Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Local Samachar
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
      • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
    • छत्तीसगढ़
      • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • करियर
      • लाइफ स्टाइल
    Local Samachar
    Home»देश»गांव पहुंचा शहीद कबीर दास का शव: 16 जून को आने वाले थे घर, जल्द भोपाल में होने वाली थी पोस्टिंग
    देश

    गांव पहुंचा शहीद कबीर दास का शव: 16 जून को आने वाले थे घर, जल्द भोपाल में होने वाली थी पोस्टिंग

    By June 13, 2024No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    गांव पहुंचा शहीद कबीर दास का शव: 16 जून को आने वाले थे घर, जल्द भोपाल में होने वाली थी पोस्टिंग
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    जम्मू कश्मीर के कठुआ जिले के सुखल गांव में बीते दिनों आतंकी हमले में सीआरपीएफ जवान कबीर दास उईके गंभीर रूप से घायल हो गए थे, जिसके बाद उन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया था, लेकिन इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। शहीद कबीर दास उईके का अंतिम संस्कार गुरुवार को पैतृक गांव पुलपुलडोह में किया जाएगा। शहीद का पार्थिव शरीर गांव आ चुका है। शहीद जवान कबीर दास उईके मध्यप्रदेश के छिंदवाड़ा जिले के गांव पुलपुलडोह के रहने वाले थे। शहीद कबीर दास 2011 में सीआरपीएफ में भर्ती हुए थे और चार साल पहले ही उनकी शादी हुई थी। उनके परिवार में पत्नी एक छोटा भाई, मां और दो शादीशुदा बहने हैं। वह 10 दिन पहले ही छुट्टी से ड्यूटी पर लौटे थे।

    आंतकी हमले में शहीद हुए थे कबीर दास

    कबीर दास के शहीद होने की खबर मिलने के घर पर मातम पसर गया। शहीद के परिजन से मिलने पहुंचे सांसद विवेक बंटी साहू ने खेद व्यक्त कर परिवार को ढांढस बंधाया। इसके साथ ही शहीद के परिवार को हर संभव मदद देने का भरोसा दिलाया। शहीद का पार्थिव शरीर गुरुवार सुबह 10:30 बजे उनके गांव पुलपुलडोह पहुंचा। बेटे की मौत की खबर सुनकर मां इंद्रवती उइके स्तब्ध है। मां ने कहा कि उनकी एक दिन पहले ही कबीर से फोन पर बात हुई थी। जम्मू-कश्मीर में बीते तीन दिनों में तीन आतंकी घटनाएं सामने आई हैं। पहला आतंकी हमला रियासी में वैष्णो देवी जा रहे श्रृद्धालुओं से भरी बस पर किया गया था, जबकि दूसरा कठुआ और तीसरा आतंकी हमला डोडा में हुआ। इस बार आतंकियों ने अपना निशाना डोडा में स्थित सेना के बेस को बनाया था। वहीं, 9 जून को रियासी के शिवखोड़ी धान में दर्शन लौट रहे श्रृद्धालुओं आतंकियों ने फायरिंग कर दी थी। इस आतंकी हमले में 9 श्रद्धालुओं की मौत हो गई थी जबकि 33 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए थे। घायलों को नजदीकी अस्पताल में भर्ती करवाया गया था। शहीद परिजनों के मुताबिक कबीर दास उईके 25 मई को ही ड्यूटी पर वापस लौटे थे। शहीद के परिवार वालों ने बताया कि उनकी जल्द ही पोस्टिंग भोपाल में होने वाली थी। इसलिए वह 16 जून को घर आने वाले थे। कबीर की शहादत की खबर से हर आंख नम है।

    Related Posts

    ओडिशा के कंधमाल में सुरक्षा बलों के साथ मुठभेड़, दो माओवादी मारे गए, मृतकों में रश्मि शामिल

    February 23, 2026

    शरद पवार परिवार में खुशखबरी: सुप्रिया सुले की बेटी रेवती की सारंग संग सगाई, नागपुर से जुड़ा रिश्ता

    February 11, 2026

    विध्वंस के 1000 साल बाद सोमनाथ में भव्य महाशिवरात्रि, 5 लाख श्रद्धालुओं की उमड़ी भीड़

    February 11, 2026

    गौमूत्र पर विश्वास: नवजोत कौर सिद्धू का कहना – स्नान व सेवन से मिली ताकत, कैंसर से निबटने में मदद

    February 2, 2026

    1️जनवरी में यूपीआई ने बनाया नया रिकॉर्ड, 28.33 लाख करोड़ रुपये का हुआ लेन-देन

    February 2, 2026

    नवी मुंबई अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे से 24 घंटे उड़ानें शुरू

    February 2, 2026
    विज्ञापन
    विज्ञापन
    हमसे जुड़ें
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    अन्य ख़बरें

    कर्रेगुट्टा पर पहुंची बस्तर तिरंगा यात्रा, उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा ने फहराया तिरंगा….

    August 14, 2026

    सभी समाजों के बच्चों को आगे बढ़ने के अवसर मिलेंगे, तभी होगा छत्तीसगढ़ का समग्र विकास: वित्त मंत्री ओ.पी. चौधरी…..

    August 14, 2026

    15 अगस्त को टाउन हॉल में लगेगी ‘आजादी का गौरव: विकसित छत्तीसगढ़ का संकल्प’ छायाचित्र प्रदर्शनी, मुख्यमंत्री विष्णु देव साय करेंगे प्रदर्शनी का शुभारंभ…..

    August 14, 2026

    भगवान सहस्रबाहु की प्रतिमा का अनावरण, सामाजिक एकता और नई पीढ़ी के उत्थान का दिया संदेश, वित्त मंत्री ओ.पी. चौधरी एवं स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने किया प्रतिमा का अनावरण…..

    August 14, 2026
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्यायक्षेत्र रायपुर होगा

    हमसे सम्पर्क करें
    संपादक - Roshni Rajput
    मोबाइल - 9399298630
    ईमेल - [email protected]
    छत्तीसगढ़ कार्यालय - Amrit Niwas,Gandhi Nagar Gudhiyari Raipur
    मध्यप्रदेश कार्यालय - S-215 Om Complex Near Bima Kunj Kolar Road Bhopal
    August 2026
    M T W T F S S
     12
    3456789
    10111213141516
    17181920212223
    24252627282930
    31  
    « Jul    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.