुरा 43.0, गोपालगंज 42.3, जमुई 41.5, बक्सर 47.2, भोजपुर 46.3, वैशाली 45.6, औरंगाबाद 45.8, नवादा 44.0, राजगीर 44.5, जीरादेई 44.0, अरवल 46.0, बिक्रमगंज 45.0 और मुंगेर 40.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किए गए। इसके साथ ही भागलपुर 37.7, पूर्णिया 33.4, वाल्मीकि नगर 39.2, मुजफ्फरपुर 36.4, बांका 38.1, कटिहार 33.2, पूसा 36.2, दरभंगा 36.0, सुपौल 34.6, फारबिसगंज 34.2, मधुबनी 37.5, बेगूसराय 37.5, अररिया 32.7 और किशनगंज 31.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किए गए।

    पूर्वी भाग में एक-दो जगहों में बारिश का पूर्वानुमान

    पिछले सात जून से खासकर के दक्षिण बिहार में शुष्क उत्तर पश्चिमी हवा बह रही है। शुष्क हवा सात से कुछ ऊंचाई तक चलती है वह हवा वायुमंडल को साफ करती है धूप पूरी क्षमता के साथ धरती पर प्रहार करती है। उसके कारण तापमान तेजी से बढता है। इसी सब कारण से भीषण गर्मी और उष्ण लहर जैसे हालात बने हुए हैं। विगत 24 घंटो के दौरान उत्तरी भाग को छोड़कर शेष बिहार मौसम शुष्क रहा। सबसे ज्यादा वर्षा ढींगरा घाट पूर्णिया जिला में 64.2 मिमी वर्षा हुई। दक्षिण बिहार में दिन में गर्म पछुआ हवा तो रात में उमस भरी गर्मी से लोग परेशान हैं। राजधानी समेत प्रदेश के अधिक संख भाग उष्ण लहर के चपेट में रहा। खासकर वैशाली, पटना, गया, छपरा, डेहरी, गोपालगंज, जमुई, बिक्रमगंज, अरवल एवं नालंदा आदि उष्ण लहर जबकि भोजपुरी से पूरा अरवल भीषण लहर के चपेट में रहा। मौसम विभाग के अनुसार, बिहार के पूर्वी भाग में एक दो जगह पर गरज, चमक के साथ हल्की वर्षा का प्रवानुमान है। यानी मधुबनी, सीतामढ़ी, दरभंगा, किशनगंज, भागलपुर तक बदल नजर आएंगे। धीरे-धीरे बादल बढ़ते जाएंगे 16 जून को बिहार के अधिकांश भागों में बादल नजर आएंगे एवं कुछ स्थानों पर वर्षा होने का पूर्वानुमान है।

    Related Posts

    बस्तर संभाग में रेशम विकास कार्यों की समीक्षा…..

    June 19, 2026

    पीएम-किसान की 20वीं किस्त कल होगी जारी, छत्तीसगढ़ के 24.52 लाख किसानों को मिलेंगे 490.54 करोड़ रुपये…..

    June 19, 2026

    मोदी सरकार के 12 वर्ष- विकास, जनकल्याण और सुशासन की उपलब्धियों का भव्य प्रदर्शन….

    June 19, 2026

    संकट की घड़ी में सहारा बना प्रशासन, आंधी-तूफान प्रभावित 474 परिवारों को 69 लाख रुपये से अधिक की राहत सहायता….

    June 19, 2026

    मोदी सरकार के 12 वर्षों में रोजगार, गरीब कल्याण और अर्थव्यवस्था को मिली नई मजबूती: उद्योग मंत्री लखनलाल देवांगन…..

    June 19, 2026

    टीबी मुक्त भारत अभियान को लेकर केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्री श्री जे.पी. नड्डा ने राज्यों के स्वास्थ्य मंत्रियों एवं मुख्य सचिवों से की चर्चा….

    June 19, 2026
    विज्ञापन
    विज्ञापन
    हमसे जुड़ें
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    अन्य ख़बरें

    बस्तर संभाग में रेशम विकास कार्यों की समीक्षा…..

    June 19, 2026

    पीएम-किसान की 20वीं किस्त कल होगी जारी, छत्तीसगढ़ के 24.52 लाख किसानों को मिलेंगे 490.54 करोड़ रुपये…..

    June 19, 2026

    मोदी सरकार के 12 वर्ष- विकास, जनकल्याण और सुशासन की उपलब्धियों का भव्य प्रदर्शन….

    June 19, 2026

    संकट की घड़ी में सहारा बना प्रशासन, आंधी-तूफान प्रभावित 474 परिवारों को 69 लाख रुपये से अधिक की राहत सहायता….

    June 19, 2026
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्यायक्षेत्र रायपुर होगा

    हमसे सम्पर्क करें
    संपादक - Roshni Rajput
    मोबाइल - 9399298630
    ईमेल - [email protected]
    छत्तीसगढ़ कार्यालय - Amrit Niwas,Gandhi Nagar Gudhiyari Raipur
    मध्यप्रदेश कार्यालय - S-215 Om Complex Near Bima Kunj Kolar Road Bhopal
    June 2026
    M T W T F S S
    1234567
    891011121314
    15161718192021
    22232425262728
    2930  
    « May    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.